सरदासपुर गांव के समीप हादसे में गई रिक्शा चालक की जान

रसड़ा – कासिमाबाद मार्ग पर सरदासपुर गांव के समीप शुक्रवार की भोर में अज्ञात वाहन के धक्के से रिक्शा चालक वृद्ध की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिये भेज दिया.

लक्ष्मीपुर गांव के पास पलटी पिकअप, दो जख्मी

रेवती थाना क्षेत्र के रेवती-बैरिया मुख्य मार्ग पर लक्ष्मीपुर गांव के पास सड़क के नीचे शुक्रवार को एक पिकअप गाड़ी अपरान्ह एक बजे असंतुलित होकर पलट गई, जिसकी वजह से उसमें सवार दो लोग घायल हो गए.

30 को सलेमपुर में आयेंगे सीएम… स्वागत की तैयारी में बलिया के भाजपाई

भाजपा के जिला कार्यालय पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलेमपुर लोकसभा में प्रथम आगमन पर तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई.

चांद दियर पुलिस की दबिश में भारी मात्रा में शराब बरामद

बैरिया थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी चांद दियर प्रभारी राम दिनेश तिवारी के नेतृत्व में गुरुवार की रात साढे आठ बजे के लगभग 1384 शीशी शराब पकडा गया है.

खरीद दियारे में छापे मार कर 1000 लीटर शराब बरामद, तीन गिरफ्तार

गुरुवार की रात में थानाध्यक्ष अशोक कुमार यादव ने पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र के दियारा खरीद में छापा मारकर 1000 लीटर तैयार कच्ची शराब व उसे बनाने के सामान के साथ ही इस संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया.

मां फूला देवी कन्या महाविद्यालय तिलौली में प्रायोगिक परीक्षाएं 2 को

मां फूला देवी कन्या महाविद्यालय तिलौली के बीए प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष की छात्राओं के गृह विज्ञान व शिक्षा शास्त्र की प्रायोगिक परीक्षाएं क्रमशः 2 मई व 5 मई को होंगी.

नवनिर्मित मॉल की सीढियों पर लुढ़की महिला, घायल

मोहल्ला गांधी निवासी गुल अफसा गुरुवार को देर शाम नवनिर्मित माल की सीढ़ी से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई. उसका इलाज सीएचसी में चल रहा है.

बंसीबाजार चट्टी पर असंतुलित बाइक पलटी, युवक की हालत गंभीर

बंसी बाजार चट्टी के समीप गुरुवार को देर शाम असंतुलित होकर बाइक पलट गई, जिससे उस पर सवार अजय कुमार राजभर (30) निवासी कठौड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया. इलाज हेतु से उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बोड़िया गांव में करेंट ने ली युवक की जान

सुखपुरा थाना क्षेत्र के बोड़िया गांव में शुक्रवार की सुबह विद्युत स्पर्शाघात से एक युवक की मौत हो गयी. घटना से पूरा गांव शोकाकुल हो गया.

डीडीओ पोर्टल के बारे में दी गयी जानकारी

अप्रैल महीने का अधिकारियों कर्मचारियों का वेतन अब डीडीओ पोर्टल के माध्यम से ही जाएगा. जो बिल कोषागार से छपती थी, जब सम्बन्धित कार्यालयों में ही बनेगी. इसके अलावा टोकन जेनरेट का काम भी विभाग के आपरेटर ही करेंगे.

रोजगार मेला में 67 को मिला रोजगार

बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के उद्देश्य से गुरूवार को बहादुरपुर स्थित सेवायोजन कार्यालय पर रोजगार मेला का आयोजन हुआ. इसमें कुल 67 अभ्यर्थियों को रोजगार मिला.

आपदा से निपटने की पूर्व तैयारी रखें सम्बन्धित विभाग

जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस ने कहा कि किसी भी प्रकार की आपदा से पहले उससे निपटने की तैयारियां रखें तो निश्चित ही कुछ राहत दिलाई जा सकती है.

आनलाइन छात्रवृत्ति आवेदन की हार्डकॉपी उपलब्ध करावें

छात्रवृत्ति योजना में आनलाइन किए गए आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी संस्था से प्रमाणित कराकर तीन दिन के अन्दर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के कार्यालय में जमा करें, ताकि छात्रवृत्ति के सम्बन्ध में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित किया जा सके.

अक्षय तृतीय पर कलेक्ट्रेट सभागार में जागरूकता कार्यक्रम

जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस की अध्यक्षता में 28 अप्रैल को दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पर्व पर बाल विवाह रोकने के सम्बन्ध में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा.

हल्दी व सुरही गांव में आग से तबाही

सदर तहसील क्षेत्र के सुरही गांव में गुरुवार को आग लगने से खेत में मड़ाई को रखा गया 150 बोझ गेहूं जल कर राख हो गया. ग्रामीणों ने किसी तरह से आग बुझाया.

कलहंस प्राथमिक विद्यालय में शैक्षिक प्रशिक्षण

निकटवर्ती रानीगंज बाजार में संचालित कलहंस प्राथमिक विद्यालय व कलहंस विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल में श्री गोपाल जी स्नातकोत्तर महाविद्यालय रेवती के बीएड विभाग के सेकंड सेमेस्टर के छात्राध्यापकों का शैक्षिक प्रशिक्षण कार्य चल रहा है. जो शनिवार तक चलेगा.

नौरंगा और भुआल छपरा में विद्युतीकरण के लिए कार्ययोजना बनाने का निर्देश

विद्युत व्यवस्था संबंधी जांच समिति की एक आवश्यक बैठक समिति के सभापति विजय यादव की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में हुई.

प्रशिक्षण में उर्वरक विक्रेताओं को पीओएस की दी जाएगी जानकारी

निजी या सहकारी बिक्री केंद्रों के समस्त उर्वरक विक्रेताओं को उर्वरक डीवीटी करने के लिए पीओएस मशीन के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा. इसके लिए विकास खण्डवार कार्यक्रम निर्धारित किया गया है. प्रतिदिन दो पालियों में यह प्रशिक्षण होगा.