बिहार से आकर लालगंज बाजार में जम कर दारू पीये, बवाल भी काटा

बिहार में शराब बन्दी के बाद नदी तटवर्ती गावों के पियक्कड़ रोज दोपहर बाद से ही यूपी के हिस्से वाले शराब की सरकारी दुकानों पर पहुंच रहे हैं. ये लौटने में शाम को अक्सर देर करते हैं ताकि अंधेरा के बाद जाते जवाते कुछ शीशी भी लेते जाएं.

सीएचसी रसड़ा के चिकित्सक संग बदसलूकी की रिपोर्ट दर्ज

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक संग एक युवक द्वारा गाली गलौज एवं धमकाने का आरोप लगाया है. चिकित्सक की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट पंजीकृत कर कार्रवाई प्रारम्भ कर दिया है.

सांसद राजभर ने टटोली सीएचसी रसड़ा की नब्ज

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सहित अनेक जगहों पर सांसद हरी नरायन राजभर ने गुरुवार को औचक निरीक्षण किया. क्षेत्र में सांसद की हूटर की आवाज पूरे दिन गूंजती रही

खड़सरा की दुकान का आवंटन निरस्त करने की मांग

विकास खण्ड के खड़सरा गांव निवासिनी विकलांग महिला ने उपजिलाधिकारी को पत्रक सौप कर कर फर्जी तरीके से चयनित सरकारी सस्ते गल्ले की दूकान की निरस्त करने की मांग किया.

विद्युत अनापूर्ति पर काग्रेसी खफा, आन्दोलन की दी चेतावनी

बैरिया (बलिया)। स्थानीय कांग्रेस कैंप कार्यालय पर गुरुवार को बैरिया विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक आपात बैठक हुई. जिसमें दिनों-दिन गिरती विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पर आक्रोश जताया गया. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता …

4 संडे, 2 शनिवार, 4 शोक दिवस, 9 सरकारी छुट्टियां, एक तहसील दिवस, एक थाना दिवस, अब काम कब हो

अगर यह मानना सच है कि विलंब से मिलने वाला न्याय अन्याय के समान होता है, तो बैरिया तहसील के न्यायालयों में सिर्फ अन्याय ही हो रहा है. वर्षों से फरियादी अपने लंबित वादों के निस्तारण के लिए तहसील के न्यायालयों का चक्रमण कर रहे हैं.

बैजू टोला ने बलिया स्टेडियम को और रसड़ा ने नरही को हराया

सोनबरसा प्राथमिक विद्यालय के समीप श्री प्रदुमन बाबा रात्रि कालीन वॉलीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन बुधवार को क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया.

13वें ओवर में ही तीन-तेरह हुई टीम कर्ण छपरा, जीता दलन छपरा

कर्ण छपरा भरत बाबा स्थान पर गुरुवार को आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में दलन छपरा ने कर्ण छपरा की टीम को 21 रनों के अंतर से हराया.

बैरिया बाजार का ट्रांसफॉर्मर जला विद्युत आपूर्ति ठप

बैरिया बाजार में स्थित शीतगृह में लगे 400 केबीए के ट्रांसफॉर्मर के मंगलवार की शाम जल जाने से पूरे बैरिया बाजार की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है.

पर्वतपुर के 12 विद्यार्थियों में से 11 छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल रहे

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा – 2017 में सम्मिलित पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर्वतपुर, बांसडीह के 12 विद्यार्थियों में से 11 छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल रहे.

बिना अनुमति कार्यालय न छोड़ें कर्मी : सीडीओ

मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार ने विकास विभाग से जुड़े अधिकारियों/कर्मचारियों को उपस्थिति के संबंध में कड़ी चेतावनी जारी की है.

जनशिकायतों का निस्तारण 15 दिन के अंदर करें

जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस ने समस्त कार्यालयाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि प्रतिदिन सुबह 9 बजे से 11 बजे तक कार्यालय में उपस्थित रहकर जनता की समस्याओं को सुनेंगे. साथ ही उसका समयबद्ध निस्तारण भी सुनिश्चित कराएंगे.

नवनियुक्त ग्राम पंचायत अधिकारियों को ग्राम आवंटन के लिए समिति गठित

जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस ने नवनियुक्त ग्राम पंचायत अधिकारियों को ग्राम आवंटन के लिए मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में एक समिति गठित की है. इन नये ग्राम पंचायत अधिकारियों का विकास खण्ड आवंटन पहले ही हो चुका है.

जिलाधिकारी ने गेहूं क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस ने बुधवार को भी भ्रमण कर गेहूं खरीद की स्थिति जांची. कुछ केंद्रों पर गेहूं की कम आवक पर कारण पूछा.

प्यासे को पानी पिलाना महान धर्म : महंत कौशलेंद्र

हिन्दू युवा वाहिनी के तत्वावधान में बुधवार को क्षेत्र के सिधागरघाट पुल (सिलहटा) के समीप निःशुल्क प्याऊ कैम्प लगाया गया. जिसका उद्घाटन श्रीनाथ बाबा मठ के महंत कौशलेन्द्र गिरि जी महराज ने फीता काटकर किया.

50 बिगहा गेहूं का डंठल जल कर खाक

सिसवार कला गांव में बुधवार की अपरान्ह यदुनाथ सिंह के खेत में भूसा बनाते समय मशीन से निकली चिंगारी से आग लग गयी, जो देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया.

विभिन्न मांगों को लेकर जनवादी पार्टी का धरना 29 को

जनवादी पार्टी सोशलिस्ट जिला इकाई के तत्वावधान में आगामी 29 अप्रैल को रसड़ा तहसील मुख्यालय पर विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जायेगा.

रसड़ा में सुभासपा नेता की बाइक चोरी

श्रीनाथ बाबा रोड स्थित सेन्ट्रल बैंक के पास से मंगलवार की रात्रि उचक्कों ने सुभासपा के मण्डल उपाध्यक्ष संजय राजभर निवासी चंद्रवार की बाइक को गायब कर दिया.

सीयर में 14 करोड़ 80 लाख के प्रस्तावित विकास कार्य की स्वीकृति

सीयर के क्षेत्र पंचायत सदस्यों एव प्रधानों की बैठक बुधवार को ब्लॉक प्रमुख विनय प्रकाश अंचल की अध्यक्षता मे ड्वाकरा हाल में आयोजित की गयी

गायघाट, झरकटहां तथा दतहां में आंगनबाड़ी का औचक निरीक्षण

बाल विकास अधिकारी पूनम सिंह द्वारा क्षेत्र के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान कई केंद्र बंद पाए गए. वहीं कई केंद्रों पर बच्चों की संख्या नदारद थी.