टाटा सूमो व ट्रक की आमने सामने टक्कर, तीन गंभीर

बुधवार दोपहर बाद एनएच 31 पर कर्ण छपरा गांव के निकट बुढ़वा में टाटा सूमो व डीसीएम ट्रक की आमने सामने की टक्कर में तीन लोग (सूमो में सवार ) घायल हो गए. जिन्हे इलाज के लिए सोनबरसा भर्ती कराया गया है.

डीपीआरओं ने देखा स्‍वच्‍छ भारत मिशन का साकार होता सपना

विकासखंड मुरलीछपरा के ग्राम पंचायत कोड़हरा नौबरार जयप्रकाशनगर में स्‍वच्‍छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण की जांच करने मंगलवार को डीपीआरओं राकेश कुमार यादव जयप्रकाशनगर पहुंचे.

सुकमा के शहीदों को श्रद्धांजलि, नक्सली हमले की भर्त्सना

सुकमा में सीआरपीएफ के जवानों पर नक्सलियों के हमले से 24 जवानों के शहीद होने की सूचना पर मंगल पांडेय विचार मंच ने मंगलवार को नगवा स्थित कार्यालय पर एक बैठक आयोजित कर सभी शहीद सैनिकों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

शासन की जनकल्याणकारी नीतियों एवं उपलब्धियों ब्योरा तलब

प्रमुख सचिव सूचना अवनीश कुमार अवस्थी ने शासन की जनकल्याणकारी नीतियों, निर्णयों, योजनाओं एवं उपलब्धियों के प्रचार प्रसार हेतु जिले स्तर पर होर्डिंग की सूचना तत्काल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.

बिजली कब आती-जाती है, पता नहीं, मगर ‘मौत’ दरवाजे पर ही नाचती रहती है

एक तरफ प्रदेश सरकार जर्जर तारों को बदलने की बात कह रही है तथा साथ ही साथ शहर क्षेत्र को 24 घंटा, तहसील क्षेत्र को 20 घंटा व ग्रामीण क्षेत्रों को 18 घंटे बिजली देने का वादा कर रही है दूसरी तरफ जर्जर तारों को बदलने की बात तो दूर उसे दुरुस्त भी नहीं किया जा रहा है.

नवानगर में जब एडीओ बन गए हाजिरी बाबू, सफाई कर्मियों को सांप सूंघ गया

नवानगर विकासखंड के एडीओ पंचायत द्वारा मंगलवार को सफाई कर्मियों द्वारा साफ सफाई की जांच गांव-गांव जाकर की गई. जांच में बहुत से कर्मचारी अनुपस्थित थे तो कई हस्ताक्षर बनाकर मौके पर मौजूद नहीं थे.

मिट्टी तेल दुकानदारों पर गहराया बेरोजगारी का संकट

प्रदेश सरकार की नयी व्यवस्था से जिले में सौ से अधिक की संख्या में संचालित सरकारी मिट्टी तेल के फुटकर विक्रेताओं पर बेरोजगारी के संकट मंडराने लगे है. बल्कि अप्रैल माह मे मिट्टी तेल आवंटन सूची में इनका नाम शामिल नहीं किया गया है.

सोनबरसा में अन्तर जनपदीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता आज से

सोनबरसा स्थित प्राथमिक स्कूल के समीप अंतर्जनपदीय रात्रिकालीन श्री प्रद्युम्न नाथ बाबा वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है.

नगर पंचायत बैरिया में विकास के लिए सरकार ने दिया साढ़े नौ करोड़ रुपये

नवसृजित बैरिया टाउन एरिया के विकास के लिए उत्तर प्रदेश शासन द्वारा तीन किस्तो में 9 करोड़ 53 लाख 78 हजार रुपये मंजूर किये गए है.

डीएस मेमोरियोल गर्ल्स डिग्री कालेज रतसर में प्रयोगात्मक परीक्षा 28 को

डीएस मेमोरियोल गर्ल्स डिग्री कालेज रतसर में अध्ययनरत छात्राओं की शिक्षाशास्त्र की प्रयोगात्मक परीक्षा 28 अप्रैल व गृहविज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा 5 मई 2017 को सुबह 9 बजे से होगी.

साइकिल सवार को बचाने में पलटी बाइक, युवती की मौत

रसड़ा-बलिया मार्ग के पहाड़पुर चट्टी के समीप मंगलवार की शाम करीब चार बजे साइकिल सवार को बचाते समय बाइक के पलटने से दीपिका (25) पत्नी रंजीत निवासी संवरा की मौत हो गई,

गोईंठा में छुपा कर रखे बेटी की शादी के लिए गहने तक चुरा ले गए

कटहुरा गांव में सोमवार की रात्रि चोरों ने एक विधवा आशाबहू के घर से नगदी समेत लाखो रुपयों के गहनों एवम समान पर हाथ साफ़ कर दिया.

गृहस्थी राशन कार्ड बनाने में धांधली पर सीएम से गुहार

राष्ट्रीय मजदूर युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विशाल चौरसिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं में नगर पालिका परिषद में उचित दर विक्रेताओं द्वारा पात्र गृहस्थी राशन कार्ड में की गई धांधली के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री, जिला पूर्ति अधिकारी एवं पूर्ति निरीक्षक रसड़ा को संबोधित पत्रक उपजिलाधिकारी को सौंपा.

जल निकासी न होेने से गंदगी व बदबू से जीना मुहाल

टाउन महाविद्यालय के पूर्व महामंत्री एवं व्यापारी नेता बनारसी प्रसाद वर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मण्डल उपजिलाधिकारी से मिलकर भारत सरकार, मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल को संबोधित नगरपालिका की समस्याओं पर चार सूत्रीय मांग पत्र मंगलवार को सौंपा.

मलेरिया की चपेट में बच्चे जल्दी आते हैं – सीएमओ

विश्व मलेरिया दिवस पर आयोजित गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसके तिवारी ने मंगलवार को कहा कि मलेरिया एक जानलेवा बीमारी है.

तमंचा दिखाकर राहगीरों की बाइक, नकदी व मोबाइल की लूट

टोला शिवन राय के पूरब सठिया ढाला पर सोमवार की रात हथियारबन्द लुटेरों ने बाइक सवार दो लोगों से लूट पाट किया. कट्टा की मुठिया से सिर पर वार करके उन्हें घायल भी कर दिये.

सपा कार्यकर्ताओं ने शोक सभा कर बच्चा पाठक को दी श्रद्धांजलि

विधानसभा बांसडीह के समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक बांसडीह स्थित सिनेमा हॉल पर हुई. जिसमें बांसडीह के पूर्व विधायक बच्चा पाठक के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया.

गोपाल नगर दियारे में खलिहान में अग्नि का तांडव

रेवती थाना क्षेत्र के गोपाल नगर दियारे में मंगलवार की दोपहर में अज्ञात कारणों से लगी आग में लगभग 70 परिवारों के खलिहान में रखें एक लाख से भी अधिक गेहूं के बोझ जल कर खाक हो गए.

साफ करने का झांसा देकर गहने ले उड़े उचक्के

कोतवाली क्षेत्र के पटना गांव में रविवार की शाम को गहना साफ करने के बहाने ठगों ने दो महिलाओं से पांच-पांच थान सोने व चांदी के लगभग दो लाख के गहनों को लेकर फरार हो गई. इससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई.

घर से भागी युवती को पुलिस ने पकड़ा, मेडिकल को भेजा

कोतवाली क्षेत्र के बस्तौरा गांव से भागी हुई युवती को पुलिस ने सोमवार को नगर के भगत सिंह तिराहा पर पकड़ लिया. लड़की के पिता ने गांव के ही दो सगे भाइयों पर उसके अपहरण करने पर आरोप कोतवाली पुलिस में लगाकर रिपोर्ट दर्ज करवाया था.