सरायभारती, नरनी, मुस्तफ़ाबाद गावों में सिलिंडर चोरों की चांदी

कोतवाली क्षेत्र सरायभारती, नरनी, मुस्तफ़ाबाद गावों में बुधवार की रात्रि चोरों ने कई घरों से डेढ़ दर्जन गैस सिलिण्डरों पर हाथ साफ़ किया. इसकी सूचना पुलिस को दे दी गयी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

रसड़ा में शटर तोड़कर दुकान पर हाथ साफ किया

मेरुराय के पूरा बीरन जी का कटरा स्थित रेडीमेड की दुकान का शटर तोड़ कर नगदी समेत हजारो रुपयों के समान पर चोरों ने हाथ साफ़ कर दिया. जबकि कटरा स्थित दो दुकानों पर चोरी का असफल प्रयास भी किए.

दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर में व्यापारी की मौत

बांसडीह ब्लॉक के पास हुए मोटरसाइकिल के आमने सामने की टक्कर में एक मोटरसाइकिल सवार गम्भीर रूप घायल हो गया. स्थानीय लोग उसे एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले गए. वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

शेमुषी विद्यापीठ के छात्रों को थानेदार ने दिलायी स्वच्छता की शपथ

शेमुषी विद्यापीठ में गुरुवार के दिन रेवती थानाध्यक्ष शशिमौलि पाण्डेय द्वारा छात्र-छात्राओं सहित विद्यालय परिवार के सदस्यों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई.

मामूली विवाद में चले लाठी- डंडे, रिपोर्ट दर्ज

सहतवार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बेऊर में रास्ते के मामूली विवाद में मंगलवार के देर रात्रि लगभग सात बजे दो पक्षों में जमकर लाठी-डण्डे चले.

रास्ते के विवाद में बेऊर में मारपीट, युवक की मौत

सहतवार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बेऊर में रास्ते के विवाद को लेकर मंगलवार की रात में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी.

अवैध खनन व परिवहन पर प्रशासन सख्त, पकड़े लाल बालू लदे 10 ट्रक

जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस के निर्देश पर अवैध खनन पर रोक के लिए टीम बनाकर अभियान शुरू हो गया है. खनन अधिकारी द्वारा अभियान के पहले दिन लाल बालू लदी 10 ट्रक पकड़ कर सहतवार थाने के हवाले कर दिया गया.

गांधी पार्क पोखरे में किशोर डूबा, मौत

गांधी पार्क स्थित रोशन शाह के पोखरे में रविवार को स्नान करते समय एक किशोर डूब गया. आस पास के लोगों ने बालक को निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

अमर शहीद मंगल पांडेय को याद कर धन्य हुआ भृगु क्षेत्र

1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक शहीद मंगल पाण्डेय के बलिदान दिवस के अवसर पर कदम चौराहा पर स्थित प्रतिमा के समक्ष गार्ड आफ आनर पुलिस प्रशासन के द्वारा दिया गया.

19 नामजद और 150 अज्ञात, शराब दुकानों में तोड़फोड़ व लूट की रिपोर्ट

कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को शराब दुकानों पर तोड़ फोड़ और शराब लूटने पर 19 नामजद एवम डेढ़ सौ अज्ञात लोगों पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई प्रारम्भ कर दिया. ज्यादातर महिलाओं के नाम नामजद है.

सरनी गांव में मछली मारने को लेकर विवाद, मारपीट

सरनी गांव में शनिवार की शाम मछली मारने को लेकर हुए विवाद के चलते हुई मारपीट में पति-पत्नी घायल हो गए. पुलिस ने प्रधानपति समेत आठ लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए धारा 151 के तहत उनका चालान कर दिया.

शराब दुकान के विरोध में बैरिया में भी हल्ला बोल

सरकारी देशी, अंग्रेजी शराब व बीयर की दुकान को लेकर आए दिन हंगामा हो रहा है. शनिवार को शाम लगभग चार बजे से बैरिया की शराब की दुकान डाकबंगला-भोजापुर मार्ग पर गुमटी मे खुली ही थी कि लोगो में सुगबुगाहट शुरू हो गयी.

अधिवक्ता नगर में शराब की दुकान खोले जाने के विरोध में धरना व चक्काजाम

अधिवक्ता नगर विजयीपुर के नगरवासियों ने अधिवक्ता नगर में खुल रही शराब की दुकान को लेकर के विरोध में हॉस्पिटल रोड़ पर धरना प्रदर्शन व चक्काजाम किया.

शराब दुकानों पर रसड़ा में भी आक्रोशित महिलाओं ने धावा बोला

नगर स्थित शराब की दुकानों पर शुक्रवार को सैकड़ों आक्रोशित महिलाएं एवं पुरुषों ने धावा बोल दिया.

रेवती में भी रिहाइशी इलाके से शराब की दुकान हटाने की मांग

मुख्य मार्गों से शराब की दुकान विस्थापित हो, नगर के वार्ड नं.9 सेनानी पथ पर घनी आबादी के बीच स्थापित हो गई है. जिससे लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

दिनदहाड़े गोली मार कर बाइक लूट ले गए बदमाश

शुक्रवार सुबह 9:30 बजे नेमढाड़ मोड़ और महदेवा के बीच में रोड पर बाइक सवार दो बदमाशों ने युवक रोहित पासवान (22) पुत्र देवेंद्र पासवान निवासी पड़री थाना उभाव जिला बलिया को गोली मार घायल कर दिया और नई अपाची बाइक लेकर फरार हो गए.

बनरबगिया के पास दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, भाई गंभीर

सुखपुरा थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव के समीप बांसडीह बेरुआरबारी मार्ग पर बनरबगिया के पास दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई. वही दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है.

बीडीओ के कक्ष में घुसकर मारपीट व दस्तावेज फाड़ा

कोतवाली क्षेत्र के बांसडीह ब्लॉक में पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य द्वारा बांसडीह ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी के कक्ष में घुसकर मारपीट करने व दस्तावेज फाड़ने का मामला प्रकाश में आया है.