Tag: नगवा
नगवा के लाल एवं स्वतंत्रता संग्राम के प्रथम शहीद मंगल पांडेय की जयंती 30 जनवरी को धूमधाम से मनाई जाएगी. रविवार को नगवा में आयोजित मंगल पांडेय विचार मंच की बैठक में यह निर्णय लिया गया. प्रधान संगठन के आजमगढ़ मंडल अध्यक्ष एवं नगवा के प्रधान प्रतिनिधि विमल कुमार पाठक ने कहा कि शहीद-ए-आजम की जयंती उनके गरिमा के अनुरूप मनाई जाएगी.
बलिया के विकास पुरुष रहे पूर्व मंत्री स्वर्गीय विक्रमादित्य पांडेय की प्रतिमा लगाने की कवायद तेज हो गई है. पिछले महीने नगवा में एक कार्यक्रम के दौरान नगर विधायक पूर्व मंत्री नारद राय ने नगवा स्थित शहीद मंगल पांडेय राजकीय महिला महाविद्यालय में स्वर्गीय विक्रमादित्य पांडेय की प्रतिमा लगाने की घोषणा की थी.
