बिजली के तारोें की स्पार्किंग ने किसान की थाती को राख किया

जनाड़ी गांव में रविवार को 11000 वोल्ट के विद्युत तार गिर जाने के कारण खलिहान में रखा लगभग 300 बोझ जल कर खाक हो गया. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया.

काजीपुर गांव का प्रतिनिधिमंडल एसडीएम से मिला

तहसील क्षेत्र के काजीपुर गांव के नागरिकों के प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाधिकारी अनिल कुमार चतुर्वेदी से भेंट कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा.

खरीद मोड़ पर हुए हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के खरीद मोड़ पर एक बाइक ट्रैक्टर के चपेट में आ जाने से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. आसपास के लोगों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया गया

किशोरियों को प्रशिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाए जाने पर जोर

राघोपुर स्थित पूर्वांचल ग्रामीण चेतना समिति के सभागार में शनिवार को हुनर विकास प्रतिशक्षण एवं हाई स्पीड सिलाई प्रशिक्षण के समापन पर किशोरियों को प्रमाणपत्र वितरण किया गया.

किसी बात को लेकर भिड़ गए दो पक्ष, महिला समेत दो घायल

नगर के स्टेशन रोड में शनिवार को सायं दो पक्ष आपस में भिड़ गये. इस वारदात में एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए. दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया

डेढ़ साल के दुधमुंहे संग ट्रेन के सामने कूद गई युवती, दोनों की ठौर मौत

मऊ-बलिया रेलमार्ग पर रतनपुरा रेलवे स्टेशन के पूर्वी आउटर सिग्नल के पास रविवार को एक महिला अपने डेढ़ वर्षीय दुधमुहे बच्चे के संग ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या कर ली. इस दौरान मां के साथ अबोध की मौके पर ही मौत हो गई.

रात तक पार्थिव शरीर खानपुर पहुंचने की संभावना, अंतिम संस्कार कल पचरुखिया घाट पर

93 की उम्र पार कर चुके बच्चा पाठक का राजनीतिक सफर रेवती ब्लाक के प्रमुख बनने के बाद 1966 से प्रारम्भ हुआ था. प्रदेश में पाठक को वरिष्ठ कांग्रेसी के रूप में जाना जाता रहा है.

अवैध खनन – हवा में हनक, धरातल पर भ्रष्टाचार

न्यायालय व जिलाधिकारी द्वारा अवैध खनन व लाल बालू के वैध ट्रान्सपोर्टेशन को लेकर किये जाने वाले सख्त निर्देशों का स्थानीय तहसील क्षेत्र में कोई खास असर नहीं है.

बाइक की टक्कर से साइकिल सवार युवती घायल, गंभीर

कोटवा व करमानपुर के बीच रानीगंज बाजार साइकिल से जा रही 21 वर्षीय युवती नेहा तिवारी को एक बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दिया और भाग निकला.

बैरिया में जितना काम सपा शासन में हुआ उसका आधा भी तो करके दिखा दें – अंचल

समाजवादी पार्टी ने कस्बा स्थित पार्टी कार्यालय पर रविवार को सदस्यता अभियान का शुभारम्भ हुआ. पूर्व विधायक जयप्रकाश अंचल के आयोजन में शुरू इस सदस्यता अभियान के पहले दिन ही एक हजार सदस्य बनाये गये.

जिलाधिकारी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुआ. मुख्य अतिथि जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस ने सभी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई.

कर्मचारियों को मिलेगी कैशलेस चिकित्सकीय सुविधा

प्रदेश सरकार राजकीय कर्मचारियों व पेंशनरों को नया तोहफा देने जा रही है. अब कैशलेस सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय सरकार ने लिया है.

बैरिया विधायक ने मौर्य को बताया शासकों का सिरमौर

श्रीराम धर्मशाला के अतिथि हाल में रविवार को मौर्य सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य की 3261वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया. जयंती का शुभारम्भ पूर्व प्रधानाचार्य जनार्दन राम व कुशवाहा समाज के जिला महामंत्री परमात्मा नन्द मौर्य ने महात्मा बुद्ध व चन्द्रगुप्त मौर्य के चित्र के पास दीप प्रज्वलित कर किया

पूर्वांचल के कद्दावर राजनेता बच्चा पाठक नहीं रहे

नहीं रहे उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री व पूर्वांचल के कद्दावर राजनीतिक हस्ती बच्चा पाठक. वाराणसी के गलेक्सी अस्पताल में निधन. सोमवार को बलिया में होगा अंतिम संस्कार.

जब बुजुर्ग कुंवर सिंह ने संभाली जंग ए मैदान की कमान

बिहार में दानापुर के क्रांतकारियों ने भी 25 जुलाई सन 1857 को विद्रोह कर दिया और आरा पर अधिकार प्राप्त कर लिया. इन क्रांतकारियों का नेतृत्व कर रहे थे वीर कुंवर सिंह. वह बिहार राज्य में स्थित जगदीशपुर के जमींदार थे.

हर्षोल्लास एवं बड़े ही धूमधाम से मनाया गया पृथ्वी दिवस

सन फ्लावर पब्लिक स्कूल के प्रांगण में पृथ्वी दिवस हर्षोल्लास एवं बड़े ही धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर एक गोष्ठी भी आयोजित की गयी. विद्यालय के अध्यापकों समेत छात्र छात्राओं ने पृथ्वी के अस्तित्व की रक्षा के संकल्प लिया.

रास्ते के विवाद में भिड़े दो पक्ष, जमकर चले लाठी-डंडे

कोतवाली क्षेत्र के चिन्तामणिपुर गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने सामने हो गए. जमकर चले लाठी-डण्डे के विवाद में तीन लोग घायल हो गए.

सुलुई गांव में युवती ने खाया सल्फास, हालत गंभीर

कोतवाली क्षेत्र के सुलुई गांव में शनिवार की सुबह एक युवती ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया. हालत गम्भीर होने पर परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए.

दो बाइकों की भिड़ंत में घायल अधेड़ की हालत गंभीर

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के रोहना गांव के समीप दो बाइकों की टक्कर में बाइक सवार एक अधेड़ गम्भीर रूप से घायल हो गया. घायल का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कराया गया.

बलिया स्टेशन अधीक्षक को मिला उत्कृष्ट सेवा पुरस्कार

पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में शुक्रवार को आयोजित 62वें रेल सप्ताह समारोह में मंडल रेल प्रबंधक एसके झा ने बलिया रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक संजय सिंह को उत्कृष्ट सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया.