बलिया-सिकंदरपुर मार्ग पर सुखपुरा कस्बे में मंलवार की रात सड़क पार करते समय वाहन के धक्के से रामप्रवेश यादव (40) व श्रीकांत (65) निवासी सुलतानपुर गंभीर रूप से घायल हो गए. इसी क्रम में बसारीकपुर चट्टी के समीप दो बाइकें की आमने-सामने से भिड़ गई, जिसमें मन्नन जी गिरी (17) गंभीर रूप से घायल हो गया.
रसड़ा कासिमाबाद मार्ग स्थित अखनपूरा मोड़ के समीप ट्रैक्टर के धक्के से पैदल चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई. ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़ फरार हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली एवं शव को कब्जे में ले लिया.
रसड़ा में जहां बाइक के दुर्घटना ग्रस्त होेने से दो युवक घायल हो गए, वहीं बिल्थरारोड व सुखपुरा में हादसे में घायल दो लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया.
सिकंदरपुर बस स्टेशन बाजार मार्ग पर बाइक व सरिया लदे वाहन की भिड़ंत में युवक घायल बलिया। सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के भाटी चट्टी पर रविवार को दोपहर 12 बजे के करीब बाइक सवारों ने …
दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण से बढ़ेगी ट्रेनों की रफ्तार सिंगल लाइन से होती है अभी भी काफी देरी छपरा से लवकुश सिंह काफी लंबे समय के बाद पूर्वोतर रेलवे के वाराणसी-छपरा रेल खंड का दोहरीकरण …
रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के दो अलग अलग जगहों में दो युवकों ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया. दोनों युवकों की हालत गम्भीर होने पर परिजन आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाये.
बलिया। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत बलिया जिले की गंगा किनारे गांव के ग्राम प्रधान व ब्लाक प्रमुख 27 मई को वाराणसी में बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में आयोजित “स्वच्छ गंगा सम्मेलन” कार्यक्रम में भाग लेंगे.
जैतपुरा में सिटी स्टेशन के समीप शुक्रवार की देर रात ट्रक ने सड़क पार कर रहे 26 वर्षीय जितेंद्र गुप्ता की जान ले ली. पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया, जबकि चालक भाग निकला.
बसारिकपुर पुलिया के समीप विगत दिनों किनारे खड़ी बैलगाड़ी की टक्कर से घायल बाइक सवार युवक की उपचार के दौरान वाराणसी के एक अस्पताल में बीती रात मौत हो गयी.
पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के मजिस्ट्रेट टीएन पासवान के नेतृत्व में गुरुवार को ट्रेनों के साथ ही रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्मों पर सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया.
हमारी पुलिस कितनी चाक चौबन्द है यह इसका उदाहरण ही है कि ‘रामजी और सीताजी’ तीन साल से लापता हैं और ‘लक्ष्मणजी’ छह माह से वाराणसी जनपद के सारनाथ थाने के मालखाने में बन्द पडे है.
सुखपुरा थाना क्षेत्र के बेरूवारबारी सुखपुरा मार्ग पर मिड्ढा के बासपली के पास सोमवार की शाम चार बजे सुखपुरा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार सफारी गाड़ी असन्तुलित होकर पेड़ से टकरा कर पलट गई.
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी के कुलपति के आदेशानुसार 3 मई, 2017 को सम्पन्न होने वाली प्रथम एवं द्वितीय पाली की सभी परीक्षाएं अब 13 मई , 2013 को निश्चित पाली में सम्पन्न होंगी
93 की उम्र पार कर चुके बच्चा पाठक का राजनीतिक सफर रेवती ब्लाक के प्रमुख बनने के बाद 1966 से प्रारम्भ हुआ था. प्रदेश में पाठक को वरिष्ठ कांग्रेसी के रूप में जाना जाता रहा है.
नहीं रहे उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री व पूर्वांचल के कद्दावर राजनीतिक हस्ती बच्चा पाठक. वाराणसी के गलेक्सी अस्पताल में निधन. सोमवार को बलिया में होगा अंतिम संस्कार.
पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में शुक्रवार को आयोजित 62वें रेल सप्ताह समारोह में मंडल रेल प्रबंधक एसके झा ने बलिया रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक संजय सिंह को उत्कृष्ट सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया.
खेजुरी थाना क्षेत्र के बलिया-सिकंदरपुर मार्ग पर खड़सरा बाजार में कार व बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. आस-पास के लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान एक की मौत हो गई.
नगपुरा स्थित श्रीनाथ बाबा क्रिकेट क्लब के मैदान में रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता 20 अप्रैल से आयोजित किया गया. इस प्रतियोगिता में जनपद समेत गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, देवरिया, गोरखपुर, वाराणसी समेतं बिहार की टीमें भाग लेंगी.
error: Content is protected !!
बलिया लाइव पर अपना विज्ञापन देने के लिए यह FORM भर कर भेज दें. हम आपसे संपर्क कर लेंगे.