बिरजा सिंह मेमोरियल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के कार्यालय प्रभारी अरविन्द सिंह ने बताया है कि सत्र फरवरी 2014-16 का अंकपत्र व सत्र अगस्त 2014-16 का अंकपत्र व प्रमाणपत्र संस्थान कार्यालय में उपलब्ध है.
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बहुजन पार्टी के प्रत्याशी बनाए जाने के बाद बलिया नगर के विधायक नारद राय का पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा गाजे बाजे के साथ स्वागत किया गया.
देवस्थली विद्यापीठ के शेखर आडिटोरियम हाल में मंगलवार को सीबीएसई के निर्देश पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. जिसमें कक्षा नौवीं एवम दसवीं के छात्र छात्राओं ने अपने कला का प्रदर्शन किया.
रसड़ा- बलिया मार्ग पर पहाड़पुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के समीप शनिवार की रात में ट्रक एवं इंडिका कार की जोरदार टक्कर हो गयी. इस टक्कर में इण्डिका सवार तीन युवकों की घटनास्थल पर ही मृत्यु गयी.
भाजपा द्वारा रसड़ा विधान सभा से प्रत्याशी बनाये जाने पर पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह एवं सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को जनपद में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जगह जगह माल्यार्पण का जोरदार स्वागत किया.
बलिया-रसड़ा मार्ग पर अमहर चट्टी के समीप शनिवार की दोपहर दो बजे दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गयी. इस हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये.
गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर विभिन्न विद्यालयों सार्वजनिक एवं प्राइवेट स्थलों पर ध्वजारोहण के साथ साथ विविध प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मिष्ठान का वितरण किया गया.