सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर बृहस्पतिवार को संयुक्त कर्मचारी अधिकारी समिति के तत्वावधान में चिकित्सकों ने कार्य बहिष्कार कर ओपीडी भवन के सामने धरना दिया.
हल्दी थाना क्षेत्र के मझौवा गांव निवासी भाजपा नेता विनोद कुमार सिंह ने जिलाधिकारी बलिया से लगायत प्रमुख सचिव को शिकायती पत्र भेजकर आरोप लगाया है कि सदर तहसील के ग्राम सभा मझौवा व गंगापुर में आवासीय पट्टे के आवंटन में जमकर अनियमितता की गई है.
श्रीराम चौधरी ने कहा कि केंद्र की राजग सरकार किसान विरोधी है, सरकार हर कहीं जनता के आंदोलन को गोली के बल पर कुचलने पर आमादा है. उसी का फल मध्यप्रदेश का गोलीकांड है
बैरिया तहसील के वरिष्ठ अधिवक्ता देवेन्द्र मिश्र की 88 वर्षीया माताजी जानकी देवी का निधन उनके देवकीछपरा स्थित पैतृक आवास पर हो गया. पूर्व जिला पंचायत सदस्य बृजनाथ सिंह की माता भोला देवी (81) का निधन उनके पैतृक आवास कुर्थिया में बुधवार को हो गया.
यह सहीं है कि तीन पड़ोसी जिले आरा, छपरा और बलिया के बीच पुराने गहरे संबंध हैं. शादी-विवाह से लेकर, रैयत तक के मामलों में उक्त तीनों जिलों में लोगों का हमेशा आना जाना होता है.
बुधवार को दोपहर में सोहाव विकास खंड के खंड अधिकारी डॉ. एके उपाध्याय को टीडी कॉलेज बलिया के छात्र संघ अध्यक्ष सौरभ सिंह एवं गड़हा विकास मंच के अध्यक्ष चंद्रमणि राय द्वारा एक पत्र सौंपा गया.
ब्लॉक के राजागाँव खरौनी में राशन कार्ड व आवास में धांधली को लेकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य नागेन्द्र बहादुर सिंह झुन्नू के नेतृत्व में बुधवार को बांसडीह ब्लॉक पर धरना प्रदर्शन किया गया.
पुलिस ने चोरी की दो बाइकों के साथ एक आरोपी को भी पकड़ने का दावा किया है. बुधवार को वाहन चेकिंन अभियान के दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर रेवती पुलिस को कामयाबी मिली है.
बुधवार की शाम रेवती पुलिस अतिक्रमण के विरूद्ध अभियान के तहत थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में सड़क पर उतरी. नगर के थाना, बाजार से लेकर बीज गोदाम तक अतिक्रमण हटवाया.
जिलाधिकारी ने बैरिया क्षेत्र में भ्रमण के दौरान बैरिया तहसील व थाना का भी निरीक्षण किया. तहसील पर अभिलेखों व वसूली से सम्बन्धित सटीक जानकारी नहीं होने पर तहसीलदार मिश्री सिंह चौहान को खरी—खोटी भी सुनाई.
जिला अधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने बुधवार को दुबेछपरा बंधा निर्माण व कटानरोधी कार्यों का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने कार्य की रफ्तार तेज करने के साथ 30 जून तक पूरा कर लेने के निर्देश दिए.
नरही थाना क्षेत्र के एक गांव में छह साल बालिका के साथ दुष्कर्म के मामले में सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम विनोद कुमार की अदालत ने सात वर्ष के सश्रम कैद की सजा सुनाई. साथ ही 22 हजार रुपये जुर्माने से दंडित भी किया है.