तहसील के सभागार में मंगलवार को मुख्य तहसील दिवस का आयोजन हुआ. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिलाधिकारी का आगमन नहीं हो पाया. ऐसे में तहसील दिवस की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार ने की.
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पर महिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनीता यादव ने मंगलवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया और ओपीडी में बैठकर पहले ही दिन लगभग डेढ़ दर्जन महिला रोगियों का उपचार भी की.
बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बांसडीह-बलिया मार्ग पर गांधी आश्रम पिंडहरा के पास परीक्षा देकर लौट रहे राजागांव खरौनी निवासी रवि वर्मा पुत्र श्रीकांत वर्मा को बलिया के तरफ से आ रही नीली बत्ती लगी सूमो गाड़ी धक्का मार दी.
बांसडीह नगर पंचायत में व्याप्त समस्याओं को लेकर आज युवा कांग्रेस कार्यकता एवं स्थानीय नागरिकों ने युवा कांग्रेस सलेमपुर लोकसभा इकाई अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा के नेतृत्व में जिलाधिकारी के नाम सम्बोधित पत्रक तहसीलदार बांसडीह लालबाबू दूबे को सौपा.
श्री वनखंडी नाथ मठ डुंहा के प्रांगण में भक्तों की एक बैठक हुई. इसमें अगले 7 मई से शुरू होने वाले अद्वैत शिव शक्ति महा यज्ञ की सफलता हेतु तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया.
भारत के पूर्व प्रधानंमंत्री युवा तुर्क चंद्रशेखर की 91वी जयंती पर द्वाबा के सामाजिक संस्था लोकनायक सेवा संस्थान ने बैरिया डाकबंगले पर पुष्पाजलि सभा का आयोजन किया.
पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती पर जेपी ट्रस्ट के प्रांगण में स्थित चंद्रशेखर कक्ष में भी पुष्पांजलि देने के सांथ, ट्रस्ट के व्यवस्थापक अशोक कुमार सिंह की ओर से बच्चों में मिठाइयां वितरित की गई.
श्री योग वेदांत सेवा समिति बलिया के तत्वावधान में सोमवार को गंगा तट पर स्थित पैकवली में गुरुधाम के सत्संग हाल में संत आसाराम बापू का 81 वें अवतरण दिवस पर भारी संख्या में श्रद्धालु भक्त जन एकत्रित हुए. गुरु वंदना, चरण पादुका पूजन के साथ आसाराम रामायण का पाठ सस्वर किया गया.
महावीर अखाड़ा में पिछले दिनों अगलगी से पीड़ित परिवारों को विधायक उमाशंकर सिंह ने सोमवार को आर्थिक सहायता प्रदान कर पीड़ितों तो हर सम्भव मदद देने का आश्वासन दिया.
देवस्थली विद्यापीठ में संस्थापक पूर्व प्रधानमन्त्री चंद्रशेखर जी 91वी जयन्ती सादगी के साथ मनायी गयी. इस अवसर पर छात्रवृति परीक्षा शेखर एक्सीलेंसी अवार्ड में चयनित प्रतिभागियो को स्मृति चिन्ह देकर समानित किया गया.
जनता इंटर कॉलेज नवानगर में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर की जयंती पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक भगवान पाठक ने उन्हें राजनीति का आदर्श पुरुष बताया.
थाना क्षेत्र के जजौली गांव में खेत में गेहूं का डंठल जलाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी. देखते ही देखते दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे एवं पत्थर चलने लगे, जिसमें मनीष (22), कमलेश (35), हीरालाल (45) व अजीत (20) घायल हो गए.
नगरा थाना क्षेत्र के अधीनपुरा (गौवापार) गांव के ठीक सामने दोहरी घाट मुख्य नहर किनारे व्यवसायी भोला प्रसाद पटेल एवं ग्यानी गुप्त की छाती पर कट्टा सटाकर रविवार की आधी रात में बदमाशों ने पेट्रोल सहित नगदी लूट लिया.