जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में हुई चोरी गए समान को पुलिस ने 24 घण्टे के अन्दर ही बरामद कर बड़ी सफलता प्राप्त की. कोतवाली पुलिस ने खोजी कुत्ता के साथ स्कूल का स्थलीय निरीक्षण किया.
बांसडीह में बैंक से नगदी न मिलने से नाराज भारतीय स्टेट बैंक के खाताधारकों ने बुधवार को सड़क जाम कर दिया. इस दौरान सरकार व बैंक के खिलाफ जमकर नारे भी लगाये. उधर, सुखपुरा में भी हालात जस के तस हैं.
सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुड़ियापुर निवासी हाई स्कूल का एक छात्र विगत डेढ़ महीने से लापता है, जिसका अभी तक सुराग नहीं लग पाने से परिवार वालों की चिंता बढ़ती जा रही है.
भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय चुनाव समिति द्वारा फेफना विधायक उपेन्द्र तिवारी को पुनः 360, फेफना विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किए जाने पर सुबह से ही समर्थकों का उनके आवास पर जमावड़ा लगा रहा.
बृजनाथ हत्याकांड का पर्दाफाश बलिया। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक राम प्रताप सिंह के निर्देशन में थाना क्षेत्र फेफना में हुए हत्या का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. बताते चलें …
मंगलवार को चितबड़ागांव थानान्तर्गत ग्राम रामपुर चित के सैकड़ों ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया. धरना प्रदर्शन का नेतृत्व सत्य नारायण बिन्द तथा संचालन अरविन्द गोंडवाना ने किया.
मथुरा महाविद्यालय के प्रांगण में सोमवार को पूर्व अध्यक्ष आलोक यादव की अध्यक्षता में छात्र नेताओं की बैठक सम्पन्न हुई. बैठक में अखिलेश यादव को सपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर प्रसन्नता व्यक्त की गयी.
कोतवाली क्षेत्र के पकवाइनार स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में सोमवार की रात्रि में चोरों ने दरवाजा तोड़कर लाखों रुपये का कंप्यूटर, इन्वर्टर सहित सभी समानों पर हाथ साफ़ किया.
पीपा पुल के पुन: स्थापित होते ही पोषक क्षेत्र के दर्जनों गांवों में एक बार फिर खुशी की लहर दौड़ गई, जबकि खवासपुर, सिताबदियारा, टोला शिवन राय, जयप्रकाशनगर, बैरिया, रानीगंज आदि के लोगों के बीच पुल के चालू होने की खुशी का कोई ठिकाना ही नहीं.
नरही थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 31 पर सोमवार को दोपहर बाद सरवनपुर प्रधान पति विद्यापति यादव की फ़िल्मी स्टाइल में उनके गांव के ही कुछ दबंगों ने जमकर धुनाई कर दी.
श्री मुरली मनोहर टाउन पीजी कॉलेज में रोवर्स/रेन्जर्स का पांच दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के आयोजन शिविर के उद्घाटन सत्र में महाविद्यालय के प्राचार्य केके मिश्र ने स्व अनुशासन की महत्ता पर बल दिया.
इलाहाबाद के आर्थोसर्जन डाॅ. एके बंसल की हत्या के बाद हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के प्रति वहां की पुलिस द्वारा बरती जा रही उदासीनता के विरोध में सोमवार को आयोजित प्रदेशव्यापी हड़ताल के क्रम में जिले के सभी नर्सिंगहोमों की ओपीडी ठप रही.
भारतीय स्टेट बैंक की रेवती शाखा में सोमवार के दिन भी पैसा नहीं आने की वजह से ग्राहकों को नगद भुगतान नहीं हो सका. आक्रोशित ग्राहकों ने बैंक का ताला नहीं खुलने दिया.
रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए. सभी घायलो को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया.
error: Content is protected !!
बलिया लाइव पर अपना विज्ञापन देने के लिए यह FORM भर कर भेज दें. हम आपसे संपर्क कर लेंगे.