Tag: बलिया न्यूज
नीरूपुर निवासी अभिषेक प्रसाद पुत्र विश्वनाथ प्रसाद ने अपने लिखित तहरीर में कहा है कि रोज की भांति खाना खाकर अपने-अपने घर में सो गये. करीब एक बजे उठकर शौच किया फिर से सो गए. सुबह करीब पांच बजे नींद खुली तो देखा कि भाई वाले कमरे के दरवाजे का कुन्डी बाहर से लगी है,और जिस कमरे में आलमारी थी उसकी कुंडी खुली हुई है. अनहोनी की आशंका से परेशान होकर पहले भाई वाले कमरे का कुंडी खोला और आवाज दिया तो भाई अंदर से आया.
रात्रि करीब 9 बजे अखाड़ा के अध्यक्ष पवन वर्मा के नेतृत्व में निकला जुलूस वर तर, मोहल्ला भीखपुरा व गन्धी का भ्रमण करते हुए मध्य रात में मुख्य बाजार में स्थित जल्पा चौक में पहुंच कर समाप्त हुआ. भ्रमण के दौरान जुलूस में बजाए जा रहे भक्ति गीतों एवं युवाओं द्वारा बुलंद किये जा रहे जय महावीर के नारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया. निर्धारित समय से काफी विलम्ब से निकले जुलूस को देखने के लिए जगह- जगह महिलाओं, बच्चों व वृद्धों का समूह इकट्ठा था.
जिलाधिकारी रामपुर चिट में टोंस नदी के किनारे हो रहे कटानरोधी कार्य की पूरी जानकारी ली. पाया कि कार्य की रफ्तार जो होनी चाहिए, वह नहीं है. ठेकेदार ने मैटेरियल की कमी बताई, जिस पर डीएम और नाराज हो गयीं. उन्होंने कहा कि नदी में पानी कभी भी बढ़ सकता है, ऐसे में इस समय कार्य में तेजी की सबसे अधिक आवश्यकता है.
घोसवती गांव निवासी विजय कुमार यादव ने माननीय उच्च न्यायालय में गांव की तीन गढ़हियों पर हुए कब्जे को हटाने के लिए वाद दाखिल किया था. उच्च न्यायालय द्वारा सदर तहसीलदार को अवैध कब्जे को हटाने के लिए आदेशित किया गया. बीस दिनों पूर्व सदर तहसील प्रशासन द्वारा अवैध अतिक्रमण कारियों को नोटिस जारी की गई. जिसके क्रम में बुधवार को दोपहर में सदर तहसीलदार सदानन्द सरोज,सुखपुरा थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने घोसवती गांव पहुंचकर तीनों गढ़हियों पर लगभग डेढ़ दर्जन लोगों द्वारा अवैध रूप से तीन तरफ से ईंट की दीवाल व ऊपर टीन शेड लगाकर किये गए अवैध अतिक्रमण पर बुल्डोजर चलवाया.
