Skip to content
14 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/QLQNSZ6BKRQ?si=Rpp6OaPemgBQ5gn8
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Uncategorised
  • बलिया के 317 केंद्रों पर प्रारंभ हुई यूपी बोर्ड परीक्षा
  • Uncategorised

बलिया के 317 केंद्रों पर प्रारंभ हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा बृहस्पतिवार को जनपद के 317 परीक्षा केंद्रों पर प्रारंभ हुई. सुबह की पाली में हाई स्कूल की हिंदी तथा द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा प्रारंभ हुई.
News Desk 17 March, 2017
NAGWA_EXAM

बलिया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा बृहस्पतिवार को जनपद के 317 परीक्षा केंद्रों पर प्रारंभ हुई. सुबह की पाली में हाई स्कूल की हिंदी तथा द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा प्रारंभ हुई. इसमें 1,82,179 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं. परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने 37 सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा तथा 26 स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है. इसके अलावे नकलविहीन परीक्षा के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश सिंह ने सात उड़नदस्ता टीमेंं भी गठित किए हैं.

परीक्षा में पारदर्शिता बनाने के लिए एवं बाहरी तत्वों को रोकने के लिए सभी थानाध्यक्षों को परीक्षा केंद्रों पर चक्रमण करते रहने का निर्देश पुलिस अधीक्षक राम प्रताप सिंह ने दी है. शहीद मंगल पांडे इंटर कॉलेज नगवा में आज 565 परीक्षार्थियों में से 38 अनुपस्थित रहे और 527 परीक्षार्थियों ने हाई स्कूल की परीक्षा दी. केंद्र व्यवस्थापक विनीत कुमार पाठक ने बताया कि विश्वनाथ तिवारी उच्चतर नीरूपुर के 34, एसपीबीएच उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीताकुंड के 83, प्रेरणा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजपुर इकौना के 268 तथा शहीद मंगल पांडेय इंटर कालेज नगवा की हाई स्कूल की छात्राएं 181 की संख्या में इस परीक्षा केंद्र के लिए पंजीकृत की गई हैं.

नकल विहीन परीक्षा के लिए मुख्य द्वार पर ही सारे परीक्षार्थियों की तलाशी ली गई. केंद्र व्यवस्थापक पाठक का कहना है कि जिला विद्यालय निरीक्षक से 30 की संख्या में कक्ष निरीक्षकों की मांग की गई थी और उन्होंने सात कक्ष निरीक्षकों की सूची भी कालेज को प्रेषित की थी, परंतु उसमें से एक भी कक्ष निरीक्षक परीक्षा कराने के लिए नहीं आए. बनवारी लाल पांडेय बालिका इंटर कॉलेज शिवरामपुर की केंद्र व्यवस्थापिका प्रियंवदा ओझा ने बताया कि 9 कमरों में परीक्षा हो रही है और 392 परीक्षार्थियों में से 17 अनुपस्थित हैं. प्रकाश इंटर कॉलेज हेमंत छपरा के केंद्र व्यवस्थापक श्रीप्रकाश तिवारी ने बताया कि इसके अंदर पर परीक्षा सुचारु रुप से संचालित हो रही है. उड़नदस्ता की भी टीम यहां पहुंची थी, परंतु केंद्र की व्यवस्था को देख कर संतुष्ट हो कर चली गई.

जिलाधिकारी ने लिया बोर्ड परीक्षा का जायजा

बोर्ड परीक्षा के पहले दिन जिले में हुई परीक्षा पर जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस की पैनी नजर बनी रही. परीक्षा को शुचिता से सम्पन्न कराने के लिए गठित टीम भ्रमण करती रही. जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस भी टाउन इण्टर कालेज में जाकर हो रही परीक्षा का जायजा लिया. कई कक्ष में जाकर हो रही परीक्षा पर पैनी नजर रखी. वहां से निकलते समय केंद्र व्यवस्थापक को निर्देश दिया कि शुचिता से व पूरी तरह निर्भीक होकर परीक्षा कराएं. कहीं भी नकल की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए. उल्लेखनीय है कि जिलाधिकारी ने बोर्ड परीक्षा को सकुशल व शुचितापूर्वक कराने के लिए विभाग व केंद्र व्यवस्थाओं को कड़े निर्देश दिये हैं.

Tags: यूपी बोर्ड सीताकुंड

Post navigation

Previous: पहले दिन की परीक्षा में शासन प्रशासन फेल, नकलची पास
Next: 23 रिहायशी झोपड़ियां जल कर राख, 11 परिवार खुले आसमान के नीचे

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में 613 करोड़ की परियोजना से बदल जाएगी तस्वीर, सरयू पर नया पुल और रेल ओवर ब्रिज निर्माण तेजी से जारी
  • गरीब, शोषित और वंचितों की आवाज थे रामगोविंद चौधरी- सैदपुरा में सपा समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि
  • नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
  • सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल

You may have missed

Thana Fefna Phephana Fefana
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल

General Desk 13 October, 2026
Belthra Ramleela starts
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला

General Desk 13 October, 2026
Jihadi Movie First Look
  • फोटो गैलरी
  • स्क्रीन TASTE

भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक

General Desk 13 October, 2026
Bansdih Mahila loot
  • CRIME डायरी
  • बांसडीह

उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात

General Desk 13 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.