निकाय चुनाव से ही भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो जानी है- रणजीत भारती

पंदह(बलिया)। बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक सिकंदरपुर कैंप कार्यालय पर हुई. बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रणजीत कुमार भारती ने कहा कि आज प्रदेश सांप्रदायिक ताकतों के हाथ में चला गया है.

बन्दी को असरदार बनाने के लिये मेडिकल स्टोर संचालकों ने की बैठक

पंदह (बलिया)। ऑल इंडिया आर्गेनाईजेशन केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन के तत्वाधान में 30 मई को दवा की दुकानें बंद किए जाने को लेकर हॉस्पिटल गेट के समीप मंगलवार को दवा व्यवसाइयों ने बैठक कर रूपरेखा तैयार किया.

अब ‘मेरा घर, भाजपा का घर’ अभियान

“मेरा घर भाजपा का घर”अभियान के तहत सलेमपुर के सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के दर्जन भर गांवों में जाकर सैकड़ों लोगों के घर पर स्टिकर लगाया.

दिन फिरने का बाट जोह रहा संवरा गोपालपुर चिन्तामणिपुर मार्ग

संवरा गोपालपुर चिन्तामणिपुर मार्ग अपनी बदहाली पर आंसू बहाने पर विवश है. प्रदेश सरकार द्वारा गड्ढा मुक्त सड़कों को करने की घोषणा से क्षेत्र वासियो में खुश की लहर दौड़ चुकी है.

भाजपा रसड़ा नगर उपाध्यक्ष को पितृशोक

रसड़ा नगर के ठाकुर बाड़ी मंदिर पर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक सम्पन्न हुई. बैठक में बीते दिनों नगर उपाध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता के पिता रामजी गुप्ता की डेंगू से हुई मौत पर शोक संवेदना व्यक्त की गयी.

सुमेर सिंह के परिजनों के ढांढस बधाने पहुंचे मंत्री उपेंद्र तिवारी

प्रदेश सरकार के मंन्त्री उपेंद्र तिवारी मंगलवार को बहुआरा के पूर्व प्रधान स्व. सुमेर सिंह के घर पहुंचकर पीड़ित परिजनों को शोक संवेदना व्यक्त किये. कहा कि अपराधी चाहे किसी भी दल पार्टी या कहीं से भी सम्बंधित हो, बचेंगे नहीं.

नवागत डीएम सुरेन्द्र विक्रम ने संभाला कार्यभार

नवागत जिलाधिकारी सुरेन्द्र विक्रम ने मंगलवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया. 2005 बैच के आईएस अधिकारी सुरेन्द्र विक्रम वर्ष 2012-13 में चित्रकूट, 2013-14 में लखीमपुर खीरी व 2014-15 में चन्दौली के जिलाधिकारी के पद पर काम कर चुके हैं.

बिल्थरारोड-सिकंदरपुर में आंधी-पानी में सैकड़ों पेड़ धराशायी, कई जख्मी

बलिया के सिकंदरपुर व बिल्थरारोड क्षेत्र तथा पटना के इर्द गिर्द मंगलवार को लगभग अपराह्न एक बजे आयी तेज आधी व पानी के साथ गिरे ओले ने तबाही मचा दिया. सैकड़ों पेड़ धराशायी हो गये और बागीचे वीरान हो गए तथा कई दर्जन आशियाने भी उजड़ गए.

अधिसिझुआ दियारे में गोली मार कर दो लोगों की हत्या

मंगलवार को रेवती थानान्तर्गत अधिसिझुआ दियारा स्थित लालता बाबा की कुटिया के पास कुएं मे डाले गए दो शव मिले हैं. अनुमान लगाया जा रहा है कि पहली लाश लगभग 50 वर्षीय अधेड़ की है, जबकि दूसरी लाश करीब 30 वर्षीय युवक की है. दोनों की गोली मारकर हत्या की गई है

मां व भाई पर किया चाकू से वार, मां की मौत

दोकटी थानान्तर्गत लक्ष्मणछपरा गाँव में सोमवार की देर रात एक रिटायर्ड फौजी मनोज सिंह ने अपनी मां शारदा देवी पत्नी जगत नारायण सिंह और बचाव करे पहुंचे अपने छोटे भाई सनोज सिंह पर चाकू से हमला बोल दिया. जिसमे मां की तो घटना स्थल पर ही मौत हो गयी.

एक मां लाचार थी, छोड़ गई, दूसरी मां बेकरार थी, कलेजे से लगा लिया

चौबे छपरा गांव में रविवार को देर शाम करीब पांच माह की बच्ची को कोई एक व्यक्ति के दरवाजे के बाहर लावारिस हालत में छोड़कर चला गया. ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित कर बालिका को गांव की ही एक औरत को लिखा पढ़ी के बाद पालन पोषण के लिए सौंप दिया.

योगी राज में बेखौफ हो गए हैं बदमाश – सुभाष यादव

योगी राज में प्रदेश के सांथ-सांथ द्वाबा की धरती पर भी बदमाश बेखौफ हैं. सरेआम सपा नेता सुमेर सिंह की हत्या कर, बदमाशों का भाग जाना, योगी राज की कलई खोलने के लिए काफी है.

धूं धूं कर जल रहा है मुहल्ला मिल्की का ट्रॉंसफॉर्मर

धूं धूंकर जलने लगा सिकंदरपुर (बलिया) के मुहल्ला मिल्की का ट्रासफॉर्मर. डरे सहमे लोग भागे सड़कों पर. आग बुझाने का किया जा रहा है प्रयास.

गिट्टियां तो बिछ गईं, फिर सड़क के निर्माण कार्य में विलम्ब क्यों

बस स्टेशन चौराहा से मुख्य बाजार तक जाने वाली निर्माणाधीन सड़क लोगों के लिए समस्या बन गई है. इस सड़क को पक्का करने हेतु 5 माह पूर्व खुद कर उस पर गिट्टी बिछाई गई थी.

मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की शपथ ली

बलिया। 21 मई को आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर खेल विभाग द्वारा प्रातः 08 बजे एके चतुर्वेदी उप जिलाधिकारी सिकन्दरपुर द्वारा वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों एवं अधिकारी/कर्मचारियों को आतंकवाद विरोधी शपथ …

सड़क हादसों में दंपति समेत आधा दर्जन घायल, लावारिस बाइक से हड़कम्प

कोतवाली क्षेत्र में अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो महिलाओं समेत आधे दर्जन लोग घायल हो गए. सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर करवाया गया. जिसमे एक युवक की हालत गम्भीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया.

राजू गुप्ता हत्याकांड में आरोपी से पूछताछ

बांसडीह के सीमेन्ट व्यवसायी राजेश गुप्ता राजू की हुई हत्या में आरोपी ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह बिटू को बांसडीह पुलिस ने अदालत से रिमांड पर लेकर पूछ ताछ की.

श्रीराम विवाह की कथा सुन भाव विह्वल हुए श्रद्धालु

चंदाडीह स्थित माँतु जी महारानी के स्थान पर 21 मई से चल रहे श्रीराम कथा के दूसरे दिन सोमवार को श्री राम विवाह का भाव पूर्ण प्रवचन किया गया. जिसे सुनकर श्रोतागण मन्त्रमुग्ध हो गये.

चाहे कहीं भी रहूं, इस ऐतिहासिक जिले बलिया की याद हमेशा साथ रहेगी – गोविंद राजू एनएस

जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस के सम्मान में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्मान समारोह आयोजित हुआ. मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी समेत दर्जनों अधिकारियों व सैकड़ों कर्मचारियों ने जिलाधिकारी को भावभीनी विदाई दी.

कमांडर की चपेट में आऩे से बाइक सवार की मौत

सोमवार को दोपहर 3 बजे के करीब सहतवार विनहा मार्ग पर पकहा मन्दिर के पास तेज रफ्तार से जा रही (सहतवार की तरफ से) कमाण्डर की चपेट में आने से एक मोटर साइकिल सवार की मौत हो गयी.