गड़वार स्वास्थ्य कैंप में उमड़ी हजारों की भीड़

श्यामा आई केयर शिवपुर, वाराणसी एवं रोटरी क्लब वाराणसी (नॉर्थ) के संयुक्त तत्वावधान में फेफना विधायक उपेन्द्र तिवारी के सौजन्य से गड़वार ब्लाक कैम्पस में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में रविवार सुबह से ही हजारों की संख्या मे भीड़ जुटनी शुरू हो गई. वाराणसी के जाने माने अस्पतालों एंव बीएचयू के चिकित्सकों के आने की सूचना पाकर आयोजकों के अनुमान से काफी अधिक भीड़ एकत्रिक हो गई.

मंदिर में खड़े होकर दिया भरोसा, तब टूटा अनशन

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनबरसा परिसर में एनएच 31 से अस्पताल तक लगभग 300 मीटर सड़क पुनर्निर्माण के लिए युवाओं द्वारा 72 घण्टे क्रमिक अनशन व उसके बाद 54 घण्टे बेमियादी अनशन के बाद मंगलवार की शाम चार बजे जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर पासवान पहुंचे.

डॉ. चौहान के लिए चिकित्सा आज भी मिशन है

डॉक्टर मुसाफिर चौहान. जो चिकित्सा के क्षेत्र में लोगों की सेवा में अपना जीवन अर्पण कर रहे हैं. और अब किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं.

बीसीडीए की टीम अब बाढ़ पीड़ितों में दवा बांटेगी

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीके सिंह के अनुरोध पर जनपद के लगभग डेढ़ सौ दवा प्रतिनिधियों, चिकित्सकों के संगठन नीमा तथा बलिया केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसो0 के लोगो ने संयुक्त रूप से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आगामी पंद्रह दिनों तक पीड़ितों के बीच दवा वितरण एवं उपचारिता का बीड़ा उठाया है.

सीएचसी पर डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग

मंगलवार को छात्रों एवं क्षेत्रवासियों का एक समूह टाउन महाविद्यालय के पूर्व महामंत्री नीरज दुबे के नेतृत्व में रेवती विकासखंड के अंतर्गत हुसैनाबाद व कुसौरी ग्राम सभा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक न बैठने को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा.

इंसान के रूप में भगवान हैं डाक्टर – नारद राय

प्रदेश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री नारद राय ने आश्वस्त किया कि संविदा पर कार्यरत डॉक्टरों और कर्मचारियों के समस्याओं का निदान करने का हर सम्भव प्रयास किया जाएगा. उन्होंने जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में डॉक्टरों, नर्सों एवं अन्य कर्मियों के कार्यों के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि डाक्टर और नर्स जनता की जितनी सेवा करते हैं उतना परिवार का सदस्य भी नहीं कर सकता. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री रविवार को बापू भवन टाउन हाल में उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे.