उभांव थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनाडीह-बिल्थरारोड मार्ग पर बरनइया पुलिया के समीप शनिवार को ट्रक की चपेट में आने से सोनाडीह परसिया निवासी बाइक सवार सुग्गन राम (55) की मौत हो गई.
फेफना थाना क्षेत्र के माल्देपुर गंगा तट पर शनिवार की शाम को मछली मारते समय डेंगी से मछुआरा नदी में गिर गया. साथी किसी तरह से बच गया. दूसरे दिन उसका शव दो मीटर दूर बालू के टीले के पास मिला. उधर, चैनरामबाबा सरोवर में एक वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई.
सीबीएसई के 12वी में कॉमर्स ग्रुप में 96.4% के साथ प्रियंका गुप्ता नंबर वन पर काबिज रही. वहीं पीसीबी ग्रुप के साथ 95.8% अंक पाकर अतीक अनवर दूसरे नंबर पर तथा पीसीएम ग्रुप के साथ 91.0%अंक पाकर नेहा वर्मा तीसरे स्थान पर रही
सनफ्लावर पब्लिक स्कूल में सीबीएसई इण्टरमीडिएट की 2017 परीक्षा फल का परिणाम पंचानबे प्रतिशत रहा. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को विद्यालय परिवार ने सम्मानित भी किया.
रविवार को सीबीएसई की 12वीं का परीक्षाफल घोषित होते ही स्थानीय मनःस्थली एजुकेशन सेंटर पर छात्र छात्राओं की भीड़ इकट्ठा होने लगी. मनःस्थली एजुकेशन सेंटर का सफलता प्रतिशत 95% रहा.
पुलिस ने रविवार को एक इनामिया बदमाश को गिरफ्तार किया है. विभिन्न मुकदमों में वांछित तथा सन् 2016 के चर्चित छत्तीसा डकैती व चोरी कांड का आरोपी सत्यनारायण यादव को मुखबिर की सूचना पर एसएचओ मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में एसआई सर्वेंद्र राय, कांस्टेबल सतीश सिंह आदि ने उसी के घर से पकडा है.
बसारीखपुर गांव में शनिवार की रात में झोपड़ी में आग लग गई. जिससे झोपड़ी सहित उसमें रखा हजारों रुपए मालियत के सामान जल कर राख हो गए, आग लगने का कारण अज्ञात है.
बैरिया (बलिया)। प्रधान संघ, लालगंज व्यापार मण्डल, छात्र संगठनों व युवा समाजसेवियों के आह्वान पर सुमेर सिंह के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बैरिया व रानीगंज बाजार की दुकानें दोपहर तक बन्द …
नगर निकाय निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण कार्य की समय सारणी बदल गई है. अब अंतिम रूप से तैयार निर्वाचन नामावली का जनसामान्य के लिए प्रकाशन 13 जून को होगा.
कुदरत की लीला भी बड़ी अजीब होती है. धूमधाम से दो दिन पहले युगल की शादी हुई. दुल्हन घर आई और शादी के दो दिनों के बाद ही दुल्हन का सुहाग छीन गया. यह घटना सुनते ही, एक बार कोई भी सहम सा जा रहा है.
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बिहार की सीमा पर के गांव रिसाल राय के टोला से अरुणाचल प्रदेश से निर्मित रॉयल स्टाइल शराब की 34 पेटियां पकड़ी है. जिसमें 750 एमएल वाली 408 बोतलें हैं. यह शराब गाड़ी नंबर यूपी 60 यस 6002 में रख कर बिहार ले जाने की तैयारी थी.
सुमेर सिंह हत्याकांड में गिरफ्तारी न होने के विरोध में बैरिया लालगंज और रानीगंज बंद कराए जाने के क्रम में बंद कराने वाले लोग रानीगंज बाजार में कुछ दुकानदारों के साथ धक्का-मुक्की किए.
वर्ष 2017-18 में 15 दिवसीय कौशल सुधार (सामान्य, एससीपी, व्यवहारिक सात दिवसीय) प्रशिक्षण कार्यक्रम मण्डलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केन्द्र उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड धर्मागतपुर रतनपुरा, मऊ द्वारा संचालित किया जायेगा.
तहसील सिकन्दरपुर अन्तर्गत विकास खण्ड़ पन्दह, मनियर व नवानगर में स्थित तालाबों/पोखरों एवं मीनाशयों का मत्स्य पालन हेतु दस वर्षीय पट्टे की कार्यवाही तहसीलदार/नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में शिविर के माध्यम से किया जायेगा.
error: Content is protected !!
बलिया लाइव पर अपना विज्ञापन देने के लिए यह FORM भर कर भेज दें. हम आपसे संपर्क कर लेंगे.