मनियर मार्ग के बहदुरा चट्टी पर गुरुवार की देर शाम बोलेरो की चपेट में आने से पांच वर्षीय बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई. इलाज के लिए परिवार वाले उसे बलिया ले गए हैं.
मनियर मार्ग पर सीसोटार पुलिया के समीप बाइक पलटने से उस पर सवार तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए. थाना क्षेत्र के झोरीडीह निवासी छठ्ठू (25), रामविलास (50) बृजेश राम (38) एक ही बाइक से शेखपुर अपने रिश्तेदारी में जा रहे थे.
मनियर मार्ग पर स्थित मवेशी अस्पताल के समीप बुधवार को देर शाम सूअर के बच्चे को बचाने के प्रयास में बाइक पलट गई. इस हादसे में उस पर सवार दो लोग घायल हो गए.
पुनरीक्षण में समय से मतदाता सूची उपलब्ध नहीं कराने पर उपजिलाधिकारी बांसडीह राधेश्याम पाठक ने मनियर ब्लॉक व बांसडीह ब्लॉक के बीएलओ पर काम में लापरवाही करने के कारण उनके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की है
गुरुवार को जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने राशन से जुड़े विभागों के अधिकारियों के पेंच कसे. राशन कार्डों की फीडिंग व सत्यापन कार्य में धीमी प्रगति पर समस्त बीडीओ को भी कड़े निर्देश दिए. बैरिया व मुरली छपरा के बीडीओ को कड़ी फटकार लगायी.
उप जिलाधिकारी सिकन्दरपुर ने विकास खण्ड़ मनियर के कार्डधारकों को सूचित करते हुए कहा है कि वे अपने सम्बन्धित उचित दर विक्रेता से माह सितम्बर में अप्राप्त चावल 03 नवम्बर, 2016 को प्राप्त कर लें.
मनियर थाना क्षेत्र के जिगनी गांव में कालाबाजारी की सूचना पाकर गोदाम के स्टाक की जांच करने जब पूर्ति निरीक्षक पहुंचे तो उनके साथ कोटेदारों द्वारा विरोध एवं बदसलूकी का सामना करना पड़ा.
जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य महकमे को निर्देश दिया कि ज्यादा से ज्यादा प्रसव सरकारी अस्पतालों में ही हो. यह तभी सम्भव होगा जब हमारे सीएचसी व पीएचसी के डॉक्टर अपने कर्तव्य को समझेंगे. अपने अस्पताल की व्यवस्था ऐसा करें कि जनता को सरकारी अस्पतालों पर भरोसा हो.
बेल्थरा मार्ग पर माल्दह चट्टी के समीप मंगलवार को दो बाइकों में भिड़ंत हो गई. इस हादसे में अधेड़ की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूचना पाकर सीएचसी पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
जिला विकास अधिकारी की जांच रिपोर्ट के आधार पर डीएम गोविंद राजू एनएस में ग्राम प्रधान का पावर सीज कर सभी खाते पर रोक लगा दी है साथ ही वीडीओ व रोजगार सेवक के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है.
रविवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई. मनियर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर कस्बे में जहां एक बालक की नाले में डूबने से मौत हो गई, वहीं नरही थाना क्षेत्र में नलकूप के हौज में डूबने से एक युवक की मरने की सूचना है.
मनियर मार्ग के नयी बस्ती चट्टी के समीप बुधवार को बाइक व जीप में भिड़ंत हो गई, जिसमें 40 वर्षीय बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.
सिकंदरपुर बस स्टेशन चौराहा पर बुधवार की देर शाम पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे वाहन चेकिंग के दौरान चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र मिश्र ने चोरी की बाइक सहित तीन लोगों को पकड़ कर चालान कर दिया.
मनियर थानाध्यक्ष संजय द्विवेदी ने क्षेत्र के पुरुषोत्तमपट्टी गांव से मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर 270 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गुलाब चन्द्र राजभर पुत्र शिव बचन राजभर निवासी कस्बा नई बस्ती मनियर को गिरफ्तार कर लिया
error: Content is protected !!
बलिया लाइव पर अपना विज्ञापन देने के लिए यह FORM भर कर भेज दें. हम आपसे संपर्क कर लेंगे.