Tag: पुलिस
सहतवार नगर पंचायत के बाजार में शुक्रवार की शाम लगभग आठ बजे गस्त कर रहे एसओ ने सड़क के किनारे ठेला लगाकर अंडा बेचने वाले एक युवक की अनायास ही पिटाई कर दी. इससे क्षुब्ध नगर पंचायत सहतवार के व्यापारियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नीरज सिंह “गुड्डू” के नेतृत्व मे सहतवार पुलिस चौकी पर पुलिस प्रशासन के ख़िलाफ़ धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया.
पुलिस ने क्षेत्र में अवैध देशी शराब के निर्माण व बिक्री के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है. इससे शराब का अवैध कारोबार करने वालों में खलबली मची हुई है. अभियान के तहत शुक्रवार की शाम को सीओ श्यामदेव के नेतृत्व में पुलिस ने क्षेत्र के दियारा लीलकर में अचानक छापा मारकर निर्मित शराब सहित उसे बनाने में काम आने वाले सामानों को बरामद किया.
अवैध शराब के विरूद्ध पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण द्वारा चलाए गए अभियान में रोकथाम व बरामदगीमें भारी सफलता मिली है. जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों के निर्देशन में अवैध शराब के कारोबारियों के विरूद्ध अभियान चलाया गया, जिसमे सभी थानाध्यक्षों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों से 57 व्यक्तियों के कब्जे से 451 लीटर अवैध शराब तथा 05 मोटरसाइकिलें, 09 साइकिलें बरामद की गईं व 115 कुन्तल लहन नष्ट किया गया. इसमें 22 मुकदमों में 57 आरोपियों का चालान किया गया.
भांवरकोल थानान्तर्गत भांवरकोल चट्टी के पास गुरुवार की रात करीब नौ बजे तेज रफ्तार बाइक की जोरदार टक्कर से एक अधेड़ मजदूर की मौत हो गई. हादसे के बाद चालक बाइक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया. पुलिस शव को लेकर थाने पर आई. शुक्रवार को पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा की प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
नरही थाना क्षेत्र मे आज गाजीपुर सीमा पर स्थित कोटवा नरायनपुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थानीय व्यवसायियों द्वारा सड़क किनारे अतिक्रमण कर लेने से आने जाने वाले लोगों व वाहनों को काफी असुविधा होती थी. आम जनता की शिकायत पर थानाध्यक्ष नरही परमानन्द द्विवेदी व चौकी इन्चार्ज कोरण्टाडीह नान्हू यादव द्वारा शुक्रवार को भारी संख्या मे पुलिस बल लेकर सड़क पर से अतिक्रमण हटवाया गया.
सुखपुरा थाना क्षेत्र में करनई गांव के पास बोलेरो और टेम्पो की आमने सामने भिड़ंत. इस हादसे में टेम्पो सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में चल रहा है उपचार. दूसरी घटना में भासपा नेता दीनबंधु शर्मा की स्कार्पियो की चपेट में आया साइकिल सवार. बघौता मोड़ पर अनियंत्रत हो गई स्कार्पियो, हादसे में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में चल रहा है उपचार, स्थिति नाजुक बनी हुई है.
बलिया शहर के धर्मशाला चौराहा के पास स्थित शराब की दुकान से शराब खरीद कर पीने के बाद पांच लोगों की मौत हो गई. इस घटना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है. जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत होने के चलते पुलिस अधीक्षक बलिया वैभव कृष्ण ने तत्काल प्रभाव से शहर कोतवाल सुनील कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है.
सहतवार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बघाव में मंगलवार की रात एक युवक ने गमछे के फन्दे से फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया. बुधवार की सुबह घर वालों को इसकी जानकारी हुई. युवक जब अपने कमरे का दरवाज़ा खोलकर बाहर नहीं निकल रहा था तो घर वालों के मन में आशंका हुई कि आखिर उसकी नींद अभी तक क्यों नहीं खुली. उसकी पत्नी ने जाकर दरवाज़ा खुलवाने की काफी कोशिश की, लेकिन दरवाज़ा नहीँ खुला.
ददरी मेले में मीना बाजार लगाने को लेकर हंगामा हुआ. मंगलवार को कानपुर और बिहार के दुकानदार परेशान हुए. स्थानीय लोगों की माने तो इतिहास में शायद पहली बार ऐसी घटना हुई है. ददरी मेले में दुकानदारों को जगह नहीं मिली. दबंगों ने दुकानदारों की जमीन पर कब्ज़ा कर लिया. मेले में दुकानदार दिन भर सामान बाहर रखे. ददरी मेले में दुकानदारों को धमकी मिली है.
