सपा और बसपा का सूपड़ा साफ करें – स्वाति

बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ बिगुल फूंकने वाली स्वाति सिंह का स्वागत गृह जनपद में जोरदार तरीके से किया गया. जगह-जगह स्वागत के बाद स्वाति सिंह का काफिला चौक क्षेत्र में पहुंचा. यहां पर आयोजित जन स्वाभिमान समारोह में उन्होंने शिरकत की.

इंसाफ मिलने तक जारी रहेगा मेरा आंदोलन – स्वाति

मैं बलिया की बेटी हूं, जब तक मुझे तथा मेरे परिवार को लोगों को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक मैं अपना आंदोलन जारी रखूंगी. ऐसा कहना है स्वाति सिंह का. स्वाति सिंह गांधी पार्क में बुधवार को अपने और अपने पति दयाशंकर सिंह (भाजपा के निष्कासित नेता) के सम्मान में आयोजित समारोह को संबोधित कर रही थी.

बलिया सदर से रामजी गुप्ता होंगे बसपा प्रत्याशी

बहुजन समाज पार्टी के आजमगढ़ मंडल मुख्यालय पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर की अध्यक्षता में मंडल स्तरीय बैठक हुई. बैठक में बसपा के दिनेश चंद्रा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर बलिया जिले के 361 नगर विधानसभा क्षेत्र से रामजी गुप्ता को प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा की.

स्वाति के सम्मान में शहीद पार्क में समारोह

बसपा नेताओं द्वारा किए गए शाब्दिक अत्याचार के विरुद्ध आवाज उठाने वाली बलिया की स्वाति सिंह का शहीद पार्क चौक में शानदार स्वागत की तैयारी चल रही है.

बसपा का 20 को मऊ में पिछड़ा सम्मेलन

छितौनी स्थित बसपा कार्यालय पर विधानसभा इकाई के कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को हुई. बैठक में मऊ में होने वाले पिछड़ा सम्मलेन की तैयारियों के साथ चुनावी बिगुल भी फूंका गया.

अब रिजेक्टेड माल भी खरीद रही भाजपा – मायावती

केंद्र में बैठकर यूपी में सत्ता का सपना देख रही बीजेपी की हालत इतनी खराब हो गई कि अव वह हमारे रिजेक्टेड माल को भी खरीद ले रही है. ऐसा कहना है बसपा सुप्रीमो मायावती का. वे रविवार को आजमगढ़ में हर्रा की चुंगी पर राजकीय आईटीआई कालेज मैदान में महारैली को संबोधित कर रही थी.

बसपा की आजमगढ़ रैली की रणनीति बनाई

छितौनी स्थिति बसपा कार्यालय पर विधानसभा इकाई के कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक शुक्रवार को सम्पन्न हुई. आजमगढ़ में 28 अगस्त को होने वाली रैली की सफलता के लिये रणनीति तैयार की गयी.

बसपा ही है राजभरों की शुभचिंतक – चंद्रभूषण राजभर

राजभर समाज का हित बसपा में ही है. बसपा ने ही इस समाज के उन्नति का दरवाजा खोला. यह विचार है वरिष्ठ बसपा नेता चंद्रभूषण राजभर का है. वह डाकबंगला प्रांगण में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे.

भाईचारा एवं मोहब्बत का पैगाम देती है बसपा

नगर विधानसभा की बहुजन समाज पार्टी इकाई ने रविवार को ईद मिलन समारोह टाउन हॉल में आयोजित किया. आजमगढ़ मंडल के जोनल कोआर्डिनेटर समसुद्दीन राइन ने बतौर मुख्य अतिथि कहा कि प्रदेश में ऐसी ऐसी पार्टियां हैं, जो समाज में भाईचारा खराब करने के लिए उल्टा सीधा बयान जारी करती रहती हैं.

नसीमुद्दीन के पुतले का जनाजा भाजपाइयों ने निकाली

भारतीय जनता पार्टी हनुमानगंज मंडल के पूर्व अध्यक्ष संतोष सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कुंवर सिंह चौराहे से टीडी कॉलेज चौराहे तक बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी के पुतले का जनाजा निकाला.

भाजपाइयों ने किया चक्का जाम, मायावती का पुतला फूंका

गोविन्द नारायण सिंह ने कहा कि दया शंकर को प्रदेश सरकार अपराधिओं की तरह खोज रही थी मगर बसपा नेता खुलेआम घूम रहे है .

बसपा नेताओं का पुतला फूंक भाजयुमो ने जताया आक्रोश

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने मंगलवार को टाउन महाविद्यालय चौराहे पर बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी का पुतला दहन किया. भाजयुमो नेताओं ने पास्को कानून के तहत उन्हें तत्काल गिरफ्तार करने की भी मांग की. भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अरुण सिंह बंटू ने कहा कि पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह की पत्नी एवं बेटी के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करने वाले बसपा नेताओं नसीमुद्दीन सिद्दीकी, रामअचल राजभर एवं मेवालाल की तत्काल गिरफ्तारी होनी चाहिए.

प्यारे लाल चौराहा पर भगवा ब्रिगेड का चक्का जाम कल

भारतीय जनता पार्टी के सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रवीण सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमण्डल उपजिलाधिकारी को पत्रक सौपा. पत्रक में सूचना दी गई है कि बसपा सुप्रीमो मायावती, नसीमुद्दीन सिद्दिकी सहित अन्य नेताओं की गिरफ्तारी के लिए तीन अगस्त को भाजपा प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली जाएगी.

तो आत्मदाह करेगी ‘भोले सेना’

भोले सेना की बैठक शनिवार को स्थानीय बाजार में सम्पन्न हुई, जिसमें कार्यकर्ताओ ने बीजेपी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष की गिरफ्तारी पर रोष जताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने जितनी तत्परता से दयाशंकर सिंह को गिरफ्तार किया है, उतनी ही तेजी से बसपा नेताओं को भी गिरफ्तार करे.

बंटू ने बुआ के भतीजे की मंशा पर सवालिया निशान लगाया

भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष दया शंकर सिंह की गिरफ्तारी के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा ने बसपा के नसीमुद्दीन सिद्दीकी, राम अचल राजभर आदि को गिरफ्तार करने की मांग शुरू कर दी है. कार्यकर्ताओं की बैठक में जिला अध्यक्ष अरुण सिंह बंटू ने कहा कि जिस अभद्र टिप्पणी के लिए दयाशंकर सिंह पर मुकदमा दर्ज हुआ और उनकी गिरफ्तारी हुई.

‘बहन मायावती के सम्मान में, क्षत्रिय समाज मैदान में’

रसड़ा के श्री नाथ मठ पर बृहस्पतिवार को बसपा भाई चारा क्षत्रिय समाज की बैठक हुई. बैठक में पूर्व भाजपा नेता दया शंकर सिंह द्वारा बसपा मुखिया बहन मायावती पर की गयी टिप्पणी पर कड़े शब्दों में निन्दा की गई. इस मौके पर नारे लगे – बहन मायावती के सम्मान में क्षत्रिय समाज मैदान में. चिलकहर ब्लॉक के हजौली गांव स्थित चट्टी पर अम्बेडकर छात्र मोर्चा एवम हजौली विकास मंच के तत्वावधान में कार्यकर्ताओं ने भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष दया शंकर सिंह का पुतला फूंका.

दयाशंकर सिंह गिरफ्तार

मायावती के खिलाफ बीते 20 जुलाई को मऊ में अमर्यादित शब्द इस्तेमाल करने के आरोपी पूर्व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर को बक्सर में गिरफ्तार कर लिया गया है. बिहार और यूपी पुलिस की सांझा आपरेशन में यह सफलता हासिल हुई है. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, यूपी एसटीएफ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इस बात की पुष्टि की है. दयाशंकर के खिलाफ बीएसपी की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई थी. लखनऊ की अदालत ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था. पुलिस उनका नंबर सर्विलांस पर रखकर लगातार मॉनिटरिंग कर रही थी.

मिशन 2017 के लिए बसपाइयों ने कसी कमर

बसपा विधान सभा क्षेत्र सिकंदरपुर के करमौता गांव में आयोजित कार्यकर्ता प्रशिक्षण में जहां पार्टी की नीतियों के व्यापक प्रचार पर बल दिया गया, वहीं सेक्टर व बूथ कमेटियों को मजबूत व विधानसभा चुनाव की तैयारियों में समर्पण भाव से लग जाने की कार्यकर्ताओं को सलाह दी गई.

रसड़ा के व्यापारी करेंगे स्वाति का समर्थन

संयुक्त व्यापार समिति ने भी भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह की पत्नी स्वाति सिंह के समर्थन का ऐलान किया है. व्यापारी नेता एवम् समिति के अध्यक्ष श्याम कृष्ण गोयल ने स्वाति सिंह द्वारा बसपा नेताओं पर दर्ज मुकदमा पर अभी तक शासन प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने को अत्यन्त दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया.