बाढ़ पीड़ितों ने एम्बुलेंस और दवा की मांग की

जिलाधिकारी ने सबसे पहले प्राथमिक विद्यालय सागरपाली में राहत शिविर का निरीक्षण किया. वहां लेखपाल ही नदारद थे. वहां मौजूद मेडिकल टीम से दवाओं की उपलब्धता आदि के संबंध में पूछताछ की.

सेना एलर्ट, कोरंटाडीह से मांझी तक भारी वाहनों पर पाबंदी

बलिया में बाढ़ की स्थिति भयावह हो गई है. जनपद की सीमा में राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर 13 स्थानों पर गंगा ओवरफ्लो कर रही है. जनपद में गंगा घाघरा एवं टोंस तीनों नदियां एक साथ बढाव पर है. गंगा खतरा बिंदु के उच्चतम स्तर को भी पार कर गई है.

प्रसूता की मौत पर बैरिया में बवाल

दोकटी थाना क्षेत्र के बाबू के शिवपुर निवासिनी प्रतिमा देवी (20) पत्नी हंसराज यादव का प्रसव करवाने के लिए परिजन रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुरली छपरा ले गए. वहां आशा बहू ने बताया कि उसकी हालत गंभीर है तो वे प्रतिमा को 108 एंबुलेंस की मदद से द्वाबा नर्सिंग होम लेकर पहुंचे.

बाढ़ में बह गई मासूम, किशोरी को सांप ने डंसा

बैरिया थाना क्षेत्र बीएसटी बंधे पर इब्राहिमाबाद नौबरार पंचायत के घूरी टोला गांव के सामने रविवार की शाम बाढ़ के पानी की तेज धारा में प्रतिमा (8) पुत्री विशुन तुरहा बह गई. उधर, सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कोथ के मटुरी गांव में शनिवार की शाम खेत में जाते समय किशोरी को सांप ने डस लिया.

19 अगस्त 1942, आज ही के दिन बलिया हुआ था स्वाधीन

बैरिया मैं तिरंगा फहराने तथा पुलिस फायरिंग में भारी संख्या में लोगों के शहीद होने के बाद जहां ब्रिटिश हुकूमत घबरा गई थी, वहीं पर बलिया के बच्चे, बूढ़े, जवान सभी में अंग्रेजी सरकार के खिलाफ बगावत कूट-कूट कर भर गया था.

जब घायल हुआ हिमालय, खतरे में पड़ी आजादी

गुरुवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संगठन की अध्यक्षा राधिका मिश्रा के नेतृत्व में शहीद श्रद्धांजलि यात्रा को हरी झंडी दिखाकर अपर जिलाधिकारी मनोज सिंघल ने बैरिया के लिए रवाना किया.

18 अगस्त 1942, बैरिया में कौशल किशोर सिंह ने फहराया था तिरंगा

बैरिया थाने पर कब्जा करने की नीयत से बलिया के कोने-कोने से हजारों लोगों का हुजूम इकट्ठा हुआ. सबसे पहले बैरिया थाने पर लोग टूट पड़े और घुड़साल को लोगों ने जमींदोज कर दिया. इस घटना से भड़की ब्रिटिश पुलिस ने भीड़ पर गोलियों की बौछार कर दी. नारायणगढ़ निवासी युवा कौशल किशोर सिंह बैरिया थाने पर तिरंगा फहराते हुए पुलिस की गोली से शहीद हो गए.

जय छपरा गांव में झुलसी विवाहिता ने दम तोड़ा

दोकटी थाना क्षेत्र के जय छपरा गांव में एक विवाहिता की आग से झुलसने के कारण मौत हो गई. मौत की सूचना के बाद मायके के लोगों के साथ ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई. पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया. उसके बाद आवश्यक कार्रवाई कर शव परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया.

चौबेछपरा के बाद गोपालपुर और दुबेछपरा में संकट गहराया

बलिया पूरी तरह से बाढ़ की चपेट में आ चुका है. विशेष तौर पर द्वाबा में संकट गहराता जा रहा है. चौबे छपरा के बाद अब गोपालपुर व दुबेछपरा के अस्तित्व का संकट पैदा हो गया है. गंगा नदी खतरा बिन्दु के मध्यम स्तर पर पहुंच चुकी हैं.

बलिया LIVE न्यूज अपडेट में आज की खबरें अभी पढ़ें, सिर्फ 1 मिनट में

बलिया LIVE पर आपको मिलती हैं – आज की खबरें अभी पढ़ने के लिए. जरूरी नहीं कि ये खबरें आपको किसी टीवी चैनल पर देखने या अगले दिन अखबार में भी पढ़ने को मिलें, इसलिए अगर आप छोटी से छोटी खबर भी मिस नहीं करना चाहते हों तो इस साइट पर बार बार विजिट करें.

भोजापुर में टेंपो पलटा, युवक की मौत

दलन छपरा-बैरिया मार्ग पर भोजापुर गांव के सामने मंगलवार को टेंपो पलटने से शत्रुघ्न सिंह उर्फ ताउल सिंह (35) निवासी दलकी की मौत हो गई. वहीं सात लोग घायल हो गए.

बलिया LIVE न्यूज अपडेट – आज की खबरें अभी पढ़ें, सिर्फ 1 मिनट में

बलिया LIVE पर आपको मिलती हैं – आज की खबरें अभी पढ़ने के लिए. जरूरी नहीं कि ये खबरें आपको किसी टीवी चैनल पर देखने या अगले दिन अखबार में भी पढ़ने को मिलें, इसलिए अगर आप छोटी से छोटी खबर भी मिस नहीं करना चाहते हों तो इस साइट पर बार बार विजिट करें.

रसड़ा के सेंट जेवियर्स का छात्र लापता, अब तक कोई सुराग नहीं

  Breaking News | सेंट जेवियर्स रसड़ा का छात्र लापता – पूरी खबर यहां पढ़ें. News Update |  टेंगरही सहकारी समिति के गार्ड का हत्यारा सगा भाई निकला – पूरी खबर यहां पढ़ें. News Update …

टेंगरही सहकारी समिति के गार्ड का हत्यारा सगा भाई निकला

बैरिया थाना क्षेत्र के टेंगरही साधन सहकारी समिति के प्रांगण में बीते सोमवार की रात हुई गार्ड प्रमोद कुमार सिंह (45) की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है. बैरिय़ा पुलिस मुताबिक प्रमोद की हत्या उसके ही सगे भी उपेंद्र सिंह उर्फ ओपी ने की है.

1882-83 के नक्शे के आधार पर हटे अतिक्रमण – सीबी मिश्र

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सीबी मिश्र ने बैरिया के उपजिलाधिकारी को शुक्रवार को ज्ञापन देकर सन् 1882-83 के नक्शे के आधार पर अतिक्रमण हटाने की मांग की है.

बच्चे के किडनैपर को पुलिस ने धर दबोचा

बैरिया थाना क्षेत्र के ग्राम उपाध्यायपुर से अपहृत छह वर्षीय बालक कृष्ण प्रकाश पुत्र रामप्रवेश को बैरिया पुलिस तथा एसओजी टीम ने सही सलामत ढूंढ निकाला है. साथ ही किडनैपर सिकंदरपुर के ग्राम बरवा चरवा निवासी अनिल गुप्ता पुत्र हुबलाल गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

टेंगरही में सहकारी समिति के गार्ड की पीट-पीटकर हत्या

बैरिया थाना क्षेत्र के टेंगरही साधन सहकारी समिति के प्रांगण में सोमवार की रात बदमाशों ने चारपाई पर सोए गार्ड प्रमोद कुमार सिंह (45) पर लाठी-डंडे और रॉड से हमला कर के हत्या कर दी. वारदात की जानकारी आसपास के लोगों को मंगलवार की सुबह हुई.

बसपाइयों पर भी हो कार्रवाई – विजय बहादुर पाठक

दयाशंकर मामले में आजमगढ़ में बोले विजय बहादुर पाठक, बसपा नेताओं पर भी हो कार्रवाई, माया और अखिलेश के रिश्ते बुआ-भतीजे के. मायावती देती थी सपा नेताओं को संरक्षण, अखिलेश भी मायावती के भ्रष्टाचार को दे रहे संरक्षण

रानीगंज में बुल्डोजर से गिराया गया अतिक्रमण

द्वाबा क्षेत्र के बैरिया से सुरेमनपुर तक जाने वाली सड़क पर रानीगंज बाजार में अतिक्रमण हटाने के लिए रविवार को प्रशासन का बुलडोजर चला. पहले से ही अतिक्रमण का स्थान चिन्हित कर संबंधित को नोटिस दिया गया था. हालांकि किसी ने अतिक्रमण नहीं हटाया था.

बैरिया में ट्रक ने ली पिता की जान, पुत्र जख्मी

मांझी से बलिया शहर की ओर जा रहे ट्रक ने बैरिया थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर एक बाइक को टक्कर मार दी. शुक्रवार की शाम हुए इस हादसे में बाइक सवार पिता ने दम तोड़ दिया, जबकि पुत्र घायल हो गया.