सहतवार थाना क्षेत्र में बुधवार के दिन लगभग एक बजे क्षेत्र के ग्राम सभा जगदीशपुर के बाबा के डेरा पुरवा के राजभर बस्ती में अचानक लगी आग से एंक लड़का व एक भैस झुलस गयी.
सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के खरीद मोड़ पर एक बाइक ट्रैक्टर के चपेट में आ जाने से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. आसपास के लोगों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया गया
नगर के स्टेशन रोड में शनिवार को सायं दो पक्ष आपस में भिड़ गये. इस वारदात में एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए. दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया
कोतवाली क्षेत्र के सुलुई गांव में शनिवार की सुबह एक युवती ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया. हालत गम्भीर होने पर परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए.
रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के रोहना गांव के समीप दो बाइकों की टक्कर में बाइक सवार एक अधेड़ गम्भीर रूप से घायल हो गया. घायल का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कराया गया.
उभाव थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर शुक्रवार को हुई मारपीट में आधा दर्जन महिलाएं घायल हो गई. सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया गया
रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में तीन अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए. सभी घायलों सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया, जहां एक वृद्ध की हालत गम्भीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया.
नगरा बिल्थरारोड मार्ग पर डेंजर जोन कोठिया मोड़ के समीप बुधवार को भोर में तेज रफ्तार की ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया. इसमें ट्रक चलाना सीख रहा खलासी राम मोबिन (34) निवासी जंगल कौडिया थाना पीपीगंज जिला गोरखपुर गंभीर रूप से घायल हो गया
कोतवाली क्षेत्र के कोप गांव में रविवार की सुवह विषाक्त चाय के सेवन करने से तीन लोगों की हालत गम्भीर हो गयी. तीनों को 108 एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया.
सहतवार थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को लगभग सुबह 7 बजे ग्राम सभा सिगही के चाँदपुर नयी बस्ती में स्टोव पर खाना बनाते समय झुलसी महिला का बलिया जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी.
बेल्थरा मार्ग के रूद्रवार चट्टी पर शुक्रवार को सुबह सड़क किनारे खड़े विद्युत पोल से बाइक टकरा गई. जिससे उस पर सवार सिपाही रामकेश गुप्ता (35) गंभीर रूप से घायल हो गए. इलाज हेतु उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
राजधानी रोड स्थित फेफना थाना क्षेत्र अंतर्गत पियरिया गांव के सामने खड़ी ट्रक में टक्कर से बोलेरो सवार सिपाही की मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया. जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने चालक की नाजुक स्थिति को देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया.
बांसडीह ब्लॉक के पास हुए मोटरसाइकिल के आमने सामने की टक्कर में एक मोटरसाइकिल सवार गम्भीर रूप घायल हो गया. स्थानीय लोग उसे एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले गए. वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
भीमपुरा थाना क्षेत्र के सेमरी, महादेवा के बीच में रोहित पासवान (22) को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर. उधर बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के घूम बाबा की गली में पति – पत्नी की कमरे में लाश मिली, आत्महत्या की आशंका.
error: Content is protected !!
बलिया लाइव पर अपना विज्ञापन देने के लिए यह FORM भर कर भेज दें. हम आपसे संपर्क कर लेंगे.