भारत निर्वाचन आयोग के पहल पर जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस एवं बेसिक शिक्षाधिकारी राकेश सिंह के निर्देशानुसार मंगलवार को नगवां स्थित शहीद मंगल पान्डेय स्मारक से दुबहड़ शिक्षा क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी मोती चंद चौरसिया ने हरी झंडी दिखाकर मतदाता जागरूकता वाहन को रवाना किया.
आसन्न विधान सभा चुनाव की तैयारी में उल्लेखनीय कार्य करने वाले आधा दर्जन बीएलओ को बैरिया के उपजिलाधिकारी अरविन्द कुमार ने बुधवार को अंगवस्त्रम व घड़ी देकर सम्मानित किया.
बैरिया थाना क्षेत्र के चांद दियर चौरास्ता के निकट उड़ाका दल प्रभारी विजय शंकर राय उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह, रवीन्द्र प्रताप यादव ने बुधवार को चेकिंग के दौरान बिना पर्याप्त विवरण के ले जा रहे 2 लाख 37 हजार 520 रुपये बरामद किए.
आचार संहिता उल्लंघन के मामले में पूर्व मंत्री व फेफना से बसपा प्रत्याशी अम्बिका चौधरी और बसपा फेफना विधान सभा क्षेत्र इकाई अध्यक्ष नरेंद्र कुमार धुसिया के खिलाफ फेफना व बलिया कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज किया है.
रसड़ा- कोटवारी मार्ग स्थित कालीजी के मंदिर के समीप मंगलवार की सुबह पुलिस ने 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गोरेयास्थान निवासी जवाहर प्रसाद को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के अन्तर्गत जेल भेज दिया.
भारतीय जनता पार्टी के नगर संयोजक निकाय प्रकोष्ठ के ठाकुर मंगल सिंह के अवास पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने बैठक कर सासंद भरत सिंह के छोटे भाई अरुण सिंह का अकास्मिक मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त किया
शहीद स्मारक के समीप मतदाता जागरूकता अभियान रथयात्रा से मंगलवार को यहां के मतदाताओं को संबोधित करते हुए अभियान के नोडल अधिकारी व बीएसए डॉ. राकेश सिंह ने कहा कि यह कस्बा क्रांतिकारियों की धरती है.
सिकंदरपुर सीट पर भाजपा व भासपा अपना जनाधार बताते हुए दावा जता रहे हैं. प्रदेश सरकार के मंत्री मोहम्मद रिजवी मौजूदा विधायक हैं. इस सीट पर भाजपा गठबंधन सपा को सीधी व कड़ी टक्कर देने की स्थिति में है.
जगह-जगह गोष्ठियां, मानव श्रृंखला व तरह-तरह के आयोजन किए जा रहे हैं, ताकि लोग जागरुक होकर मतदान करें. वही पुलिस विभाग लोगों को पाबंद करने के कहीं एक जगह बैठकर नाम पूछ कर सूची बना ले रहे हैं.
कांग्रेस एवं सपा के साथ गठबधंन होने पर युवा कांग्रेस सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा की अध्यक्षता में युवा कांग्रेस कार्यकताओ की बैठक हुई.
सहतवार क्षेत्र के ग्राम सभा महाधनपुर स्थित संकट मोचन पंचमुखी हनुमान मन्दिर के पास श्री मद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का आयोजन श्री श्री 108 श्री राममिलनदास के नेतृत्व में किया गया है.
इस विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी से विधायक रहे व 2012 के चुनाव में कांग्रेस से प्रत्याशी रहे सुभाष यादव की बसपा में वापसी की खबर बैरिया विधानसभा क्षेत्र में जंगल की आग की तरफ फैल गई है.
लोकननायक जयप्रकाश नारायण के गांव के मूल निवासी बैरिया के पूर्व विधायक सुभाष यादव की पुन: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में वापसी के बाद बैरिया की राजीति भी पूरी तरह गर्म हो गई है.
सोमवार की शाम बाइक और टवेरा की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गयी. चौबेपुर के उमरहां नहर के पास हुए इस हादसे में एक साथी गंभीर रूप से घायल है. उसका इलाज दीनदयाल अस्पताल में चल रहा है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
खेजुरी थाना क्षेत्र के बेलौना चट्टी पर सोमवार की शाम मैजिक की चपेट में आने से स्कूल से पढ़ाई कर साइकिल से घर वापस आ रही 18 वर्षीय इण्टर की छात्रा प्रतिभा चौहान की मौके पर हुई मौत हो गई.