रेवती थाना क्षेत्र में नारायणगढ़ ग्राम में बुधवार की रात विषाक्त पदार्थ के सेवन से पप्पू उर्फ पोतन गोड़ (45 वर्ष) की मौत हो गई. बताया जाता है कि वह आर्थिक तंगी से परेशान था.
2008 मालेगांव ब्लास्ट केस में आरोपी रिटायर्ड मेजर रमेश उपाध्याय के 2009 लोकसभा चुनाव लड़ने की खबरें आ रही हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल की जाधवपुर संसदीय सीट से रमेश उपाध्याय को हिंदू महासभा चुनाव मैदान में उतार सकती है.
दोकटी थानान्तर्गत चौबे के दलकी गांव में शुक्रवार को दोपहर डेढ़ बजे के लगभग पति ने अपने पत्नी की गोली मार कर हत्या कर दी है. मौके पर क्षेत्राधिकारी सहित दोकटी व बैरिया पुलिस पहुंच चुकी है.