छितौनी के पूर्वांचल बैंक में कर्मचारियों व ग्राहकों के बीच विवाद

छितौनी पूर्वांचल ग्रामीण बैंक में मंगलवार को पैसे के लेन देन को लेकर कर्मचारी एवं ग्राहक आमने सामने हो गए. इस विवाद में बैंक का काम काज भी ठप हो गया. दोनों तरफ से कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गयी है. बैंक कर्मी की तहरीर पर प्रधान प्रतिनिधि समेत कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है.

खड़े टैंकर से भिड़ी कार, फतेहपुर के बाराती की मौत

रसड़ा- नगरा मार्ग पर राघोपुर पेट्रोल पम्प के समीप रविवार की रात्रि नौ बजे टैंकर से इंडिका कार जा भिड़ी. कार में सवार एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र लाया गया, जहां युवक की हालत गम्भीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया.

बारावफात पर रसड़ा में भी धूमधाम से निकला जुलूस

रसड़ा नगर में मु0 साहब का जन्मदिन बारावफात बड़े ही धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान जलसा के साथ साथ जुलूस हाथी-घोड़े गाजे बाजे के साथ पूरे नगर में निकाला गया.

लोहता गांव में सलेमपुर के अधेड़ की ठंड से मौत

कोतवाली क्षेत्र के लोहता गांव में जगदीश खरवार (55) रविवार की सुबह शौच करने गये थे. इसी बीच उन्हें ठण्ड लग गयी. आनन फानन परिजन चिकित्सक के यहां ले गए, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

संवरा पाण्डेयपुर में करेंट से महिला की मौत

कोतवाली क्षेत्र के संवरा पाण्डेयपुर में शनिवार को विद्युत करेन्ट की जद में आने से एक महिला झुलस गयी. आनन फानन में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र पहुंचाए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उसकी मौत की खबर सुनते ही परिजनो में कोहराम मच गया.

रसड़ा में नाबार्ड प्रायोजित क्षमता विकास प्रशिक्षण

पूर्वांचल ग्रामीण चेतना समिति के तत्वावधान में नाबार्ड द्वारा प्रायोजित स्वयं सहायता समूह के पदाधिकारियों का एक दिवसीय क्षमता विकास प्रशिक्षण दिया गया. कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के निदेशक फादर ज्ञान प्रकाश, सेंट्रल बैंक के प्रबंधक रंजीत कुमार, डीडीएम अखिलेश कुमार झा, पूर्वांचल ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबन्धक प्रफुल्लित कुमार श्रीवास्तव, सिस्टर साधना एवं समूह प्रतिनिधि आशा देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.

रसड़ा में हांफते नजर आए अतिक्रमणकारी

रसड़ा नगरपालिका में शनिवार को एक बार फिर अतिक्रमण उन्मूलन के लिए डण्डा चला. अतिक्रमणकारी दिन भर हांफते नजर आए. नपा एवं पुलिस की संयुक्त अतिक्रमण हटाओ अभियान में अतिक्रमण के जद में आए समानों को अपने कब्जे में ले लिया.

राम अशीष के आश्रितों को तत्काल सहायता मुहैया करवाए सरकार

अमर शहीद भगत सिंह इण्टर कॉलेज में उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ ने धरना प्रदर्शन में लाठी चार्ज के दौरान अध्यापक रामअशीष सिंह की मौत पर शिक्षण कार्य अवरुद्ध कर शोक सम्वेदना व्यक्त किया.

सामाजिक-आर्थिक क्षेत्र में विषमता का ही बोलबाला – रामभवन

गांधी पार्क में शनिवार को बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवास के अवसर पर श्रदांजलि सभा आयोजित की गयी. वक्ताओं ने वर्तमान चुनौती हमारा कर्तव्य संघर्ष पर चिंतन कर बाबा साहब के सपनों का भारत समता मूलक समाज बनाने के लिए आगे आने का आह्वान किया.

