प्रज्ञा तिवारी, समर प्रताप व नितेश पाण्डेय पुरस्कृत

अखनपुरा स्थित नागाजी सरस्वती विद्या मन्दिर के सभागार के कला पर्व आयोजित किया गया. जिसमें बच्चों ने विविध प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीत, संगीत व नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मनमोह लिया. कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को समानित भी किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत बतौर मुख्य अतिथि हीरा नन्द महाविद्यालय के प्रवक्ता संतोष खरवार तथा विशिष्ट अतिथि रमेश सिंह ने द्वीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यापर्ण कर किया.

गाजीपुर सिटी-कोलकाता वाया बलिया एक्सप्रेस का शुभारम्भ

यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा के लिए गाजीपुर सिटी-कोलकाता साप्ताहिक एक्सप्रेस गाड़ी सं0- 13121/13122 का उद्घाटन गाजीपुर सिटी से सोमवार को किया गया. तत्पश्चात नियमित गाड़ी का संचलन कोलकाता से 25 दिसम्‍बर को एवं गाजीपुर सिटी से 26 दिसम्‍बर से समयानुसार किया जायेगा.

गाजीपुर-हावड़ा (वाया बलिया) नई ट्रेन को आज दिखाया जाएगा ग्रीन सिग्नल

सोमवार से ही शुरू होगी गाजीपुर कोलकाता-एक्सप्रेस ट्रेन. सप्ताह में एक बार चलेगी गाजीपुर-कोलकाता एक्सप्रेस. रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी. औड़िहार-सारनाथ रेल ट्रैक के दोहरीकरण का भी होगा लोकार्पण

गुड्डू सिंह से बांसडीह से विधान सभा चुनाव लड़ने का आह्वान

बांसडीह विधान सभा के सपा नेता व सहतवार नगर पंचायत के प्रतिनिधि नीरज सिंह गुड्डू के समर्थन में सहतवार स्थित उनके पैतृक आवास पर क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. इस मौके पर एक स्वर से नीरज सिंह गुड्डू के बांसडीह विधान सभा का चुनाव लड़ने पर बल दिया गया. वहां उपस्थित लोगों ने एक स्वर से कहा कि आप बाहर संपर्क कीजिए हम लोग आपके साथ तन मन से जुटे हैं.

दारा सिंह चौहान को जिम्मेदारी सौंपे जाने पर खुशी जताई

वरिष्ठ भाजपा नेता दारा सिंह चौहान को पार्टी ने पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने से क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं व चौहान बिरादरी के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है.

हादसे में घायल व्यक्ति तड़पता रहा, एंबुलेंस नहीं पहुंची

घंटों तड़पता रहा दुर्घटना में घायल व्यक्ति और बार बार फोन करने के बावजूद भी नहीं आई एंबुलेंस! जी हां, रविवार सुबह लगभग 10:00 बजे सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के घूरी बाबा के टोला मोड़ पर पेट्रोल पंप के पास एक व्यक्ति स्कूटी से बलिया जा रहा था. अचानक तेज गति होने के कारण वह अपना बैलेंस खो बैठा और स्कूटी सहित नीचे खाई में जा गिरा.

बीएड टॉपर्स को आचार्य पं. सीताराम चतुर्वेदी छात्रवृत्ति एवं पदक

श्री मुरली मनोहर टाउन पीजी कॉलेज बलिया के बीएड विभाग के टॉपर्स को आचार्य पं. सीताराम चतुर्वेदी छात्रवृत्ति एवं पदक की घोषणा प्रो. कल्पलता पाण्डेय, पूर्व विभागाध्यक्ष, संकायाध्यक्ष, शिक्षा संकाय, पूर्व विनयाधिकारी महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी के द्वारा मुरली मनोहर जयन्ती के अवसर पर की गई.

गोरख पासवान ने सुब्रत राय के पद चिन्हों पर चलने का आह्वान किया

मालीपुर बाजार में स्थित सहारा इण्डिया के फ्रेंचाइजी पर सहारा श्री सुब्रत राय द्वारा लिखी पुस्तक थिंक विथ मी का विमोचन रविवार को बेल्थरारोड विधायक गोरख पासवान द्वारा किया गया. इस मौके पर श्री पासवान ने कहा कि सहारा श्री सत्य एवं ईमानदारी के मार्ग पर चलते हुए तथा अपने संघर्षों के बल पर ही आसमान की उच्चाइयों को स्पर्श किया है.

दलित समाज के नायकों को कांग्रेस ने हमेशा ऊंचा पीढ़ा दिया – हरिराम

कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे शिक्षा, सुरक्षा तथा स्वाभिमान कार्यक्रम के तहत स्थानीय ब्लाक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में भगमलपुर के दलित बस्ती में एक सभा का आयोजन रविवार को हुआ.

