समाजवादी पेंशन योजना के सत्यापन के संबंध में जिलाधिकारी ने विकास भवन सभागार में बैठक की. सत्यापन के लिए न्याय पंचायत स्तर पर लगाये गये अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये.
भरौली (बलिया )। 100 नम्बर डायल के बाद भी राहत नही मिल रही है. प्रधान पुत्र ने कल एक विक्षिप्त दिमाग वाले युवक की पिटाई कर घायल कर दिया. सूचना पर 100 नम्बर की गाडी तो आई लेकिन मामले को रफा दफा कर चल दी.
बलिया। जनपद भ्रमण पर आए प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा ने निरीक्षण व समीक्षा बैठक के बाद पत्र प्रतिनिधियों से बातचीत की. उन्होंने कहा कि अच्छे कार्य करने वाले कर्मियों को सराहना मिलेगी, लेकिन लापरवाह कर्मियों की खैर नही. कहा कि बलिया को भ्रष्टाचार व अपराध से मुक्त बनाया जाएगा.
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्याें एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सरकार की मंशा के अनुसार नई सोच व उमंग के साथ काम करना है.
बलिया। माडल रेलवे स्टेशन पर गुरूवार को सुबह से ही आरपीएफ द्वारा की गयी सघन जांच के से स्टेशन पर अफरातफरी मच गई. जिसमें बिना प्लेटफार्म टिकट के घूम रहे करीब 28 लोगों को पकड़ा गया.
कोषाध्यक्ष पद पर अल्ताफ हुसैन गोलू को चुना गया. जिला इकाई के कार्यवाहक अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ने बैठक में सर्वसम्मति से इन पदाधिकारियों के मनोनयन की घोषणा करते हुए पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया, तथा व्यापारी हितों की रक्षा के लिए हर कदम संघर्ष का निर्देश दिया.
बांसडीह के सीमेन्ट व्यवसायी राजू गुप्ता हत्याकांड के दो आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. पहला आरोपी पप्पू तिवारी ने मंगलवार को सरेंडर किया था तो दूसरे आरोपी बांसडीह के ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह ने बुधवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया.
श्री बनखंडी नाथ मठ डूंहा के प्रांगण में चल रहे सर्वधर्म सम्मेलन का समापन समाज में शांति सद्भाव और भाईचारा को प्रगाढ़ करने हेतु प्रयास करने पर बल देने के साथ हुआ
पंदह ब्लॉक के आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं की एक बैठक बाल विकास परियोजना कार्यालय में हुई इस में सीडीपीओ मालती देवी ने आसीडीएस कार्यक्रम के बारे में बिंदु और जानकारी दिया.
बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के मैरिटार गांव से रात्रि में दरवाजे पर खड़ी बाइक हीरो स्पलेडंर आई स्मार्ट यूपी 60 एबी 9543 गायब हो गई.प्राप्त जानकारी के मुताबिक मैरिटार निवासी अजय पांडेय की मकान मैरिटार बलिया मार्ग पर स्थित है.
हाथो में विभिन्न नारा तथा स्लोगन लिखे तख्ती के साथ ही राह चलते लोगो,दुकानदारों से हस्ताक्षर भी बनवा रही थी. जुलूस विद्यालय से प्रारम्भ होकर रेवती बैरिया मार्ग,सेनानी पथ होते हुए पुनः स्कूल पर पहुंच कर समाप्त हुई.
जैसे ही श्री खान को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की सूचना कांग्रेस जनों के मिली वैसे ही कांग्रेस जन श्री खान के यहां पहुंच गए पहुंचने लगे. स्थानीय बस स्टैंड स्थित एक कटरे में कांग्रेसजनों ने अपने अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नए अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया.
नगर के जर्जर विद्युत तारों को बदलने की बार-बार मांग के बावजूद अब तक नहीं बदले गए. इसके चलते बार-बार उनके टूट कर गिरने से बाधित हो रही विद्युत आपूर्ति के कारण कठिनाई झेल रहे उपभोक्ताओं में विभाग के अधिकारियों की उपेक्षा के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है.
error: Content is protected !!
बलिया लाइव पर अपना विज्ञापन देने के लिए यह FORM भर कर भेज दें. हम आपसे संपर्क कर लेंगे.