​हाईकोर्ट के आदेश पर स्टेज तोड़वाने सोनवानी पहुंचे सीएमओ

हाईकोर्ट के आदेश पर मुख्य चिकित्साधिकारी बलिया बुधवार की दोपहर सोनवानी गांव पहुंचे.जहाँ समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रांगण में निर्माणाधीन पूजा पंडाल का निरीक्षण व फोटोग्राफी कराया.

जानवरों की बोली जानते थे यश बाबा

जिला मुख्यालय से करीब साढ़े 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित दोपही (अगरौली) पंच मंदिर धाम यश बाबा मंदिर पर हर साल हजारों लोगों की मन्नतें पूरी होती हैं.

बाइकर्स की शामतः भैंस से टकराए डॉक्टर व बोलेरो की चपेट में आए युवक की हालत चिंताजनक

हल्दी थाना क्षेत्र के गहलौत बस्ती के पास भैंस से टकराकर बाइक सवार डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए, उधर बिल्थरारोड-नगरा मुख्य मार्ग पर सोमवार की सुबह तेज रफ्तार बोलेरो के धक्के से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. 

भूमि विवाद में जमकर चले ईंट-पत्थर, लाठी-डंडे और फरसे

हल्दी थाना क्षेत्र के भदवरिया टोला (हल्दी) में रविवार की सुबह भूमि विवाद में दो वर्गों में जमकर ईट-पत्थर, लाठी-डंडे व खुलकर फरसे का प्रयोग हुआ.

गायघाट में बाइक को बचाने में कमाडंर पलटी, तीन की मौत, आधा दर्जन से अधिक घायल

हल्दी थाना क्षेत्र में गायघाट गांव के सामने बाइक-कमांडर की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गयी. दुर्घटना में कमांडर पर सवार आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं.

बेलहरी के बिना मान्यता वाले 42 विद्यालयों को बन्द करने की नोटिस 

शिक्षा क्षेत्र बेलहरी में विभाग से बिना मान्यता लिए संचालित होने वाले विद्यालयों की शामत आ गई है. खण्ड शिक्षा अधिकारी ने बिना मान्यता के चल रहे 42 विद्यालयों को नोटिस जारी कर तत्काल बंद करने को कहा है.

उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत परिषद का अंकपत्र व प्रमाणपत्र उपलब्ध 

उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद द्वारा संचालित श्री तुलसी संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हल्दी में प्रथमा तृतीय वर्ष, पूर्व मध्यमा प्रथम व द्वितीय तथा उत्तर मध्यमा प्रथम व द्वितीय का अंक पत्र व मूलप्रमाण पत्र उपलब्ध हो गया है.

मझौवां काली मंदिर के पास दो बाइकों की जबरदस्त भिड़ंत, युवक की हालत गंभीर

हल्दी थाना क्षेत्र के मझौवां काली मंदिर के पास मंगलवार की दोपहर में दो बाइकों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई. बाइकों की टक्कर में एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया.

​सम्मानित की गई कम्प्यूटर चोरी प्रकरण का खुलासा करने वाली पुलिस टीम

सांसद आदर्श ग्राम ओझवलिया के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में एक समारोह का आयोजन कर तीन दिन के अंदर कंप्यूटर चोरी का पर्दाफाश करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया.

उदवंतछपरा के कोटेदार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

विकास खंड बेलहरी के उदवंतछपरा के कोटेदार के विरुद्ध पूर्ति निरीक्षक शैलेंद्र सागर सिंह ने शनिवार को थाने में तहरीर दी है. तहरीर के आधार पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.

सुजानीपुर में रसोइया नियुक्ति को लेकर खिंची तलवारें

शिक्षा क्षेत्र बेलहरी अन्तर्गत प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय सुजानीपुर के ग्राम प्रधान, प्रधानाध्यापक सहित छह सदस्यों की रसोइया समिति ने रसोइयों का चयन प्रक्रिया मई माह में पूरा किया था.

ओझवलिया में हुई चोरी का तीन दिन में खुलासा

सांसद आदर्श गांव ओझवलिया स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के कम्प्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र से विगत रविवार को हुए कम्प्यूटर चोरी का पर्दाफाश तीन दिन के अन्दर ही करने में पुलिस को सफलता मिली है.

कोलकाता से बलिया के लिए चला युवक जहरखुरानी का शिकार

थाना क्षेत्र के बबुआपुर कठही निवासी बृजेश खरवार (28) पुत्र सूर्यनाथ खरवार कोलकाता में किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है. अपने दफ्तर से छुट्टी लेकर वह गांव बबुआपुर आने के लिए मंगलवार को हावड़ा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए पहुंचा.

बेलहरी ब्लाक में  110 दिनों से रुका विकास का पहिया 

विकास खण्ड बेलहरी में कुल 31 ग्राम पंचायतें है. जिसमें से मात्र 11 की ही आईडी जनरेट हो सकी है. इसका मतलब यह है कि इन 11 पंचायतों में ही विकास कार्य करा पाना तत्काल संभव है.

PLANTATION

अलग-अलग रास्तों के किनारे लगाये गये 7500 पौधे

भारत में हरित क्रांति लाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत विकास खण्ड बेलहरी के विभिन्न मार्गों पर पौधरोपण कार्यक्रम पिछले कई दिनों से चल रहा था. जो सोमवार को सम्पन्न हुआ.