नगरा में साइकिल चोरों की पौ बारह

पुलिस की उदासीनता एवं लापरवाही के कारण बाजार सहित क्षेत्र में साइकिल चोरो के पौ बारह है. चोर प्रतिदिन किसी न किसी गरीब तबके व्यक्ति को निशाना बना उसकी साइकिल गायब कर रहे हैं. शनिवार की रात में चोरों ने बाजार में खड़ी समाचार पत्र विक्रेता की साइकिल गायब कर दी.

संदलपुर में तमंचे के बल पर नगदी व गहने लूट ले गए बदमाश

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के संदलपुर गांव में शुक्रवार व शनिवार की दरम्यानी रात आधे दर्जन से अधिक बदमाशों ने दम्पति को आतंकित कर नगदी समेत हजारो रुपयो पर हाथ साफ़ किया. जाते समय एक व्यक्ति के पहचान पर पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दिया है. सूचना पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

जब एंबुलेंस में गूंजीं किलकारी, जच्चा-बच्चा स्वस्थ

जाके राखो साइया मार सके न कोय, यह कहावत पूरी तरह चरितार्थ करते हुए एक नवजात ने संसार में कदम रखा. कोतवाली क्षेत्र के चन्द्रवार निवासिनी 28 वर्षीय हेवन्ती देवी पत्नी शैलेन्द्र राजभर ने शनिवार को अपने चौथे पुत्र को 102 एम्बुलेंस में जन्म दिया.

देश की दुर्दशा के जिम्मेवार हिन्दू है – मिथिलेश नारायण

गांधी पार्क के मैदान में राष्ट्रीय स्वयं सेवक का जिलास्तरीय एकत्रीकरण रविवार को सम्पन्न हुई. इसमें रसड़ा समेत सीयर व सिकन्दरपुर के स्वयंसेवकों पूर्ण गणवेश में सम्मिलित हुए. कार्यक्रम की शुरुआत गणेश तिवारी ने गीत एवं प्रार्थना से किया.

खराब मौसम और कोहरे के चलते कई ट्रेनें आज से 15 जनवरी तक निरस्त रहेंगी

खराब मौसम एवं घने कोहरे के कारण उत्पन्न होने वाली परिचालनिक कठिनाइयो के कारण 17 दिसंबर 2016 से 15 जनवरी 2017 तक पूर्वोत्तर रेलवे पर संचालित होने वाली निम्नलिखित गाड़ियों का निरस्तीकरण एवं फेरों में कमी किया गया है.

यहां नगदी नहीं, बैंक खाता खुलवाने के लिए धक्का मुक्की हो रही है

रसड़ा के बस्ती चट्टी स्थित यूनियन बैंक के ग्राहक सेवा केन्द्र पर. इन दिनों बस्ती चट्टी स्थित यूनियन बैंक के ग्राहक सेवा केन्द्र पर खाता खुलवाने के लिये कड़ाके की ठण्ड में घंटों महिलाएं एवं पुरुष लाइन में लगे रहे. जिसमे विशेष तौर पर महिलाओं की लाइन लंबी लगी रही.

राजनेताओं ने खरवारों को केवल छला – उमाशंकर

गांधी पार्क के मैदान में खरवार समाज का सम्मलेन शुक्रवार को सम्पन्न हुआ. वक्ताओं ने स्वजातीय बंधुओं से संगठित होने का आह्वान किया. उपस्थित लोगों ने संगठित होने का संकल्प भी लिया.

बेसिक शिक्षक संघ की बैठक में सालाना जलसे की रणनीति पर चर्चा

उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ बलिया की एक बैठक क्षेत्र के जगन्नाथ चौधरी पूर्व माध्यमिक विद्यालय बहेरी के प्रांगण में हुई. इसमें टाउन हाल (बापू भवन) बलिया में 21 दिसंबर के संघ का आयोजित 9वां वार्षिक जिला सम्मेलन की सफलता हेतु तैयारियों के बारे में चर्चा कर उसे अंतिम रूप दिया गया.

पूर्व प्रधान लल्लू सिंह का देहावसान, भलुही में शोक

ग्राम भलुही के पूर्व प्रधान व इंटर कॉलेज सुखपुरा प्रबंध समिति के पूर्व अध्यक्ष लल्लू सिंह का लम्बी बीमारी के बाद निधन उनके आवास पर गुरुवार को हो गया. वह 101 वर्ष के थे.

मुलायम बोले, इस बार केवल आशीर्वाद, अगली बार बाकी बात

पूर्व मंत्री एवं नगर विधायक नारद राय के मुबारकपुर स्थित आवास पर आयोजित आशीर्वाद समारोह में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव शामिल हुए.

औड़िहार से वाराणसी के बीच डबल रेलवे ट्रैक का काम पूरा

औड़िहार—वाराणसी के बीच रेलखंड के दोहरीकरण के कार्य के लिए एक सप्ताह से वाराणसी से औड़िहार तक नान इंटरलाकिंग का कार्य चल रहा था. यह कार्य अब पूरा हो गया है. नये रेलवे ट्रैक पर काफी धीमी गति से ट्रेनों का संचालन भी शुरू हो गया है.