खड़सरा बाजार में कार-बाइक की भिड़ंत, घायल बुजुर्ग ने बनारस में दम तोड़ा

खेजुरी थाना क्षेत्र के बलिया-सिकंदरपुर मार्ग पर खड़सरा बाजार में कार व बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. आस-पास के लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान एक की मौत हो गई.

आठ महीने से जला पड़ा है पंदह गांव का ट्रांसफॉर्मर

सिकन्दरपुर तहसील क्षेत्र के पंदह गांव में विगत 8 माह से ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं बस स्टेशन चौराहे पर 24 दिनों से 100 केबीए का ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण उपभोक्ताओं व दुकानदारों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है.

श्री नरहेजी महाविद्यालय की प्रायोगिक परीक्षाओं की तिथियां घोषित

श्री नरहेजी महाविद्यालय नरही नगरा में बीए भाग एक, दो, तीन के छात्रों की शिक्षा शास्त्र की प्रयोगात्मक परीक्षा 2 मई को व भूगोल बीए भाग एक, दो, तीन की प्रायोगिक परीक्षा 9 मई को होगी.

जिला ऋण योजना में 2093 करोड़ अनुमोदित

कलेक्ट्रेट सभागार में जिला परामर्शदात्री समिति की बैठक जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस की अध्यक्षता में हुई. बैठक में वर्तमान वित्तीय वर्ष 2017- 18 में जिला ऋण योजना के तहत 2093 करोड़ रुपए के लक्ष्य को अनुमोदित किया गया.

विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय माफियाओं पर अंकुश लगाने की कवायद

शासन के निर्देश पर भूमाफिया, खनन माफिया सहित किसी भी क्षेत्र में पैर जमा चुके माफियाओं को चिन्हित कर उन पर अंकुश लगाने के लिए बनी समिति की बैठक जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस ने कलेक्ट्रेट सभागार में की.

बाबू वीर कुंवर सिंह शौर्य स्मारक निर्माण के लिए मुड़िकटवा में भूमि पूजन

कुशहर ग्राम सभा स्थित वीरवर बाबू कुंवर सिंह की रणस्थली के मूक गवाह मुड़िकटवा में शनिवार के दिन शौर्य दिवस मनाया गया. झण्डारोहण ओम प्रकाश तिवारी ने किया.

रेवती-कुसौरी मार्ग पर मानक के विपरीत कार्य का आरोप, ग्रामीणों ने रोका काम

शनिवार को रेवती-कुसौरी संपर्क मार्ग पर कराए जा रहे मरम्मत कार्य को ग्रामीणों ने मानक के विपरीत कार्य बताते हुए कराये जा रहे कार्य रोक दिया गया.

झूठे वादों व अफवाहों से बनी प्रदेश सरकार सिर्फ भौकाल बना रही है-राम गोविंद

नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने के पश्चात नगर में प्रथम आगमन पर सपा तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा शनिवार के दिन स्थानीय बस स्टैण्ड के समीप स्वागत समारोह के दौरान गाजे बाजे के साथ फूल मालाओं से स्वागत किया गया.

जेपी इंटर कॉलेज को मिली इंटर विज्ञान की मान्‍यता

जयप्रकाशनगर में स्थित जयप्रकाश इंटर कालेज, सेवाश्रम में नए सत्र जुलाई-2017 से अब विज्ञान की भी कक्षाएं चलेंगी. अब इस इंटर कालेज को इंटर विज्ञान से भी मान्‍यता मिल चुकी है.

समरसता बिगाड़ने वाली नीतियों के विरुद्ध संषर्ष जारी रहेगा – रामगोविंद

नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद अपने विधानसभा क्षेत्र बांसडीह में अपने जनप्रिय नेता रामगोविंद चौधरी का कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ फूल मालाओं से लाद दिया.

भाकपा के पूर्व जिला मंत्री शिवजी सिंह का निधन

भाकपा के पूर्व जिला मंत्री, इंटर कालेज सुखपुरा प्रबंध समिति के पूर्व अध्यक्ष, रेनबो चिल्ड्रेन स्कूल के संस्थापक, समाजसेवी, वरिष्ठ वकील कस्बा निवासी शिवजी सिंह (92) का निधन शनिवार की सुबह हो गया.

तीन दिन से बन्द है उप डाकघर रानीगंज बाजार

उप डाकघर रानीगंज बाजार पर विगत तीन दिनों से ताला लटका हुआ है. लोग अपने जरूरी कार्यों को लेकर यहाँ आकर काफी इन्तजार करने के बाद निराश वापस लौट रहे हैं.

बैरिया क्षेत्र पंचायत की बैठक में विकास कार्यों पर चर्चा

क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक विकास खण्ड बैरिया के द्वाकरा हाल में शुक्रवार को हुई. जिसमें पिछले प्रस्ताव व किए गए कार्यों की पुष्टि की गई.

कोटवारी गांव में पट्टीदारों ने मां-बेटी को लाठी डंडों से पीटा

कोतवाली क्षेत्र के कोटवारी गांव में बृहस्पतिवार की शाम दबंगों ने मां-बेटी को जमकर धुन दिया. कोतवाली में दी गई तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दिया है.

भाजपा कार्यकर्ताओं ने रसड़ा सीएचएस का निरीक्षण किया

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गोपाल जी सोनी के नेतृत्व के कार्यकर्ताओं ने स्थलीय निरीक्षण किया. कार्यकर्ताओ के निरीक्षण के दौरान अस्पताल में अनेक कमियां पायी.

विद्युत बिलों में छूट के लिए रसड़ा में कैंप

विद्युत बिलों में सौ प्रतिशत सरचार्ज छूट की विलंबित भुगतान अधिभार एमेन्सटी योजना शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र हेतु लागू हो गई है.

सिसवार कला में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

मां उर्मिला हेल्थ केयर द्वारा एमयू इंस्टीच्यूट आफ टेक्नॉलाजी बाम्बे आर्ट स्कूल सिसवार कला के प्रांगण में संचालित निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर की तिथि बढ़ाकर 30 जून तक कर दी गयी है.

योगा टीचर्स ट्रेनिंग डिप्लोमा कोर्स में दाखिला के लिए करें सम्पर्क

एमयू योगा पीठ द्वारा संचालित योगा टीचर्स ट्रेनिंग एक वर्षीय या द्विवर्षीय डिप्लोमा इन योगा टीचर्स, इन्स्ट्रक्टर व सर्टीफिकेट इन योगा टीचर्स का प्रवेश फॉर्म प्रशिक्षण केन्द्र एमयू इंस्टीच्यूट आफ एजुकेशनल टेक्नॉलाजी सिसवार कला रसड़ा के कार्यालय में उपलब्ध हैं.

ओक्डेनगंज से लगभग साढ़े सात लाख के जेवरात समेट ले गए लुटेरे LIVE VIDEO

ओक्डेनगंज पुलिस चौकी के ठीक सामने स्थित लक्ष्मी मार्केट में रेवती कटरा के ऊपर स्थित सर्राफा दुकान से लुटेरे कम से कम साढ़े सात लाख के जेवरात समेट कर ले गए है.