बेटियों के महत्व व सुरक्षा पर बनाएंगे फिल्म

लोकहित अमर ज्योति सेवा समिति की एक बैठक प्राथमिक विद्यालय लीलकर के प्रांगण में हुई, इसमें समिति की उपलब्धियों व भावी कार्यक्रमों के बारे में चर्चा कर बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ नाम से एक फिल्म बनाने का निर्णय लिया गया.

घाघरा के कटान से किसानों में हड़कम्प

घाघरा नदी के जलस्तर में घट-बढ़ का क्रम जारी है. इसी के साथ विभिन्न दीयारों में कटान से वहां के किसानों में हाहाकार मच गया है. 24 घंटे में जहां जलस्तर में करीब एक फीट की कमी हुई है, वहीं फसलों सहित दो बीघा क्षेत्रफल की जमीन कटान की भेंट चढ़ चुकी है.

गंगा थिराई, मगर घाघरा अब भी ले रही अंगड़ाई

घाघरा नदी का पानी धीमी गति से लगातार बढ़ाव पर है. सीसोटार के मगही, लीलकर व खरीद दियारे में धीमी गति से कटान जारी है. उधर डूहां स्थित श्रीवनखंडी नाथ मठ की सुरक्षा के लिए कराई गई पीचिंग के बावजूद बाढ़ का पानी उसकी दीवालों से सटकर बहा रहा है. वैसे कटान के मामले में गंगा भी पीछे नहीं है, मगर उसका मिजाज जरा शांत है.

घाघरा ने कर रखा है नाक में दम

उफनाई घाघरा नदी ने क्षेत्र के प्रायः सभी दियारों में तबाही मचाना शुरू कर दिया है. दियारा लीललकर में ढा़ही लगने के साथ ही ऊपरी भागों में बाढ़ का पानी फैलने लगा है. जिससे वहां रोपी गई फसलों के नष्ट होने का खतरा पैदा हो गया है.

जलस्तर में वृद्धि के साथ घाघरा पूरे फॉर्म में, गंगा-टोंस से भी संकट गहराया

जलस्तर में वृद्धि के साथ ही घाघरा नदी क्षेत्र में लगातार रौद्र रूप धारण करती जा रही है. इसी के साथ कटान के कारण सभी दियारों में फसलों सहित जमीन की बर्बादी का सिलसिला भी जारी है.

GHAGHRA, SISOTAR, DIYARA

दियारा खरीद व सीसोटार में घाघरा का तांडव

घाघरा नदी का पानी निरंतर बढ़ाव पर है. इसी के साथ दियारा खरीद व सीसोटार में नदी ने तबाही मचाना शुरू कर दिया है. इन दियारों में फसलों सहित उपजाऊ भूमि पल पल काटकर नदी में समाहित होती जा रही है.

लीलकर में पुलिस ने शराब भट्ठियों पर मारा छापा

अवैध शराब की बिक्री पर पूर्णतया रोक लगाने को लेकर शासन से चल रहे अभियान के तहत् मंगलवार को सिकंदरपुर थाना पुलिस ने लीलकर गांव में जमकर छापेमारी की. इस दौरान जमीन के अंदर गाड़े गए 250 लीटर अवैध शराब को पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया. इससे शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया. पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा के निर्देश पर सिकंदरपुर थानाध्यक्ष बृजेश कुमार शुक्ला अपने हमराहियों सहित लीलकर गांव में पहुंच ग्रामीणों की सहायता से धधक रही कई भट्ठियों को नष्ट किया, जिससे शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया

डीजे मालिक की मौत के बाद लीलकर कांड ने तूल पकड़ा

लीलकर गांव में पांच दिन पहले डीजे पार्टी के कलाकारों के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट पंजीकृत किया है. रिपोर्ट दूल्हे के पिता रामसनेही की तहरीर पर दर्ज हुआ है. शनिवार को लीलकर दलित बस्ती निवासी जगदीश राम के यहां नगरा थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव के रामसनेही के पुत्र की बारात आई थी, रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान दलित बस्ती के दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई थी.

लीलकर गांव में पिटाई से घायल डीजे मालिक ने दम तोड़ा

लीलकर गांव की दलित बस्ती में बारात में विवाद के बाद ग्रामीणों की पिटाई से डीजे मालिक सोनू ने बलिया जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया. मालूम हो कि स्थानीय लोगों ने गांव के बाहर घेर डीजे वालों हमला बोला था. बाद में भागते समय डीजे वाले की पिकअप वैन पलट गई थी. इस हादसे में दो नर्तकियों समेत लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे. डीजे कर्मचारियों की तहरीर पर पुलिस ने गांव के चार लोगों को हिरासत में लिया.