अतरसुआ गांव में भी बुजुर्ग ने ठंड से दम तोड़ा

कोतवाली क्षेत्र के अतरसुआ गांव में शनिवार की शाम किसान नुरुखुल पासवान (60) खेत घूमने गये थे. उन्हें ठण्ड लग गई. आनन फानन में परिजन सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र पहुंचाए. वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

रसड़ा में आक्रोशित ग्राहक बैंक गेट पर ताला लटका चल दिए

नोट बंदी के एक माह बाद भी लोगों की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही. बैंको में दिन भर लाइन में खड़े रहने के बावजूद देर शाम निराश होकर लोग खाली हाथ घर वापस लौटने को विवश हैं.

टिकादेवरी में करेंट की चपेट में आए युवक ने दम तोड़ा

चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के टिकादेवरी नगपुरा निवासी एक युवक की करेंट की जद में आने से शुक्रवार को मौत हो गयी. वह ट्यूबवेल के तार की चपेट में आ गए. वह दो परिवारों का इकलौता आसरा थे. परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

लाठी चार्ज पर मथुरा महाविद्यालय में भी शिक्षकों ने आक्रोश जताया

लखनऊ में पेंशन बहाली की मांग पर पुलिस लाठी चार्ज में शिक्षक की मौत के विरोध में मथुरा महाविद्यालय में भी अध्यापकों ने जनपदीय महाविद्यालय के आह्वान पर शिक्षण कर स्थगित कर बैठक की. बैठक में अध्यापकों ने प्रदेश सरकार द्वारा कर्मचारियों के मांगों पर आए दिन निरंकुशता एवं असंवैधानिक तरीकों से पुलिस बल का प्रयोग कर दबाने जाने के प्रयास पर आक्रोश जताया

छितौनी रेलवे क्रॉसिंग पर गुमटी के ताले चटका सामान पार किया

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के छितौनी रेलवे क्रॉसिंग स्थित पान की गुमटी का ताला तोड़कर बुधवार की रात चोरों ने नौ सौ नगदी समेत हजारो रुपये के समान पर हाथ साफ़ किया

रसड़ा विधायक ने सौंपे 50-50 हजार के चेक

कोटवारी गांव से गयी बारातियों की सड़क दुर्घटना में मृत दो युवकों के परिजनों को विधायक उमाशंकर सिंह ने पच्चास-पच्चास हजार रुपयों के चेक सौंप कर परिजनों को हर सम्भव मदद देने का आश्वासन दिया.

वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह नहीं रहे, मौत का सबब बना करेंट

नगर के पानीटंकी इलाका निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता की समरसेबुल में उतरे विद्युत करेंट की जद में आऩे से बुधवार की सुबह मौत हो गयी. आस पास के लोग अधिवक्ता को सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र पहुंचाए, जहां चिकित्सको ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना से उनके पैतृक आवास समेत तहसील में शोक की लहर दौड़ गयी.

इस बार आप विधायक ही नहीं, मंत्री चुनने जा रहे हैं, अफवाहों से दूर रहें- जब्बार अंसारी

महतवार गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में नवयुवक मंगल दल अम्बेडकर विकास समिति के तत्वावधान में बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के 61वां परिनिर्वाण दिवस मनाया गया.

सपा नेता की पत्नी ने विषाक्त पदार्थ का सेवन किया

कोतवाली क्षेत्र के छितौनी गांव में सोमवार की रात सपा नेता मोती मंडल की पत्नी मानती देवी (42) ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया. परिजन आनन फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र पहुंचाए, जहां चिकित्सकों ने हालत गम्भीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया.

ददरी मेले के समापन समारोह में सभासदों का सम्मान

सोमवार को अपरान्ह भारतेन्दु हरिश्चंद्र कला मंच पर ददरी मेले के समापन समारोह में नगर पालिका के सभी सभासदों को अंगवस्त्रम् व माल्यार्पण कर चेयरमैन प्रतिनिधि ने सम्मानित किया. सभी को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया. महिला सभासदो ने नपा चेयरमैन साधना गुप्ता को शाल ओढ़ाकर तथा माल्यार्पण कर स्वागत किया.