इलाकाई पुलिस ने रविवार की शाम बिहार घाट से आ रहे दो ट्रैक्टर ट्रॉली लाल बालू पकड़ा. इस मामले में देर रात संबन्धित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज किया गया. अवैध खनन व अवैध ट्रांसपोर्टिंग का मामला है.
पीडब्ल्यूडी की लापरवाही का दंश झेल रहे हैं सोनबरसा चौराहा से दलनछपरा जाने व उधर से आने वाले. ऐन सोनबरसा चौराहे से दलनछपरा की तरफ मुडते ही टर्निग पर ही दाहिने तरफ खतरनाक खड्ड है.
भारतीय स्टेट बैंक शाखा सुखपुरा के ग्राहक सेवा केंद्र सुल्तानपुर के दस दिन से बन्द रहने से आक्रोशित खाता धारकों ने केंद्र पर प्रदर्शन करने के साथ साथ सुखपुरा-बेरूआबारी मार्ग को जाम कर दिया, जिससे दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी क़तारें लग गई.
सहतवार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा त्रिकालपुर में रविवार को आधी रात गए 2 बजे के करीब छत पर सो रही 12 वर्षीय छात्रा के साथ छेड़छाड़ के मामले मे सहतवार पुलिस ने पड़ोसी युवक को गिरफ्तार कर 354ए आईपीसी के तहत चालान कर दिया.
सहतवार नगर पंचायत के वार्ड नं 14 में सोमवार के सुबह शौच करने गई महिला को खेत की रखवाली कर रहे लोगों ने लाठी-डण्डों से मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया.
डाक बंगले में सोमवार को क्षेत्रीय भाजपा विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह ने इलाकाई जिम्मेदार अधिकारियों की बैठक ली. अधिकारियों के साथ इस पहली बैठक में ही विधायक सुरेंद्र सिंह अनुरोध के साथ ही आक्रामक भी रहे.
रविवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तहसील इकाई बैरिया के बैनर तले द्वाबा के रामगढ़ में आइडियल इंग्लिश स्कूल के प्रांगण में पत्रकार होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया.
सिकंदरपुर के उचित दर विक्रेताओं की एक बैठक स्थानीय डाक बंगला प्रांगण में हुई. इसमें कोटेदारों के उत्पीड़न व दंडात्मक कार्रवाई के साथ ही अन्य समस्याओं के बारे में चर्चा कर उनके समाधान की मांग की गई.
ज्ञान कुंज एकेडमी बंशीबाजार में नए सत्र में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा रविवार को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें कक्षा LKG से 11वीं तक के सैकड़ों बच्चों ने भाग लिया.
थाना क्षेत्र के कोथ निवासी 16 वर्षीय लड़की उस समय रहस्यमय ढंग से गायब हो गई, जब वह शनिवार को इंटर की परीक्षा देने नवानगर के एक परीक्षा केंद्र पर गई थी.
बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के राजागांव खरौनी में शनिवार की रात सुग्रीव सिंह के घर का दरवाजा उखाड़ कर चोरों ने लाखों के गहने व नगद 2 लाख 30 हजार रुपये चुरा ले गए.
प्रदेश सरकार के स्वच्छता अभियान की हनक यहां भी देखने को मिली. थाना सुखपुरा के परिसर की साफ सफाई में रविवार की सुबह सभी पुलिसकर्मी एसओ रत्नेश कुमार सिंह, सीओ प्रवीण कुमार सिंह सहित होमगार्ड के जवान चौकीदार एवं पुलिसकर्मियों ने पूरे परिसर की साफ सफाई किया.
सत्ता परिर्वतन के बाद सूबे के नए मुखिया के आदेश निर्देशों के क्रम में रविवार के दिन थानाध्यक्ष शशि मौलि पांडेय के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस द्वारा थाना परिसर के अहाता की साफ़ सफाई की गई. कूड़ा-कर्कट आदि फेंकने के लिए परिसर के विशेष स्थानों पर कूड़ा पात्र रखा गया.
रविवार को नगर पुलिस क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में पुलिस व पीएसी के जवानों ने चित्तू पाण्डेय चौराहा से मार्च निकाला, जो स्टेशन रोड होते हुए चौक, शहीद पार्क, विजय सिनेमा रोड, मालगोदाम, आर्यसमाज रोड होते हुए ओक्डेनगंज आकर सम्पन्न हुआ.