श्रावण मास की प्रतिपदा तिथि सोमवार के दिन भगवान इन्द्र द्वारा आशुतोष भगवान शिव के जलाभिषेक से शुरू हुई. नगर सहित क्षेत्र के शिवालयों में ब्रम्हबेला से ही भक्तों का रेला उमड़ पड़ा.
बुद्धिरामपुर में आयोजित नौ दिवसीय श्री श्री रुद्र महायज्ञ के सातवें दिन गोपालगंज बिहार से पधारे मानस मर्मज्ञ अरविंद दुबे ने भगवान श्री कृष्ण एवं रुक्मिणी के चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान को अपने भक्तों की रक्षा के लिए आना पड़ता है.
द्वाबा संस्कृत प्रचार समिति महाविद्यालय बैरिया में प्रथमा, पूर्व मध्यमा, उत्तर मध्यमा व शास्त्री प्रथम की कक्षाओं के लिये प्रवेश 11 जुलाई मंगलवार से शुरू हो रहा है.
ब्रम्ह परमात्मा को छोड़कर ब्रह्मादिक पंच ब्रम्ह एवं समस्त लोक-लोकांतर नश्वर है. ब्रम्हा, विष्णु, रुद्र, महाविष्णु और सदाशिव सभी अपनी शतायु पूरी कर क्रमशः अपने कारण तत्व में लीन होते हैं. यह विचार है परीब्रजकाचार्य स्वामी ईश्वरदास ब्रह्मचारी का.
आदर्श नगर पंचायत बांसडीह के वार्ड 6 एवं 7 के बीच मेहदी माता व माँ वन दुर्गा मन्दिर से हो कर उत्तर टोला तक जाने वाले मुख्य सड़क मार्ग पर वर्षों से भारी जलजमाव है. इसके चलते लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.
मानसून के सक्रिय होने के बाद हर ओर हो रही जबरदस्त बारिश से नदियों में भी पानी का स्तर बढ़ने लगा है. इसकी वजह से जिले में गंगा व घाघरा दोनों ही नदियों के तेवर भी तल्ख होने शुरू हो गए हैं.
बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के सारंगपुर गांव के दियारे में आकाशीय बिजली की चपेट में आए किशोर ने दम तोड़ दिया और तीन अन्य झुलस गए. मनियर थाना क्षेत्र के मुड़ियारी गांव में एक अधेड़ महिला व उभांव थाना क्षेत्र के कुर्हा तेतरा गांव में एक युवक की वज्रपात में मौत हो गई.
कोतवाली क्षेत्र के बड़सरी गांव में रविवार की शाम को बाइक सवार दो युवकों ने निखिल चंद्र पांडेय (35) निवासी बड़सरी को गोली मार दी. इनकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया.
श्रावण के पवित्र महीने के आते ही शिवभक्तों में जहां भारी उत्साह और उमंग का माहौल है, वहीं क्षेत्र के शिवालयों व देवालयों पर तैयारियां भी जोरों पर की जा रही है.