शहर कोतवाली क्षेत्र में एक शोरूम के पास तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दिया। हादसे में ई-रिक्शा में सवार मां सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्वास्थ्य विभाग में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार एक बार फिर सामने आया है। बलिया सीएमओ कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक दया शंकर को सतर्कता अधिष्ठान वाराणसी की खुली जांच में भ्रष्टाचार का दोषी पाया गया है।
जिले में बिजली विभाग की लापरवाही का खामियाजा आम जनता को जान देकर चुकाना पड़ रहा है। यह लापरवाही लगातार जानें ले रही है। 48 घंटे में ही जिले में करंट लगने से 3 मौतें हो चुकी हैं।
शहर में चोर बेखौफ होकर वारदातों को लगातार अंजाम दे रहे हैं और पुलिस मूकदर्शक बनी दिख रही है। ताजा मामला बेहद चौंकाने वाला है। नगर कोतवाली क्षेत्र के जजेज कम्पाउंड में महिला जज के सरकारी आवास से लाखों के गहने और कीमती सामान पार कर दिए गए।
ददरी मेला 05 नवम्बर से 20 नवम्बर तक के कार्यक्रम के सफलापूर्वक सम्पन्न कराने के दृष्टिगत ददरी मेला-2025 जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय ददरी मेला आयोजन समिति का गठन किया गया है।
एनडीआरएफ 11वीं बटालियन वाराणसी की टीम निरीक्षक इंद्रदेव कुमार के नेतृत्व में रेडक्रास सोसायटी के सहयोग से गुलाब देवी इंटरमीडिएट कॉलेज की छात्राओं को आपदा से बचाव के तरीकों के बारे में प्रशिक्षण दिया गया।
सुखपुरा थाना क्षेत्र के जीरा बस्ती गांव में बुधवार को करंट की चपेट में आने से दो सगी बहनों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया। इस बीच जिला प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं और पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की भी घोषणा की है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता राम इकबाल सिंह के नेतृव में गुरूवार को रसड़ा चीनी मिल को चालू करने तथा जिला अस्पताल सहित रसड़ा सीएचसी में चिकित्सकों की तैनाती कराने व स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर किए जाने की मांग को लेकर पदयात्रा निकाली गई
रसड़ा नगर में एक निजी बैंक के पास बुधवार को दोपहर में करीब डेढ़ बजे सादात (गाजीपुर) थाना क्षेत्र के गौरा गांव निवासी 32 वर्षीय सोनू यादव पुत्र दलसिंगार यादव ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया
टाउन डिग्री कालेज के पास पं. दीनदयाल चबूतरा पर आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
उभांव थाना क्षेत्र के तिरनई खुर्द ग्राम के सामने रेलवे ट्रैक के पास एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती सिकंदरपुर के कंपोजिट विद्यालय रक्सा परिसर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पौधरोपण कार्यक्रम भी आयोजित हुआ।