मकान पर कब्जे को लेकर ईंट पत्थर चले

रसड़ा नगर के मिशन रोड स्थित एक मकान पर कब्जे को लेकर सोमवार की दोपहर दो पक्ष आमने सामने भिड़ गए. दोनों पक्षों में जमकर ईंट पत्थर चले. साथ ही हवाई फायरिंग भी की गई.

रसड़ा में मकई से बनी है मां दुर्गा की मूरत

क्या आपको पता है कि रसड़ा में हर साल एक अनूठे और अलग अंदाज में बनाई जाती है मां दुर्गा की प्रतिमा. उल्लेखनीय तथ्य यह है कि इसे बनाने के लिए कोई शिल्पी या कारीगर बाहर से नहीं आता, बल्कि समिति के सदस्य ही देवी प्रतिमा का सृजन करते हैं. हर बार पूरे जिले में यहां की देवी प्रतिमा चर्चा का विषय बनती है.

केक काट कर मनाया गांधी का बर्थ डे

रसड़ा के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों एवं विद्यालयों में गांधी एवं शास्त्री जयंती हर्षोल्लास एवम धूमधाम से मनायी गयी. विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये. दोनों महापुरुषों को याद कर उनके आदर्शों पर चलने का लोगों ने संकल्प लिया.

नुक्कड़ नाटक के जरिए वोटरों को जागरूक किया

पूर्वांचल ग्रामीण चेतना समिति के तत्वावधान में रविवार को माधोपुर उर्फ़ भरतपुर गांव में स्वच्छ भारत अभियान तथा मतदाता जागरूकता के अन्तर्गत रैली एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत बतौर मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव ने द्वीप प्रज्वलित कर किया.

रसड़ा में पत्रकार की बाइक ले उड़े उचक्के

रसड़ा कोतवाली के समीप खड़ी एक पत्रकार की बाइक पर शनिवार की शाम चोरों ने हाथ साफ़ कर दिया. सूचना पर कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी कर सघन चेकिंग का अभियान चलाया, परन्तु पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी.

राम-केवट संवाद का मार्मिक प्रस्तुतिकरण

शारदीय नवरात्र के पहले दिन नगर सहित ग्रामीण अंचलों में देवी के मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का रेला लगा रहा. वही घरों में कलश स्थापना कर मां देवी की पूजा अर्चना प्रारम्भ हो गया.

शांति से मनाए त्योहार, एसपी देंगे इनाम – सीओ श्रीराम

रसड़ा कोतवाली परिसर में दुर्गापूजा एवं मोहर्रम त्योहार को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए शनिवार को उपजिलाधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई.

file photo

सनातन पांडेय का स्वागत, मांग पत्र सौंपा

प्यारेलाल चौराहा पर राज्य मंत्री की हैसियत से जनपद में प्रथम आगमन पर सनातन पाण्डेय को व्यापार मण्डल के महामंत्री राजकुमार उर्फ़ मन्टू के नेतृत्व में सदस्यों ने स्वागत कर नगर की समस्याओ को लेकर तीन सूत्रीय मांगपत्र सौपा.

सैनिकों के साथ साथ प्रधानमंत्री की भी सराहना

श्रीनाथ मठ पर हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओ की बैठक शुक्रवार को हुई . कार्यकर्ताओं ने भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियो को मारकर उनके कैम्प को नष्ट किये जाने पर सैनिकों के साथ साथ प्रधानमन्त्री के किए जा रहे कार्यों की सराहना व्यक्त किया गया.

शहीद जवान की पत्नी को विधायक ने दिया दो लाख

रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह ने शहीद लांस नायक राजेश यादव की पत्नी को दो लाख रुपये का चेक प्रदान किया. कहा कि मेरे द्वारा जो भी संभव होगा वह शहीद के परिवार के लिए किया जायेगा. विधायक उस समय भावुक हो गये जब शहीद की बड़ी पुत्री प्रीति ने कहा कि पापा साइकिल लाने के लिए कहकर गये थे. इस विधायक ने बच्ची को साइकिल लाने का भरोसा दिया.

