दुबहड़ में बैंक से पैसे न मिलने पर महिलाओं ने एनएच 31 को किया जाम

भारतीय स्टेट बैंक की शाखा दुबहड़ से नगदी नहीं मिलने की वजह से सैकड़ों महिलाओं एवं लोगों ने शुक्रवार को चक्काजाम किया.

बैरिया में महिला वोटरों की तादाद बढ़ाने पर जोर

बैरिया में पुरुष मतदाताओं के सापेक्ष महिला मतदाताओं कि कम संख्या को देखते हुए बैरिया एसडीएम अरविंद कुमार ने तहसील प्रशासन व बीएलओ की टीम के साथ साथ महिला मतदाताओं कि संख्या बढ़ाने को लेकर जोरदार अभियान शुरू किया है.

प्रभा पांडेय बनी इनरव्हील क्लब की अध्यक्षा

इनरव्हील क्लब बलिया के वार्षिक पद ग्रहण समारोह के मौके पर पूर्व अध्यक्ष विजयालक्ष्मी सिन्हा ने वर्तमान नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रभा पांडेय को कलर पहना कर पदभार सौंपा. प्रभा पांडेय की अगुवाई में सचिव डॉ. सविता श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष उषा पांडेय, जया सिंह और अनीता सिन्हा ने पदभार संभाला.

संवरा में 36 बीपीएल परिवारों के बीच बंटा गैस कनेक्शन

सीबीएस गैस एजेंसी के गोदाम पर मंगलवार को उज्जवला योजना के अन्तर्गत ग्राम सभा संवरा के 36 बीपीएल परिवारों को गैस कनेक्शन एवम् चूल्हा वितरित किया गया. भाजपा के जिला मंत्री भूपेन्द्र नाथ सिंह ने गैस वितरण कर अपने सम्बोधन में कहा की प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गयी उज्जवला योजना गरीबों के लिये वरदान है.

बेटी-बहन भरी हुंकार, नहीं सहेंगे अत्याचार

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रहे दयाशंकर सिंह के खिलाफ बहुजन समाज पार्टी ने लखनऊ में जो प्रदर्शन किया और उनकी बहन-बेटी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की, इससे जनपद की महिलाओं में रोष व्याप्त है.

अब तिवारी गांव में महिलाओं ने शराब के खिलाफ हल्ला बोला

पिछले एक महीने में बांसडीह रोड थाना क्षेत्र का तिवारी गांव जिले में चौथा ऐसा गांव है जहां की महिलाओं ने पूरे लाव लश्कर के साथ शराब के खिलाफ टूट पड़ी हैं. बीते 14 जून को फरसाटार गांव, 11 जून को सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के लिलकर गांव, 6 जून को सुखपुरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में महिलाओं ने बवाल काटा था. सोमवार को बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के तिवारी गांव में प्रधान चम्पा देवी की अगुवाई में महिलाओं ने शराब के अड्डे पर पहुंच कर जमकर बवाल काटा. इस दौरान भारी तादाद में उमड़ी महिलाओं ने न सिर्फ शराब के अड्डे को आग के हवाले कर दिया, बल्कि एक पलानी को भी आग लगा दी. लाठी डंडे के बल पर चारदीवारी को धराशायी कर दिया. इसके बाद भी गुब्बार ठंडा नहीं हुआ तो पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

महिलाओं के उग्र प्रदर्शन से प्रशासन की बोलती बंद

शनिवार की दोपहर कोतवाली क्षेत्र के लगभग पचास महिलाएं पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन देने एडीएम बच्चा लाल मौर्या के कोर्ट पहुंचीं. महिलाओं की अगवाई भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व नगर महामंत्री संध्या पांडेय कर रही थीं. इसके बाद ये महिलाएं उग्र प्रदर्शन करने लगी. उनका आरोप था कि एडीएम ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और धक्का मारा. महिलाओं में आक्रोश इस कदर था कि न्यायिक कार्य बाधित होने लगा. उन्होंने कुर्सी मेज इधर उधर उठाकर फेंका भी. कोर्ट में हंगामा किया और तोड़फोड़ की.