बाइक खड़ी कर बाजार करने लगे, उचक्कों ने इत्मीनान से उड़ा दिया

सिकंदरपुर नगर के इंदिरा मार्केट के समीप बुधवार की शाम लगभग 7:00 बजे बाजार करने गए एक व्यक्ति की खड़ी बाइक को उचक्कों ने उड़ा दिया.

डीएम और एसपी ने लिया बांसडीह कोतवाली का जायजा

जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस व पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने बांसडीह कोतवाली का औचक निरीक्षण किया. रजिस्टर नम्बर 4 व 8 के अलावा हिस्ट्रीशीटरों पर कार्रवाई से सम्बन्धित पूछताछ की.

बैंक गेट पर बुलाकर 48000 रुपये छीन लिए और कार से चल दिए

थाना क्षेत्र के गोन्हिया छपरा निवासी हरख सिंह भारतीय स्टेट बैंक शाखा कोटवा में 48 हजार रुपये निकालने के बाद इलाहाबाद बैंक शाखा रानीगंज में अपने लड़के के खाते में जमा करने गए थे.

दहेज़ की डिमाण्ड बढ़ने से तय शादी टूट गयी

कोतवाली क्षेत्र के नसरथपुर गांव में दहेज़ की डिमाण्ड बढ़ने से तय शादी टूट गयी. पुत्री के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर तय शादी के समय दिए गए रुपयों को दिलाने की मांग किया है.

कोटवारी चट्टी से शराब की दुकान हटाने के लिए सौंपा ज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के कोटवारी चट्टी पर स्थित देशी शराब की दुकान हटाने के लिए ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा. ग्रामीणों ने चेताया कि उनकी मांगों पर अमल नहीं किया गया तो वे धरना प्रदर्शन एवं आन्दोलन करने को बाध्य होंगे.

दूसरे दिन भी जारी रहा नागपुर के ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन

रसड़ा – कोटवारी मार्ग स्थित मिया के बागीचा के समीप नागपुर के ग्रामीणों द्वारा गांव की समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा.

लक्ष्मीपुर में निकली स्कूल चलो रैली

मुरलीछपरा ब्लाक अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मीपुर एवं पूमावि लक्ष्मीपुर की संयुक्त स्कूल चलो रैली निकाली गयी. जिसे ग्राम प्रधान चुनमुन राम ने हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया.

धरती की प्यास बुझाने वाले गड़हों की चीत्कार, अब नहीं सुनना चाहते बहरे हो चुके शहर!

विज्ञान के बढ़ते चरण हमारे रहन-सहन को ऊंचा उठा दिया है. यही कारण है कि हम कुआं नदी व तालाबों से दूर भाग रहे हैं. उन्हें उपेक्षित कर अस्तित्वहीन करते जा रहे हैं.

क्या गंगा व घाघरा की लहरों को झेल पाएंगे ये बारह हजारी शौचालय – रूबी सिंह

मुरली छपरा ब्लाक अंतर्गत कोडरहा नवबरार (जयप्रकाश नगर) की महिला ग्राम प्रधान रूबी सिंह ने पीएम और सीएम को पत्र लिखकर सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में होने वाली दिक्कतों के बाबत बताया है.

नव सृजित नगर पंचायत बैरिया के लिए टेंडर व प्रस्तावित कार्यों में धांधली!

ग्राम पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि शिवकुमार वर्मा मंटन ने जिलाधिकारी को प्रतिवेदन देकर नवसृजित नगर पंचायत बैरिया में चुनाव से पहले ही नया सवेरा योजना में भ्रष्टाचार की आशंका व्यक्त करते हुए जांच व कार्रवाई की मांग की है.

घाटों की सफाई, गंगा स्वच्छता को चलाया जागरूकता अभियान

अखिल विश्व गायत्री परिवार शान्तिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में चल रहे निर्मल गंगा जन अभियान के तहत मंगलवार को गंगा सप्तमी के दिन गंगा घाटों पर साफ सफाई किया गया.

हाज्जिन मस्जिद के पास मकान पर गिरा पेड़, महिला घायल

उत्तर पट्टी स्थित हाज्जिन मस्जिद के समीप एक जर्जर पेड़ के गिर जाने एक महिला गम्भीर रूप से घायल हो गयी. जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर करवाया गया.

स्पीड ब्रेकर पर उछली बाइक, दो महिलाओं की हालत गंभीर

रसड़ा-कासिमाबाद मार्ग स्थित नगहर गांव के सामने सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर से तेज रफ़्तार बाइक ब्रेकर से कूद गयी. जिस पर बाइक सवार दो महिलाएं गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गयी.

भारतीय सैनिकों संग कायरता पूर्ण बर्बरता के विरोध में झंडा दहन

प्यारेलाल चौराहा पर हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा भारतीय सैनिकों के साथ कायरता पूर्ण बर्बरता के विरोध में पकिस्तान का झण्डा दहन कर विरोध प्रदर्शन किया.

नागपुर गांव की समस्याओं को लेकर बेमियादी धरना शुरू

रसड़ा – कोटवारी मार्ग स्थित मिया के बागीचा के समीप नागपुर गांव की समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन प्रारम्भ कर दिया.

दुर्गा मंदिर प्रांगण में नौ दिवसीय शिव-शक्ति प्राण प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ

रेवती उत्तर टोला स्थित नवनिर्मित दुर्गा मंदिर प्रांगण में चल रहे नौ दिवसीय शिव-शक्ति प्राण प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ के दूसरे दिन यज्ञाचार्य पंडित सुनील शास्त्री के नेतृत्व में 11 ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोचार के बीच यजमानों द्वारा पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश वेदी पूजन तथा अरणी मंथन किया गया.

रामध्यान महाविद्यालय, जोगापुर में प्रायोगिक परीक्षा 4 को

रामध्यान महाविद्यालय, जोगापुर, बुढ़ऊं, गड़वार, बलिया में स्नातक कला संकाय गृह विज्ञान प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय खंड के समस्त परीक्षार्थियों (संस्थागत एवं पूर्व) की प्रायोगिक परीक्षा 4 मई 2017 को प्रातः 8:00 बजे से महाविद्यालय प्रांगण में संपन्न कराई जाएगी.

एक मृदुभाषी की हत्या से लोग हतप्रभ, बंद रहा बांसडीह बाजार

सीमेन्ट व्यवसायी राजू गुप्ता की लाश पोस्टमार्टम के बाद भारी सुरक्षा के बीच बांसडीह स्थित पश्चिम टोला उनके घर पर शव वाहन से लाया गया.