बैरिया थाना क्षेत्र के भरसौता नई बस्ती में रविवार की रात गैस सिलिंडर के रिसाव होने से लगी आग में एक परिवार का रिहायशी झोपड़ी सहित उसमे रखा सामान जल गया. इसी क्रम में दोकटी थाना क्षेत्र के लालगंज बाजार में शनिवार के देर शाम लगी आग में एक परिवार का रिहायशी मड़हा जल गया.
कानून व्यवस्था चुस्त–दुरूस्त बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र दूबे ने रविवार को तीन इंस्पेक्टरों सहित एक दर्जन से अधिक उप निरीक्षकों का फेर बदल किया.
दुबहड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवपुर दीयर नई बस्ती बयासी ढाले पर रविवार को दोपहर एक तेज रफ्तार टेम्पो की चपेट में आने से एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के तत्काल बाद एम्बुलेंस से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.
नागपुर गांव में शनिवार की देर शाम बच्चों के विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठियां चटकीं. जमकर चले लाठी डण्डे की संघर्ष में एक अधेड़ महिला समेत तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए.
गाजीपुर के थाना भावरकोल के खरडीहा गांव में शनिवार को संतोष राय (38) वर्ष शाम के वक्त अपने नित्य क्रिया से निपट खेत से वापस आ रहे थे, तभी गांव के ही दो लोगों ने उन्हें रास्ते में घेर कर गोली मार दिया और मौके से फरार हो गए.
बांसडीहरोड थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम युवक की रेल ट्रैक पर मिली लाश से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. मिश्रौली गांव के कोटेदार रामजी मिश्र के पुत्र की लाश पास ही के गांव छाता के करीब रेलवे ट्रैक पर पड़ी होने की सूचना मिली तो हर कोई उस तरफ दौड़ पड़ा.
रसड़ा – नगरा मार्ग पर राघोपुर स्थित बंद पेट्रोल के समीप खड़ी ट्रक में शुक्रवार की रात्रि सवारी से भरी टेम्पू जा भिड़ी. जिसमे सवार आधे दर्जन से अधिक सवार यात्री घायल हो गए.
रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के कुरेम गांव में शुक्रवार की रात में रास्ते के विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए. जमकर चले लाठी डण्डे के संघर्ष में आधे दर्जन लोग घायल हो गए.
शव मिलने के बाद सन्नी के परिजनों में कोहराम मच गया. बड़े पिता पूर्व चेयरमैन डॉ. सुरेश चन्द शर्मा घाट पर बदहवास की हालत में थे तथा पिता डॉ. गौतम देव शर्मा का घर पर रोते रोते बुरा हाल था.
रसड़ा – बलिया मार्ग स्थित माधोपुर गांव के आद्यौगिक क्षेत्र के पास बृहस्पतिवार की देर रात अज्ञात वाहन के धक्के से एक अधेड़ की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. क्षेत्र में भ्रमण के दौरान 100 नंबर की पुलिस ने पाकेट से आईडी प्रूफ के द्वारा मृतक की शिनाख्त की.
कानपुर जेल से बलिया की अदालत में पेशी पर गया एक संगीन अपराधों का आरोपी कैदी ट्रेन में सिपाहियों के साथ मारपीट कर फरार हो गया. पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कैदी की तलाश प्रारंभ कर दी है.
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रावासों के परिसर में गोली, बम चलाने वालों की अब खैर नहीं. पुलिस अब सीधी कार्रवाई करेगी, पुलिस को विवि प्रशासन से अनुमति लेने की जरूरत नहीं होगी. विवि इस पर आपत्ति भी नहीं करेगा.
थाना क्षेत्र के नेहता गांव में विवाहिता पूनम (22) की रहस्यमय हालात में मौत चर्चा का विषय बना हुआ है. पूनम की मां मीरा देवी ने अपनी पुत्री की जलाकर हत्या करने का ससुरालियों पर आरोप लगाया है. उधर, ससुराली फरार बताए जाते हैं.
बृहस्पतिवार को शिवन टोला मोड़ से 100 नंबर पुलिस ने बीआर 04 2296 नंबर की इंडिका गाड़ी को 18 पेटी (791 बोतल) अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ लिया. उक्त कार में सवार लोग दोकटी थाना क्षेत्र के कर्ण छपरा से बिहार की तरफ जा रहे थे. हालांकि पुलिस को देख कार सवार भाग खड़े हुए.
दोकटी थाना क्षेत्र के मुरली छपरा व नवानगर गांवों के लोगों के बीच होली गीत गाते समय एक दूसरे का सुर ताल बिगाड़ने के आरोप से शुरू विवाद मे गाली-गलौज व जमकर मारपीट हो गई. घटना होली के शाम की है. तब बवाल को शांत करने पहुंची पुलिस टीम पर भी नवानगर के लोगों ने पथराव किया था.
error: Content is protected !!
बलिया लाइव पर अपना विज्ञापन देने के लिए यह FORM भर कर भेज दें. हम आपसे संपर्क कर लेंगे.