चुनाव और होली के संपंन होने के बाद आज से हाईस्कूल और इंटर के बोर्ड परीक्षा का समर शुरू होने जा रहा है. प्रशासन और विद्यालयों में तैनात शिक्षक इस परीक्षा में सख्ती से निबटने के लिए भले ही तैयार हैं, किंतु परीक्षा शुरू होने से पहले ही हर जगह कक्ष निरीक्षकों के अभाव की वही पूरानी कहानी सामने है.