क्षुब्ध भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह सिंचाई विभाग को कुम्भकर्णी निद्रा से जगाने के लिये बनायेंगे मानव श्रृंखला

बाढ व कटान के दिनो मे इस विभाग द्वारा की जाने वाली काली करतूतों के रग रग से वाकिफ बैरिया के भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह चुनाव जीतने के बाद अपनी महत्वपूर्ण घोषणाओं मे समय से कटानरोधी कार्य शुरू कराने की भी घोषणा की थी.

बैरिया ब्लाक में भूमि समतलीकरण के बजट में एक करोड़ से अधिक धनराशि के घपलेबाजी का आरोप

बैरिया(बलिया)। स्थानीय ब्लाक क्षेत्र में भूमि समतली के लिए मेंटनेंस खर्च दिखा कर करोड़ो रूपये के घपलेबाजी की चर्चा आम हो रही है.महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारन्टी योजना मनरेगा में र्वष 2016-17 में कुल 31 ग्राम पचांयतो में से 26 ग्राम पचायतों से प्रधानो के गैर जानकारी में ब्लाक के अधिकारी कर्मचारियो के मिली भगत से करोड़ों रुयया हजम कर लेने का मामला प्रकाश में आया है.

किरण शास्त्री संस्कृत महाविद्यालय में शास्त्री व आचार्य का प्रवेश पत्र वितरण 13 मई से

सिकंदरपुर(बलिया)।क्षेत्र के किरण शास्त्री संस्कृत महाविद्यालय ननहुल के शास्त्री व आचार्य के छात्र छात्राओं की वार्षिक परीक्षा 15 मई से होगी. परीक्षा प्रवेश पत्र का वितरण 13 मई से होगा. यह जानकारी महाविद्यालय के प्राचार्य सत्येंद्र कुमार यादव ने दिया है.

sikandarpur ballia

कोटेदार के निधन पर शोक

सिकंदरपुर(बलिया)। तहसील क्षेत्र के कोटेदारों की एक शोक बैठक स्थानीय डाक बंगला प्रांगण में हुई. इसमें उसका के कोटेदार पंचमी राम 35 के असामयिक निधन पर शोक प्रस्ताव पारित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई.

सिकंदरपुर तहसील परिसर में अखंड संकीर्तन का आयोजन

सिकंदरपुर(बलिया)। स्थानीय तहसील के प्रांगण में 13 मई को अखंड हरिकीर्तन का आयोजन किया गया है. जिसकी पूर्णाहुति 14 मई को होगी. यह जानकारी देते हुए अधिवक्ता शंभू नाथ दुबे ने बताया कि पूर्णाहुति के दिन भंडारा का भी आयोजन किया जाएगा.

sikandarpur ballia

इलाके में अकीदत के साथ मनाया गया शबे बरात 

सिकंदरपुर(बलिया)।नगर तथा इलाकाई गांवो में शबे बरात का त्योहार अकीदत के साथ मनाया गया. इस मौके पर मुस्लिम बिरादरी के लोगों ने शाम को फातिहा कराया व अपने मकानों, मस्जिदों व मजारों पर चेरांगां किया.

बेटे की शादी में बलिया आ रहे थे, बोलेरो टाटा टियागो से टकराई

एनएच पर गुरुवार की सुबह अनहोनी होने से खुशी के माहौल में गम में तब्दील हो गया. मनिहारी कटिहार के शशिकांत ओझा के पुत्र कुंदन कुमार की शादी गुरुवार को ही बलिया, यूपी में होनी थी.

28 बिना टिकट पकड़े गए तो 7 महिला कोच में सफर करने के जुर्म में

पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के मजिस्ट्रेट टीएन पासवान के नेतृत्व में गुरुवार को ट्रेनों के साथ ही रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्मों पर सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया.

विषाक्त पदार्थ खिलाने के तीन आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

नरहीं थाना पुलिस ने मेंडौराकलां गांव में विषाक्त खाने से युवक नीरज पांडेय की हुई मौत के मामले में गुरुवार को तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया.

छाता स्टेशन के पास मिला युवक का शव

बलिया-छपरा रेलखंड पर छाता स्टेशन के पूरब गुरुवार को रेल पटरी के पास 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई. पुलिस ने मशक्कत की फिर भी इसकी शिनाख्त नहीं हो सकी.

जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति ‘दिशा’ की बैठक अब 25 को

ग्रामीण विकास मंन्त्रालय द्वारा संचालित जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति ‘‘दिशा’’ की बैठक 15 मई, 2017 दिन सोमवार को अपरान्ह 02 बजे विकास भवन बलिया के सभाकक्ष में रविन्दर कुशवाहा सांसद, संसदीय क्षेत्र सलेमपुर की अध्यक्षता में आहूत की गयी थी

दो हफ्ते से भुगतान के लिए परेशान हैं एसबीआई ग्राहक

भारतीय स्टेट बैंक शाखा कोटवां, करमानपुर व बैंक के फ्रेंचाइजी से कहीं भी खाता धारकों को धन का भुगतान नहीं किया जा रहा है.

ओडीएफ गांव बनाने के लिए हो रहे कार्याें की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनपद को 31 दिसम्बर 2017 तक खुले में शौचमुक्त (ओडीएफ) गांव बनाने के लिए जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस ने बैठक की.

जिलाधिकारी ने समाजवादी पेंशन के सत्यापन के सम्बन्ध में नोडल अधिकारियों को दिए निर्देश

समाजवादी पेंशन योजना के सत्यापन के संबंध में जिलाधिकारी ने विकास भवन सभागार में बैठक की. सत्यापन के लिए न्याय पंचायत स्तर पर लगाये गये अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये.

उर्जा मंत्री ने अधिकारियों को दिलाई स्वच्छता की शपथ

प्रदेश के उर्जा मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कलेक्ट्रेट सभागार में सभी अधिकारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई.

गढ़िया ने बनारस को छह रनों से हरा कर कप पर कब्जा जमाया

जगदीशपुर गांव में जेपीएल क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में जेपीएल कप जनपदीय प्रतियोगिता के फाइनल मैच बनारस एवं गढ़िया बलिया के बीच खेला गया.

dial 100 up police

100 डायल भी होने लगा बेअसर

भरौली (बलिया )। 100 नम्बर डायल के बाद भी राहत नही मिल रही है. प्रधान पुत्र ने कल एक विक्षिप्त दिमाग वाले युवक की पिटाई कर घायल कर दिया. सूचना पर 100 नम्बर की गाडी तो आई लेकिन मामले को रफा दफा कर चल दी.

अच्छे कार्य करने वाले होंगे प्रोत्साहित, लापरवाहों की खैर नही: प्रभारी मंत्री

बलिया। जनपद भ्रमण पर आए प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा ने निरीक्षण व समीक्षा बैठक के बाद पत्र प्रतिनिधियों से बातचीत की. उन्होंने कहा कि अच्छे कार्य करने वाले कर्मियों को सराहना मिलेगी, लेकिन लापरवाह कर्मियों की खैर नही. कहा कि बलिया को भ्रष्टाचार व अपराध से मुक्त बनाया जाएगा.