Tag: सिकंदरपुर
सोमवार की रात सिकंदरपुर कसबे में विभिन्न अखाड़ों के युवक मैनापुर से कर्तब दिखाने के उद्देश्य से महावीरी झंडा जुलूस निकाला था. इस दौरान एक धार्मिक स्थल के सामने कुछ अराजक तत्वों जमकर उपद्रव मचाया. इस वारदात में थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार शुक्ल व अन्य सिपाहियों समेत दर्जन भर लोग जख्मी हो गए. थक हार कर पुलिस ने उपद्रवियों पर लाठीचार्ज कर हालात को काबू में कर लिया.
सिकंदरपुर विधायक मु. रिजवी को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की सूचना पर विधानसभा क्षेत्र सिकंदरपुर के सपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी. सोमवार को सैकड़ों की संख्या में समर्थक विधायक प्रतिनिधि डॉ. मदन राय की अगुवाई में बस स्टेशन चौराहे पर जुटकर जमकर खुशियां बांटी. बस स्टेशन चौराहे पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नगाड़े बजाकर पटाखे फोड़े, मिठाइयां बांटी. एक दूसरे का मुंह मीठाकर खुशियों का इजहार किया.
प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश कल यानी सोमवार को अपने मंत्रिमंडल का सातवां विस्तार करेंगे. इसलिए आज राजधानी में कयासों पर चर्चा जोर शोर से हो रही है. पार्टी सूत्रों के अनुसार मंत्रिमंडल में ब्राह्मणों की नुमांइदगी दुरुस्त करने के मकसद से शारदा प्रताप शुक्ला का मंत्री बनाया जाना लगभग तय है. चर्चा में सबसे चौंकाने वाला नाम है बलिया के सिकंदरपुर से विधायक बने मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी का. वैसे रेस में नारद राय भी हैं, क्योंकि सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव उनके पक्ष में हैं.
