Tag: बलिया
समस्त उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित करते हुए जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार सिंह ने कहा है कि अपनी दुकान से सम्बन्धित अन्त्योदय कार्डधारकों में नियमानुसार 35 किग्रा0 खाद्यान्न (20 किग्रा गेहूं, 15 किग्रा0 चावल) एवं पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों में प्रति यूनिट 05 किग्रा0 खाद्यान्न (3 किग्रा0 गेहूं, 02 किग्रा0 चावल) वितरण करना सुनिश्चित करें.
जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने सीआरओ, एडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट व सभी उपजिलाधिकारी व तहसीलदार को निर्देश दिया है कि 08 अप्रैल को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए अधिकाधिक वादों का चिन्हाकंन कर उसकी सूची सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा अपर जिलाधिकारी (भू0/रा0) नोडल अधिकारी को किसी भी दशा में 28 मार्च तक उपलब्ध करा दें.
आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दताहां के पूर्व प्रधानाचार्य बरमेश्वर चौधरी ने आरोप लगाया है कि पूर्व विधायक जयप्रकाश अंचल उनके विद्यालय में विज्ञान भवन बनवाने के लिए 18 लाख रुपये अपने विधायक निधि से देने की बात कह कर 8 लाख 45 हजार रुपये अपने माध्यमों से लिए, लेकिन विज्ञान भवन बनवाने के धन का भुगतान नहीं हुआ.