भरभरा कर गिरी पक्की दीवार, मगर सभी सही सलामत

गढ़िया में बुधवार की रात एक मकान की पक्की दीवार भरभरा कर गिर गयी. कुदरत का करिश्मा ही कहेंगे कि उस घर में सोये हुए सभी व्यक्ति सुरक्षित बच गये. गढ़िया निवासी मु. आमीन अपने परिजनों समेत खाना खाकर सोये हुए.

कोटवारी में धूमधाम से मनाया गया जूली का बर्थ डे

कोटवारी स्थित प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच की छात्रा जूली सिंह का बृहस्पतिवार को केक काटकर जन्मदिन मनाया गया.

नए अवतार में सनातन पांडेय का गर्मजोशी से स्वागत

समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव, पूर्व विधायक सनातन पाण्डेय को मंत्री का दर्जा दिए जाने के बाद जनपद में प्रथम आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को नादौली चट्टी पर माल्यापर्ण कर गर्मजोशी से स्वागत किया.

घर से बाहर लगाए जाएंगे बिजली के मीटर

घर में लगे हुए मीटर अब बाहर लगाए जाएंगे. उक्त आशय की जानकारी विद्युत विभाग एसडीओ रसड़ा आरपीएस माजिद ने दी. कहा कि उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन के आदेशानुसार विद्युत विभाग की तरफ से लगे हुए मीटरों को घर के बाहर लगाने का अभियान एक अक्टूबर से शुरू होगा.

चुनावी जुमला बन कर न रह जाए चंद्रशेखर विश्वविद्यालय – झुनू

बलिया में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के नाम पर विश्वविद्यालय की घोषणा तो हुई. इस मद में धन का भी आवंटन हुआ, मगर विश्वविद्यालय का कामकाज अब तक नहीं शुरू हुआ. इस वजह से बलिया वासियों के मन में संदेह घर कर गया है कि कहीं जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय केवल चुनावी जुमला तो नहीं. ऐसा कहना है पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के संयोजक नागेंद्र बहादुर सिंह झुनू का.

सिसवार कला की कई महिलाओं को मिली धुएं से निजात

सिसवार कला गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना अन्तर्गत एक दर्जन महिलाओं को गैस एवं चूल्हा वितरित किया गया. गरीब महिलायें गैस एवं चूल्हा पाकर चहक उठीं.

नुक्कड़ नाटक के जरिए बताया खुले में शौच से मुक्ति का लाभ

भरतपुर, माधोपुर, नियामतपुर, मुस्तफाबाद, खिजिरपुर, बरहिमा, पुल्खुपुर, पिपरी, ओनाई, लोहावर, राघोपुर तथा पाण्डेयपुर में निगरानी समिति का गठन किया गया, जो खुले में शौच करने वालों, शौचालय बनवाने व अन्य गतिविधियों को देख रेख करेंगे.

अपने बैंक एकाउंट के बारे में किसी फोन कॉलर को न बताएं

पुलिस कप्तान प्रभाकर चौधरी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को गांवों में चौपाल लगाकर लोगों को जागरूक किया. चौपाल कार्यकम में सैकड़ो ग्रामीण महिलाएं एवं पुरुष शामिल हुए.

महाराजपुर में मलबे में दबकर वृद्ध की मौत

रसड़ा कोतवाली के अंतर्गत महाराजपुर गांव में यमुना चौहान (65) सोमवार की रात में अपने दरवाजे पर सो रहा था. इसी बीच मिट्टी की दीवार भरभराकर उस पर गिर गई. मलबे में दब जाने की वजह से यमुना चौहान की मौत हो गई. हादसे की जानकारी होते ही आसपास के लोग यमुना चौहान को निकाल कर अस्पताल ले गए, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया.