मिश्रनेवरी काशीपुर में एसआई के घर चोरी, खेजुरी में हत्थे चढ़े दो चोर

सदर कोतवाली क्षेत्र के मिश्रनेवरी काशीपुर में महाराष्ट्र पुलिस में एसआई पद तैनात रहे राज नारायण शर्मा के घर से चोरों ने करीब दो लाख का गहना व नकदी चुरा लिए. इसी क्रम में खेजुरी थाना पुलिस ने राजभर बस्ती से दो मोटर चोरों को गिरफ्तार किया है.

बांसडीह पुलिस ने पकड़ा 25 लाख का अंग्रेजी शराब, ट्रक व तीन बाइकें भी बरामद

कोतवाली क्षेत्र के सारँगपुर (राजागांव खरौनी) स्थिति एक आरा मशीन पर से एक ट्रक अवैध अंग्रेजी शराब हरियाणा निर्मित पकड़ी गई है.

बसंतपुर में दो घरों से नकदी सहित लाखों का सामान चोरी

थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में सोमवार की रात चोरों ने दो घरों में चोरी कर लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया.

जाम में फंसी एसपी तो हरकत में आया अतिक्रमण उन्मूलन दस्ता

 मुख्य तहसील दिवस पर सिकंदरपुर जा रही पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह के सुखपुरा चट्टी पर जाम में फसने का असर यह हुआ कि अतिक्रमण हटाने के लिए गठित जिला स्तरीय टीम के अधिकारी यहां मौके पर पहुंच गए.

अवैध शराब कारोबारियों पर पुलिस की दबिश, चकमा देकर भागी महिला कारोबारी

अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध अभियान के तहत क्षेत्र के भाखर गांव में अचानक छापेमारी कर 30 लीटर अवैध अपमिश्रित कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय कर दिया.

मोबाइल की दुकान में सेंध लगाकर हजारों की चोरी

मठ योगेन्द्र गिरी चट्टी पर स्थित एक मोबाइल की दुकान में रविवार की रात सेंध लगाकर अज्ञात चोरो ने हजारों रुपये मूल्य के सामान पर हाथ साफ कर दिया.

छात्रा संग छेड़खानी, विरोध करने पर पिता संग हुड़दंगई, ग्रामीणों ने हीक भर धुना

कोतवाली क्षेत्र के अमहर  चट्टी के समीप सोमवार की सुबह कोचिंग से आ रही छात्रा को मनचलों द्वारा छेड़खानी करना उस समय महंगा पड़ गया जब ग्रामीणों ने उनकी जमकर धुनाई कर दी.

रघुनाथपुर में रोशनदान का ग्रिल तोड़ कर दस लाख के गहने पर हाथ साफ

रघुनाथपुर गांव में रविवार की रात जनता इंटर कॉलेज के वरिष्ठ लिपिक के घर के पीछे से रोशनदान में लगी ग्रिल को तोड़ कर चोरों ने करीब 10 लाख रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया.

बाइकर्स की शामतः भैंस से टकराए डॉक्टर व बोलेरो की चपेट में आए युवक की हालत चिंताजनक

हल्दी थाना क्षेत्र के गहलौत बस्ती के पास भैंस से टकराकर बाइक सवार डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए, उधर बिल्थरारोड-नगरा मुख्य मार्ग पर सोमवार की सुबह तेज रफ्तार बोलेरो के धक्के से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. 

केवरा में ज्वेलर्स के दुकान का ताला तोड़ लाखों की चोरी

कोतवाली क्षेत्र के केवरा में बीती रात चोरों ने एक ज्वैलर्स की दुकान का ताला और आलमारी को भी तोड़ कर उसमें रखे सोने चांदी के आभूषण सहित नगदी चुरा लिए

नौकरी के नाम पर ठगी का आरोपी पुलिस हिरासत में 

सरयू  चित्र मंदिर के समीप नौकरी देने के नाम पर ठगी करने वाला युवक को सोमवार की शाम पुलिस ने हिरासत में लेकर मामले की छानबीन में जुट गई है. 

भिटौरा गांव में नकब लगाकर लाखों के गहने व नगदी पर हाथ साफ

उभांव थाना क्षेत्र के भिटौरा गांव मे शनिवार की रात चोरों ने एक घर मे नकब लगाकर नकदी समेत लाखों रुपये मूल्य के सोने चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर दिया. सुबह नकब कटा देख परिजनों के होश उड़ गये.

भूमि विवाद में जमकर चले ईंट-पत्थर, लाठी-डंडे और फरसे

हल्दी थाना क्षेत्र के भदवरिया टोला (हल्दी) में रविवार की सुबह भूमि विवाद में दो वर्गों में जमकर ईट-पत्थर, लाठी-डंडे व खुलकर फरसे का प्रयोग हुआ.

महाराष्ट्र पुलिस ने कई स्वर्ण व्यवसायियों के यहाँ डाली दबिश, मगर लौटी बैरंग

महाराष्ट्र पुलिस ने स्थानीय  पुलिस के सहयोग से  नगर के विभिन्न स्वर्ण व्यवसायियों  के  प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर एक व्यवसायी को हिरासत में लिया था.

रसड़ाः ताबड़तोड़ आपराधिक वारदातों से दहशत

कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर हौसला बुलंद बदमाशों ने एक के बाद एक घटना को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे डाली है.

पॉलीथिन की थैली में मिला नवजात का शव

मथुरा महाविद्यालय के सामने इकबाल अहमद के मकान के पूरब स्थित गली में रविवार की दोपहर दो बजे पॉलीथिन  की थैली में लपेटे अज्ञात नवजात का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी.