पहले किया पौधारोपण, फिर हुआ जयमाल

शादी के दिन जब बरात दरवाजे पर पहुंचती है तो द्वारपूजा के बाद आजकल दूसरा रस्‍म जयमाल का ही होता है, किंतु जयप्रकाशनगर के भवन टोला में कुछ अलग ही रस्‍म अदायगी कर दुल्‍हा-दुल्‍हन की जोड़ी ने सभी को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया.

अनाज और बालू लदे वाहनों को नरही पुलिस ने किया सीज

भरौली बॉडर पर नरही पुलिस ने अनाज माफियाओं को निशाना बनाते हुए चार डीसीएम एवं एक पिकअप अनाज से भरी वाहनों को पकड़ कर सीज कर दिया.

सीओ के हस्तेक्षप के बाद दर्ज हुई मारपीट की रिपोर्ट

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बस स्टैण्ड चौराहा से 100 मीटर दूर बालुपुर रोड में विगत दिनों हुई मारपीट की घटना के एक सप्ताह बाद क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर के हस्तक्षेप के बाद सिकंदरपुर थाने में दर्ज हुआ मुकदमा.

बढ़ रही अशांति का मुख्य कारण प्रकृति के नियमों का उल्लंघन

जिस तेजी से नदी पहाड़ व जंगलों का अस्तित्व समाप्त होता जा रहा है उसे यदि रोका नहीं गया तो आने वाला समय काफी भयावह होगा. यह विचार है स्वामी ईश्वरदास ब्रह्मचारी का वह क्षेत्र के श्री बनखंडी नाथ मठ के प्रांगण में चल रहे अद्वैत शिव शक्ति महायज्ञ एवं सर्वधर्म सम्मेलन के तहत भक्तों के बीच प्रवचन कर रहे थे

बाइक की चपेट में आई बच्ची घायल, विवाहिता की मौत

बेल्थरा मार्ग पर हॉस्पिटल मोड़ के समीप सड़क पार करते समय बाइक के धक्का से साधना (9) घायल हो गई. साथ ही बाइक सवार अनिल ओझा (25) भी घायल हो गया.

नर्तकियों को धमकाने वाला युवक तमंचा समेत ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा

कोटवारी गांव में सोमवार की रात नर्तकियों को धमकाने पर तमंचे के साथ एक युवक को ग्रामीणों ने धर दबोचा. शेष दो भाग निकले. सूचना पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने युवक को सौपा.

आठ महीने से बिना तनख्वाह काम कर रहे ब्लाक प्रोजक्ट मैनेजर

कहते हैं कि जब किसी की रोजी-रोटी पर संकट आ जाता है तो आदमी दर-दर भटकने को मजबूर हो जाता है. कुछ ऐसा ही हाल है एनएचएम के तहत काम करने वाले ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजरों का.

सुखपुरा स्टेट बैंक से मंगल को खाली हाथ बैरंग लौटे ग्राहक

भारतीय स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा द्वारा मंगलवार को खाता धारकों को बैरंग लौटा दिया गया. सुबह से शाम तक बलिया चेस्ट से बैंक को नकदी नहीं मिली.

सिकन्दरपुर में सुबह-शाम हो रहा तरकुलारिष्ट का सेवन

आजकल जम के ताड़ी का सेवन किया जा रहा है. सड़क के किनारे लगे ताड़ के पेंड़ो के नीचे सुबह-दोपहर-शाम काफी संख्या में ताड़ी बाजों को देखा जा सकता है. कुछ तो यह कहने से भी नहीं चूक रहे हैं कि गर्मी का सबसे बड़ा इलाज ताड़ी है.

Aandhi_Barish_1_700

आंधी व बारिश से हुआ दिन की शुरुआत,बिजली के खम्भे व तार लटके

मंगलवार को भोर में तेज आंधी और पानी से रानीगंज बाजार व बीवी टोला में कई जगह विद्युत खम्भे उखड़ गए. कई जगह विद्युत तार काफी नीचे तक लटक गए हैं .

प्रधान ने खुली बैठक मे नियमों का उल्लंघन करने का लगा आरोप, उपजिलाधिकारी को सौंपा पत्र

ग्राम पयांयत में कोटेदार मैनेजर सिंह की दुकान निरस्त है. वह मामला न्यायालय मे विचाराधिन है. जनता की सुविधा के लिए नई दुकान प्रस्ताव की खुली बैठक हुई. जिसमे मारपीट भगदड़ हो गयी.

sikandarpur ballia

अचानक खुशी के आंगन में मातमी सन्नाटा पसरा

कहते हैं कि होनी को कौन टाल सकता है,जो होना है होकर रहेगा. ऐसा ही एक हृदय विदारक वाकया देखने को मिला मनियर क्षेत्र के एक आस्था केन्द्र के पास. खुशी और आस्था की राह में सोमवार की रात इस कदर मौत नाची की हर कोई देख सुन दंग रह गया. सहसा किसी को विश्वास नहीं हो रहा था.

वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने दर्जनों वाहनों का काटा चालान

मनियर मार्ग के मैनापुर मोड़ पर पुलिस द्वारा दोपहिया वाहनों का गहन चेकिंग के दौरान दर्जनों वाहनों का चालान काटा गया.

युवाओं को नशा से होने वाली बीमारियों से अवगत करायेंगे डाक्टर

उ0प्र0 नर्सिंग होम एसोसिएशन शाखा बलिया के डाक्टरों ने रविवार को देर शाम स्थानीय एक होटल में नशा उन्मूलन का संकल्प लिया.

शिक्षा प्रेरकों के मानदेय भुगतान एकमुुश्त कराने की मांग

बलिया। साक्षर भारत योजना के तहत जनपद के शिक्षा क्षेत्रों में कार्यरत शिक्षा प्रेरकों का 24 माह का मानदेय बकाया है. इसको लेकर प्रेरक संगठन प्रधानमंत्री, मानव संसाधन विकास मंत्री एवं मुख्यमंत्री को पत्र …

सिकंदरपुर में पत्रकारिता के विविध आयामों पर मंथन

विश्व पत्रकारिता दिवस के अवसर पर गांधी आश्रम प्रांगण में आयोजित विचार गोष्ठी में तहसील क्षेत्र के पत्रकारों ने पत्रकारिता के आयाम पर चर्चा करते हुए इसे उच्च स्थान दिया तथा समाज की सच्चाइयों को लोगों के सामने बेबाकी से प्रस्तुत करने में पत्रकारों की भूमिका की भूरि-भूरि सराहना की.

मंत्री उपेंद्र तिवारी का आगमन 9 मई को

बलिया। प्रदेश के भूमि विकास एवं जल संसाधन मंत्री उपेंद्र तिवारी 9 मई को बलिया आएंगे. वे यहां स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे.

DM_Hanumanganj_1_700

जिलाधिकारी ने हनुमानगंज ब्लॉक का किया औचक निरीक्षण

ब्लॉक परिसर में दो साल पहले पेड़ों की कटाई की शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी ने जांच कराने का निर्देश दिया.
सोमवार को जिलाधिकारी मासिक समीक्षा बैठक करने के बाद सीडीओ संग अचानक हनुमानगंज विकास खण्ड मुख्यालय पर जा धमके.

DM_Monthly_Review

जिलाधकारी ने की मासिक समीक्षा बैठक

समाजवादी पेंशन की जांच पहले ग्राम स्तर पर सचिवों द्वारा होगी. सत्यापन के बाद मिली सूची में से 25 प्रतिशत की जांच न्याय पंचायत स्तर पर बनाये गये नोडल अधिकारी करेंगे