Tag: सिकंदरपुर
भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को खरीद मंडल अध्यक्ष गणेश प्रसाद सोनी के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी सिकंदरपुर देवेश गुप्ता से मिलकर ज्ञापन सौंपा व कार्रवाई की मांग किया. आरोप लगाया कि नगर पंचायत में खाद्य सुरक्षा कानून के अंतर्गत बनने वाले पात्र गृहस्थी कार्ड में भारी धांधली की गई है. इस मामले में पहले भी ज्ञापन दिया गया था. हालांकि अब तक कोई कार्रवाई विभाग व नगर पंचायत द्वारा नहीं की गई है. अगर तत्काल जांच कर पात्र व्यक्तियों को शामिल नहीं किया गया तो भाजपा कार्यकर्ता आंदोलन के लिए बाध्य होंगे.
अवैध शराब की बिक्री पर पूर्णतया रोक लगाने को लेकर शासन से चल रहे अभियान के तहत् मंगलवार को सिकंदरपुर थाना पुलिस ने लीलकर गांव में जमकर छापेमारी की. इस दौरान जमीन के अंदर गाड़े गए 250 लीटर अवैध शराब को पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया. इससे शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया. पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा के निर्देश पर सिकंदरपुर थानाध्यक्ष बृजेश कुमार शुक्ला अपने हमराहियों सहित लीलकर गांव में पहुंच ग्रामीणों की सहायता से धधक रही कई भट्ठियों को नष्ट किया, जिससे शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया
भीमहर गांव के समीप टेम्पो पलटने से एक अधेड़ की मौत हो गई. सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के झोरीडीह गांव निवासी ताराचंद चौहान (50) वनखंडी नाथ मठ डूंहा पर आयोजित हवन में शामिल होकर शाम को लगभग पांच बजे के आस पास भीमहर मार्ग से टेम्पो पर लटककर घर लौट लौट रहे थे. भीमहर गांव के समीप टेम्पो असंतुलित होकर पलट गई, जिसमें वह दबकर बुरी तरह से घायल हो गए. गांव वाले आनन फानन में उन्हें सीएचसी सिकन्दरपुर ले आए. प्राथमिक उपचार के बाद के गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया.
घाघरा नदी का पानी फिर तेजी से बढ़ने लगा है. इसी के साथ दियारा सीसोटार में तेज कटान से वहां के किसानों के चेहरे पर हवाइयां उड़ने लगी हैं. पिछले 24 घंटे में नदी के जलस्तर में करीब डेढ फीट की वृद्धि हुई है. जबकि 50 डिसमिल उपजाऊ भूमि कटकर नदी में समाहित हो गई है. जगह-जगह हो रही बारिश के साथ ही नदी का जलस्तर में घटने व बढ़ने का क्रम भी शुरू हो गया है. दो दिन से नदी का पानी स्थिर था.
बस स्टेशन चौराहे पर उस समय अचानक हड़कंप मच गया, जब अंडा व्यवसायी राजेंद्र प्रसाद स्टेशन से सामान लेकर अपने दुकान की ओर जा रहे थे. एक युवक ने सामने आकर उस पर चाकू से वार कर दिया, जिससे रजिंदर प्रसाद वहीं गिरकर छटपटाने लगे. अगल बगल के लोगों ने देखते ही शोर करके दौड़ना शुरू किया. इसके बाद हमलावर बालूपुर रोड की तरफ भागने लगा.
सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के किकोढ़ा गांव में रविदास की मूर्ति तोड़े जाने से दलितों के दो पक्षों में तनाव व्याप्त है. एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत नामजद मुकदमा पंजीकृत कर घटना की जांच शुरू कर दिया है. गांव में दलित व पासवान बिरादरी की बस्ती सटे हुए है. रविवार की रात 8:00 बजे दलित व पासवान बिरादरी के कुछ युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद और हल्की मारपीट हो गई.
सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बिच्छीबोझ गांव में बिजली की चपेट में आने से रोहित (8) की मौत हो गई. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने गांव के सामने बलिया-सोनौली राजमार्ग पर जाम लगा दिया. नतीजतन करीब एक घंटे तक मार्ग पर आवागमन ठप रहा. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार महेंद्र प्रताप व थानाध्यक्ष बृजेश कुमार शुक्ल ने लोगों से वार्ता व आश्वासन के बाद जाम समाप्त कराया.
छात्रों व युवाओं की एक बैठक पंदह ब्लॉक कार्यालय के समीप हुई. इसमें इलाके में बड़े पैमाने पर हो रही अवैध शराब की बिक्री से परेशानियों के बारे में चर्चा की गई. साथ ही शराब की बिक्री पर कठोरता से रोक लगाने की मांग की गई. चेतावनी दी गई कि यदि 25 जुलाई तक शराब बिक्री को बंद नहीं कराया गया तो 26 जुलाई को सिकंदरपुर से पदयात्रा के माध्यम से 27 जुलाई को बलिया पहुंच जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना व ज्ञापन सौंपा जाएगा.
लगभग 15 वर्ष बाद सिकंदरपुर के समाजवादी पार्टी के वर्तमान और लोकप्रिय विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी को पार्टी द्वारा कैबिनेट मंत्री की बनाए जाने की घोषणा से क्षेत्रीय लोगों में प्रसन्नता व्याप्त है. अखिलेश सरकार द्वारा अपने पिछले मंत्रिमंडल के विस्तार के दौरान सिकंदरपुर विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी को कैबिनेट मंत्री बनाने की घोषणा की गई थी.
बलिया में मूसलाधार बारिश के चलते एक तरफ धान किसानों मे खुशी का माहौल है तो वहीं, दूसरी तरफ नगर पालिका द्वारा नालियों की मुकम्मल सफाई नहीं करने के चलते नगर की कई सड़कें पानी में पूरी तरह से डूब गई है. इस बीच राजधानी से जिले के लिए एक महत्वपूर्ण खबर आ रही है, सिकंदरपुर से विधायक जियाउद्दीन रिजवी मंगलवार को मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. लखनऊ पहुंचने पर रिजवी का सपाइयों ने जोरदार स्वागत किया.
भारतीय जनता पार्टी नगर इकाई की बैठक शनिवार को संजय जायसवाल के आवास पर सम्पन्न हुई. इसमें दयाशंकर सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की गई. बैठक को संबोधित करते हुए एनजीओ प्रकोष्ठ के सह संयोजक संजय जायसवाल ने कहा कि दयाशंकर सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व मिलने से जनपद समेत पूरे प्रदेश के युवाओं तथा पार्टी कार्यकर्ता उत्साह से लबरेज हैं
परमधाम डूंहा में आयोजित तीन दिवसीय विशाल गुरु पूजा एवं अद्वैत शिव शक्ति महायज्ञ का शुभारंभ रविवार को कलश यात्रा निकालने के साथ हुआ. इस आयोजन में सैकड़ों धर्मनिष्ठ नर नारियों ने भाग लिया. कार्यक्रम स्थल से हरी ब्रम्हचारी की देखरेख में निकली यात्रा विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते घाघरा तट स्थित श्री वनखंडी नाथ मठ पहुंची.
निकासी के अभाव में जाल्पा मंदिर के समीप मुख्य सड़क पर काफी मात्रा जमा हुए बरसाती पानी में वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. उमेश चंद्र व प्रयाग चौहान के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने धान की रोपाई कर विरोध जताया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत प्रशासन व क्षेत्रीय विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई. साथ ही पानी की निकासी की ठोस व्यवस्था करने की मांग की गई.
सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के राजभर बस्ती खरीद निवासी किशोर की सांप के काटने से मौत हो गई. उधर, भीमपुरा थाना क्षेत्र के कलवारी गांव में वैवाहिक समारोह में शामिल होने आई कसौंडर निवासी महिला ने सर्प दंश से दम तोड़ दिया. इसी गांव की एक विवाहिता विषैले सांप के डसने से अस्पताल में मौत से संघर्ष कर रही है, उक्त महिला का दूध पीने के चलते उसकी बच्ची की भी हालत गंभीर बनी हुई है. इसी क्रम में रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के जेवेनिया गांव में शुक्रवार की रात सर्प दंश से एक युवक ने दम तोड़ दिया.
ट्रेडिशनल ढंग से सोचने वाले तपाक से कह देते हैं कि ये इश्क नहीं आसां. मगर जमाने से इतर इश्क को आसां कर दिखाया हुस्नआरा ने. क्योंकि उसके इरादे नेक और बुलंद थे. इश्क के लिए जमाने को ललकार कर उसने गले के फंदे का बोसा लिया, ऊपरवाले ने खुद आकर उससे पूछा बता तेरी रजा क्या है. मुड़ियापुर गांव में एक लड़की की जिद ने उसके परिवार वालों को उसके प्रेमी से शादी करने के लिए झुका दिया………..सिकन्दरपुर से संतोष शर्मा की रिपोर्ट
