लेन देन के विवाद में युवक के सीने में उतार दी गोली

सहतवार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सिगही में शनिवार की रात रुपये के लेन देन के विवाद में  एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी गयी. पुलिस ने रात्रि में ही शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया.

दुगाई गांव में शराब दुकान हटाने के लिए प्रदर्शन, दुकानदार ने लगाया आगजनी का आरोप

बस्तौरा गांव के मौजा दुगाई गांव स्थित देशी शराब की  दुकान को हटाने के लिये  सैकड़ों महिलाओं एवम पुरुषों ने जमकर प्रदर्शन किया.

विजिलेंस की सघन चेकिंग, बिजली चोरी में 7 पर एफआईआर

बिजली चोरी करने वाले अब सावधान हों जाएं, क्योंकि बिजली विभाग की विजिलेंस टीम द्वारा अब सघन चेकिंग अभियान चालू हो गया है और बिजली चोरी करने वालों पर एफआईआर भी दर्ज कराई जा रही है.

डॉक्टर हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार

अखार चट्टी से मुखबिर की सूचना पर दुबहर पुलिस ने आरोपी सुरेश सिंह पुत्र कन्हैया सिंह एवं बिटू सिंह पुत्र सुरेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया.

इनामिया कौशल चौबे के तार नेपाल से जुड़े हैं – एडीजी

कानून के ऊपर कोई नहीं है. कानून के दायरे में ही कोई कार्य होगा. किसी को भी कानून के साथ खिलवाड़ नहीं करने दिया जायेगा. उपर्युक्त बातें रसड़ा कोतवाली में आये एडीजी विश्वजीत महापात्रा ने पत्रकारों से प्रेस वार्ता के दौरान व्यक्त किया.

बाढ़ कटान सुरक्षा में लापरवाही देख आमरण अनशन पर बैठे कटान पीड़ित

बैरिया तहसील अंतर्गत केहरपुर, सुघर छपरा के  कटान पीड़ित शनिवार को सुघरछपरा ढाले पर आमरण अनशन पर बैठ गए हैं.

पवित्र रमजान का महीना आपसी भाईचारे तथा सौहार्द का संदेश देता है

सहतवार नगर पंचायत चेयरमैन स्वर्णप्रभा सिंह द्वारा आयोजित रोजा इफ्तार पार्टी में नगर सहित क्षेत्र के लोगों ने लजीज व्यंजनों के साथ इफ्तार किया

चौकीदार को मातृशोक

रसड़ा (बलिया)। रामलीला मैदान में ग्रामीण चौकीदार अधिकार मोर्चा के सदस्यों ने बैठक कर नगरा थाना के गौवापार के  चौकीदार सुरेन्द्र पासवान की माता इंद्रासनी देवी (90 वर्ष) की मृत्यु पर शोक सम्वेदना व्यक्त किया. …

रोहना गांव में मारपीट में तीन घायल

रोहना गांव में शुक्रवार की देर शाम दो पक्ष भीड़ गये. जिसमे तीन लोग घायल हो गये. सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कराया गया.

कुत्ते को बचाने में बाइक पलटी, सवार घायल

हल्दी थाना क्षेत्र के मझौवा पीडब्ल्यूडी कार्यालय के समीप शनिवार की शाम को बाइकर्स कुत्ते को बचाने में घायल हो गये. मझौवा निवासी कमलेश कुमार सिंह (23) पुत्र नित्यानंद सिंह पचरुखिया बाज़ार कराने जा रहे थे.

बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, चार जख्मी

मनियर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवरार में मनियर-बलिया मार्ग पर  शनिवार को दोपहर एक बजे के लगभग  दो बाइकों के बीच आमने-सामने के भिड़ंत मे एक बाइक चालक की मौत हो गई. जबकि दो अन्य सवार घायल हो गए. उधर,  मांझी के जयप्रभा सेतु पर मोटर साइकिल व कमांडर जीप की आमने-सामने टक्कर में मोटरसाइकिल सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. 

संवरुपुर गांव में भूमि विवाद में दो गुटों में संघर्ष, तीन जख्मी

कोतवाली क्षेत्र के संवरुपुर गांव में बृहस्पतिवार की देर शाम जमीन के विवाद में दो पक्ष भिड़ गए. इस संघर्ष में तीन लोग घायल हो गए

अजान की सदाओं के साथ रोजेदारों ने खजूर और शरबत संग रोजा खोला

रोजा इफ्तार की दावत शुक्रवार को कस्बे के फिरोज अहमद के आवास पर खुशनुमा माहौल में किया गया, जिसमें प्रतिपक्ष के नेता रामगोविंद चौधरी सहित विभिन्न पार्टी व दलों के नेता कार्यकर्ता एवं भारी संख्या में प्रबुद्धजन शरीक हुए.

प्रधानमंत्री आवास योजना में तीन किश्तों में दी जाएगी धनराशि

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत लाभार्थियों को तीन किश्तों में कुल एक लाख 20 हजार की धनराशि दी जाएगी. परियोजना निदेशक आरके त्रिपाठी ने सभी खण्ड़ विकास अधिकारियों को निर्देशित करते हुए बताया है कि प्रथम किश्त के रूप में 40 हजार दिया जायेगा

स्कूल चलो अभियान के संबंध में बैठक 28 को

जनपद में 01 जुलाई से 31 जुलाई की अवधि में स्कूल चलों अभियान से सम्बन्धित जिला शिक्षा परियोजना समिति की बैठक जिलाधिकारी सुरेन्द्र विक्रम की अध्यक्षता में 28 जून को सायं 04 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में होगी.

विभिन्न त्यौहारों को देखते हुए 20 अगस्त तक धारा 144 लागू

ईद-उल-फितर, श्रावण मास, रक्षाबन्धन, ऐतिहासिक महाबीरी झंण्डा, स्वतंत्रता दिवस, बलिया बलिदान दिवस के मद्देनजर अपर जिला मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंघल ने जनपद में 20 अगस्त, 2017 तक धारा 144 लगा दी है

देवरार की 17 रनों से जीत, मैन आफ द मैच व मैन आफ द सिरीज शैलेश

दुनिया में एक नम्बर का खेल क्रिकेट बन चुका है. ऐसा कहना है उत्तर प्रदेश विधान सभा के नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी का. वे मंझरिया क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित सैदपुरा बांसडीह में  क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे.

रेवती बाजार बंद कर व्यापारियों ने जताया आक्रोश

नगर में अतिक्रमण उन्मूलन के नाम पर पुलिस ज्यादती के विरोध मे आक्रोशित व्यापारियों ने  शुक्रवार को  मध्यान 12 बजे  तक अपनी दुकानें व प्रतिष्ठान बंद रखी.