हुसैनाबाद से टिकुलिया तक घर घर जाकर नीरज सिंह गुड्डू ने साधा सम्पर्क

बांसडीह विधान सभा के लोकदल के प्रत्याशी नीरज सिंह गुड्डू ने बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के हुसैनाबाद शक्लपुरा, सेरिया, टिकुलिया आदि गांवों में जनसंपर्क कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की.

प्रमाण पत्र व शील्ड देकर विदा किए गए छात्र

सन फ्लावर पब्लिक स्कूल के प्रांगण में कक्षा दसवीं व बारहवीं के छात्र छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित किया गया. इस मौके पर कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को शील्ड देकर सम्मानित किया गया.

16 साल से बंद है कताई मिल, फिक्र किसी नेताजी को नहीं

ब्रम्हाइन सती माई के मंदिर पर बुधवार को उप्र कताई मिल के मजदूर संघ के नेतृत्व में बंद श्रमिकों की बैठक सम्पन्न हुई. श्रमिकों ने भुगतान एवं मिल को न चलाये जाने पर आक्रोश जताते हुये निर्णय लिया की अगली बैठक में विधान सभा चुनाव पर निर्णय लिया जायेगा.

निर्भीक होकर इलेक्शन बूथ पर जाएं और लोकतंत्र के महापर्व में आहुति दें

डीएम-एसपी सिकन्दरपुर व बेल्थरा विधानसभा के उन सुदूर इलाकों में गए जहां पिछले चुनावों में मतदान प्रतिशत कम रह हैं. वहां की महिलाओं से लगायत युवाओं तक को मतदान में बढ़ चढ़ कर हिस्सेदारी बढ़ाने की बात कही.

मतदाता जागरूकता – खेलकूद में बालिकाओं की रही प्रमुख भागीदारी

शिक्षा क्षेत्र दुबहर अंतर्गत ब्लाक स्तरीय मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को इण्टर कालेज दिउली में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

कम्प्यूटर खराब, कर्मचारियों का टोटा, आखिर सिकंदरपुर पोस्ट आफिस भुगतान कैसे करे

बचत ब्रांच डाकघर सिकंदरपुर का विगत 9 फरवरी से ही कंप्यूटर खराब होने के कारण खाताधारकों को काफी परेशानी का सामना उठाना पड़ रहा है.

नवानगर में रंगोली बना मतदाताओं को किया जागरूक

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के विकासखंड नवानगर के ग्राम पंचायत चकखान के प्राथमिक विद्यालय व जूनियर हाईस्कूल के परिसर में बुधवार को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत छात्र एवं छात्राओं द्वारा रंगोली बनाया गया.

कठोड़ा गांव में महाशिवरात्रि महायज्ञ जागरण महोत्सव 19 से

कठोड़ा गांव स्थित शिव मंदिर पर महाशिवरात्रि महायज्ञ जागरण महोत्सव का आयोजन 19 फरवरी से 25 फरवरी तक आयोजित किया गया है.

23 को तय थी भतीजे की शादी, लेकिन ऊपरवाले को कुछ और ही मंजूर था

मंगलवार की रात सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के लिलकर गांव के ग्रामीणों को अमंगलकारी सूचना मिली. लिलकर निवासी व कोटेदार ईश्वरी प्रसाद राय उर्फ गोपाल जी (45) जहां एक सड़क हादसे में काल के गाल में समा गए.

गोपाल राय का शव पहुंचते ही गोया थथम गया लीलकर, पूरा गांव स्तब्ध

बहादुरपुर में सड़क दुर्घटना में मृत ईश्वरी प्रसाद उर्फ गोपाल राय का शव बुधवार की शाम को क्षेत्र के लीलकर गांव में स्थित उनके आवास पर आते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया.

बहादुरपुर के पास बेकाबू स्कार्पियो ने दो को रौंद डाला, दो अन्य वाराणसी रेफर

सदर कोतवाली अंतर्गत बहादुरपुर के पास बेकाबू स्कार्पियो ने दो को रौंद डाला. घायल दो लोगों की हालत चिन्ताजनक बनी हुई है. घायलों का उपचार वाराणसी में चल रहा है. पुलिस ने स्कार्पियो चालक को हिरासत में ले लिया है.

मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए कसी कमर, विभिन्न प्रतियोगिताएं आज

जनपद में चल रहे नामांकन के साथ ही मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जगह-जगह रैली, सद्भावना दौड़ एवं विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं. बुधवार को शिक्षा क्षेत्र दुबहड़ की ओर से इण्टर कॉलेज दिउली के परिसर में आयोजित किया गया है.

विदाई नहीं, ‘प्रेरणा सम्मान समारोह’

नागाजी सरस्वती विद्यामंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माल्देपुर में कक्षा द्वारा 12वीं के छात्रों का दीक्षांत समारोह ‘विदाई समारोह‘ का आयोजन मंगलवार को सम्पन्न हुआ.

दो माह बाद सऊदी अरब से घर पहुंचा शव, परिजनों में मचा कोहराम  

लगभग दो माह पूर्व सऊदी अरब में मृत नंद जी राम (47) निवासी ब्रह्मीबाबा वार्ड नंबर पांच, चितबड़ागांव का शव सोमवार को देर रात घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया.

रेवती में भव्य कलश यात्रा के साथ यज्ञ 7 अप्रैल से

रेवती (बलिया)। मंगलवार को नगर के उत्तर टोला स्थित नवनिर्मित दुर्गा मंदिर प्रांगण में मां दुर्गा सेवा समिति की बैठक संपन्न हुई. बैठक में मां दुर्गा सहित भगवान भोलेनाथ, राम, जानकी, हनुमान, सरस्वती, राधा-कृष्ण, …

बांसडीह में बिसात बिछते ही शुरू हो चुका है शह-मात का खेल

सूबे के चुनावी महासंग्राम में बांसडीह विधान सभा क्षेत्र के पार्टियों तथा उम्मीदवारों के बनते-बिगड़ते समीकरण के बीच करीब-करीब अब उम्मीदवारों की स्थिति स्पष्ट हो चुकी है.

जानिए कौन है आपके विधानसभा क्षेत्र का प्रेक्षक, क्या है उसका मोबाइल नंबर

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बलिया के सात विधानसभा क्षेत्रों के लिए नियुक्त प्रेक्षक जिले में आ चुके हैं. विधानसभावार प्रेक्षकों से सम्बन्धित विधानसभा से जुड़ी समस्या या शिकायत उनके नम्बरों पर की जा सकती है. इसके अलावा इनके निवास स्थान पर मिलकर भी समस्या या शिकायत कर सकते हैं.

दुर्जनपुर में चोरी करते रंगे हाथ दबोचा, पुलिस को सौंपा

रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर पुरानी बस्ती में चोरी करते हुए एक चोर को परिजनों ने धर दबोचा. पिटाई करने के बाद 100 नंबर पर सूचना देकर चोर को पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने चोरी की धारा में उसे जेल भेज दिया.