बैरिया के पेट्रोल पम्पो पर जांच, सब जगह रहा ठीक ठाक

बैरिया(बलिया)क्षेत्र के कृष्णा पेट्रेाल पम्प पर अक्षिकारियो की टीम ने शनिवार को पहुच कर विभिन्न पहलुओ पर जाच की. यहाँ जांच मे सबकुछ ठीक-ठीक पाने पर जांच टीम ने पम्प संचालक को इसके लिये लिखित प्रमाण पत्र भी दिया.

खड़ी टेंपो से टकराई बाइक एक घायल

सिकंदरपुर(बलिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बंसी बाजार चट्टी के समीप शुक्रवार की शाम किनारे खड़े टैंपू से बाइक के टकरा जाने से बाइक सवार 25 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

असंतुलित बाइक पलटने से दो गंभीर रूप से घायल

सिकंदरपुर(बलिया) ।स्थानीय थाना क्षेत्र के कटघरा गांव के समीप शुक्रवार की देर शाम असंतुलित होकर बाइक से गिरने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिसमें से एक का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है

मुख्यमन्त्री योगी से मिले जन नायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के वी.सी.

मुख्यमन्त्री ने वि. वि. के विकास में आने वाली बाधाओं को दूर करने का दिया भरोसा

बलिया। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जन नायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के विकास में आने वाली बाधाओं को दूर करेंगे. सीएम ने यह आश्वासन लखनऊ में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो योगेन्द्र सिंह को दिया. प्रो योगेन्द्र सिंह ने शुक्रवार को सीएम से मुलाकात की.

भागवत कथा श्रवण के दौरान भाजपा नेता को दिल का दौरा, निधन, पुछार करने पहुचे मंत्री उपेन्द्र

सुखपुरा(बलिया)।भाजपा के वरिष्ठ नेता अमला सिंह 80 का निधन उनके पैतृक आवास पर करिहरा में शनिवार की सुबह हो गया. अमला सिंह 15 मई से भागवत कथा सुन रहे थे.

गर्मी की छुट्टियों से पहले मिठाई के साथ जायकेदार मिड डे मील पा चहके बच्चे

बैरिया(बलिया)।प्राथमिक विद्यालय बैजनाथ छपरा में शनिवार को बच्चो के गर्मी की छुट्टी से पहले व सत्र के अंतिम दिन इस वर्ष का मिड डे मिल समापन दिवस मनाया गया.

छत्तीसगढ़ से मायके आई महिला बाइक की चपेट में आकर घायल, जिला अस्पताल रेफर

आदमपुर में अपने मायके में मांगलिक कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ से शामिल होने आई एक 40 वर्षीय महिला बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

सीडीओ ने विकास भवन स्थित कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण

मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार ने शुक्रवार को विकास भवन स्थित कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान अनुपस्थित मिले कुल 12 कर्मियों का एक दिन का वेतन रोक दिया गया.

सड़क हादसे में घायल शेखपुर के किशोर ने उपचार के दौरान बनारस में दम तोड़ा

बसारिकपुर पुलिया के समीप विगत दिनों किनारे खड़ी बैलगाड़ी की टक्कर से घायल बाइक सवार युवक की उपचार के दौरान वाराणसी के एक अस्पताल में बीती रात मौत हो गयी.

नहाने गया दिल्ली से आया किशोर घाघरा में डूबा

उभांव थाना क्षेत्र के बेल्थराबाजार गांव के पास घाघरा नदी में शुक्रवार की सुबह स्नान करने गया 13 वर्षीय किशोर डूब गया. इस घटना से परिजनों समेत पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.

एक युवक एवं एक किशोर नहाते समय गंगा में डूबे

दुबहड़(बलिया)। स्थानीय दुबहड़ गांव के दो लड़के शुक्रवार को शिवराम पुर गंगा नदी घाट पर नहाते समय डूबकर विलीन हो गए.घटना की सूचना पाकर पहुंचे स्थानीय गोताखोर की मदद से लड़कों की तलाश जारी है.

शौचालयों के निर्माण में हुई धांधली की होगी जांच: पंचायती राज्य मंत्री

बैरिया(बलिया)। उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायती राज के राज्य मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा है कि स्वच्छता मिशन के तहत शौचालयों के निर्माण कथित धांधली की उच्चस्तरीय जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ कठोर करवाई की जाएगी.

दुबेछपरा मे कटान रोधी कार्य मे विलम्ब का खेल शुरू

बैरिया(बलिया)। कटान रोधी कार्य के लिए जमीन अधिग्रहण के मामले में किसानों के साथ सिंचाई विभाग के अधिकारियो की वार्ता विफल रही.

पचरूखा मन्दिर के समीप भीषण दुर्घटना, दो की मौत

रेवती(बलिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के रेवती सहतवार मुख्य मार्ग पर पचरुखी देवी मंदिर के सामने शुक्रवार की सुबह 6:30 बजे ट्रैक्टर की ट्राली और टेंपो में टक्कर होने के कारण दो लोगों की मौत हो गई. वहीँ दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए

अलग-अलग मामलों मे सात चालान

रेवती(बलिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र में भिन्न-भिन्न मुद्दों को लेकर विभिन्न जगहों पर हुई मारपीट में स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार को 9 लोंगों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय कर दिया.

भाजयुमो ने फूंका आपूर्ति अधिकारी का पुतला

भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में जिला उपाध्यक्ष ओंकार चंद संटू और रामजी वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बस स्टेशन चौराहे पर जिला पूर्ति अधिकारी का पुतला दहन किया.

माल्देपुर के पास बाइक लदे ट्रक में लगी आग

बलिया-भरौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर माल्देपुर के पास गुरुवार की सुबह हाईटेंशन तार के संपर्क आने से ट्रक पल भर में आग का गोला बन गया.

दावे आपत्तियों का निस्तारण अब 29 मई तक

डाटा फीडिंग का काम 29 मई से 4 जून तक होगा. जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस ने बताया कि अंतिम रूप से तैयार निर्वाचक नामावली का जन सामान्य के लिए प्रकाशन 5 जून को किया जाएगा.

36.34 किग्रा गाँजा के साथ पांच महिला व एक पुरुष तस्कर पकडे गये

बलिया। जीआरपी बलिया पुलिस ने प्लेटफॉर्म नंबर 1 से 36 किलो 340 ग्राम गांजा के साथ असम प्रदेश की 5 महिला समेत , मऊ निवासी राम अशीष राय को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा है.

मतदान केंद्र बदले जाने से ग्रामीण आक्रोशित

बैरिया(बलिया)। नवसृजित नगर पंचायत बैरिया के प्रस्तावित मतदान के लिये मतदान केंद्र बदलने के लिए वार्ड संख्या 10 के सैकड़ो लोगों ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र वृहस्पतिवार को सौंप के उचित कार्यवाई की गुहार लगाई है.