प्रदीप सिन्हा के कार्यकाल को स्वर्णिम बताया

भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा बेल्थरारोड के शाखा प्रबंधक प्रदीप कुमार सिन्हा के स्थानान्तरण हो जाने के बाद बृहस्पतिवार को नवागत शाखा प्रबंधक वीके सिन्हा की अध्यक्षता में विदाई समारोह का आयोजन किया गया.

बिना डीजल पेट्रोल के चलने वाले जेनरेटर के नाम पर लाखों ऐंठा, अब जेल गया

कई लोगों को झांसा देकर लाखों रुपये की जालसाजी कर बिना डीज़ल पेट्रोल के जनरेटर बेचने के आरोपी विजय शर्मा को बृहस्पतिवार को उभांव पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि उसका भाई संजय पुलिस की पकड़ से बाहर है.

दूल्हे के मोबाइल पर आया मैसेज, बारात बिन ब्याहे बैरंग लौट गई

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से बारात बैरंग लौट गई. बताया जाता है कि बारात रतनपुरा से आई थी. वजह शादी से ठीक पहले दूल्हे के मोबाइल पर दुल्हन के प्रेमी का मैसेज आ गया. बात बिगड़ गई.

साइकिल खरीदने के पैसे चौकीदारों को अब तक नहीं मिले

सत्र 2016 में नई साइकिल खरीदने के लिये 3,355 रुपये एवम मरम्मत हेतु 1,320 रुपये अब तक नसीब नहीं हुआ. चौकीदारों को पहचानपत्र की आवश्यकता है, जो कुछ लोगों का ही बना है.

रसड़ा में सड़क हादसों में नौ घायल, तीन की हालत गंभीर

कोतवाली क्षेत्र में दो अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में नौ लोग घायल हो गए. सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती करवाया गया, जिसमे तीन की हालत गम्भीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया.

पौधरोपण कर शमशेर बहादुर को शिद्दत से याद किया

सामुदायिक स्वास्थ्य परिसर में भारत नौजवान क्रान्ति सभा के सदस्यों ने पौधरोपण कर गोष्ठी आयोजित किया. संगठन के वरिष्ठ सदस्य प्रवीण सिंह के पिता शमशेर बहादुर सिंह की स्मृति में अस्पताल परिसर में पौध रोपण करते हुए वक्ताओं ने कहा की कठिन परिस्थितियों में भी शमशेर बहादुर सिंह ने सत्य और परिश्रम की राह पर चल कर समाज में एक अमिट छाप छोड़ी.

करेंट की चपेट में आने से मूक बधिर समेत दो की मौत

विद्युत करेंट की चपेट में आने से महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई. इससे दोनों परिवारों में कोहराम मच गया. इसमें एक मूक बधिर भी शामिल है.

कुलपति के पुतले की शवयात्रा निकाल जताया विरोध

सिकन्दरपुर (बलिया)। बस स्टेशन चौराहे पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर योगेन्द्र सिंह के पुतले की शवयात्रा निकालने के बाद उसे फूंककर विरोध प्रकट किया. कार्यकर्ताओं ने …

पहले ही प्रयास में उमेश कुमार यादव को मिली नेट में कामयाबी

मोहल्ला मिल्की (उत्तरी) निवासी चौधरी श्रीकांत सिंह के पुत्र उमेश कुमार यादव ने नेट (जेआरएफ) परीक्षा में पहले प्रयास में ही सफलता प्राप्त कर अपने माता-पिता व इलाके का मान बढ़ाया है.

आईएएस में 306वाँ रैंक हासिल कर शशांक ने बढ़ाया गाँव जवार का मान

गोन्हिया छपरा गाँव निवासी गनपति सिंह व राधिका देवी के पौत्र शशांक शेखर सिंह ने 2016 की आईएएस परीक्षा में 306वा रैंक हासिल कर गाँव जवार का नाम रौशन किया है

पंछी को बचाने गए बालक को सर्प ने डंसा, मौत

इब्राहिमाबाद नौबरार के घूरी टोला में एक बालक की जान परोपकार में ही चली गई. हुआ यह कि इस गांव के निवासी गोपाल चौधरी के घर एक सर्प ने एक मैनी पंछी को पकड़ लिया था.

इब्राहिम पट्टी में रिटायर रेलकर्मी की चाकू से गोदकर हत्या

भीमपुरा क्षेत्र के इब्राहिम पट्टी गांव में रेलवे के एक रिटायर्ड दलित कर्मचारी की चाकू से गोद कर हत्या कर दी गयी.

बिल्थरारोड में नये सब स्टेशन, रसड़ा में 400 केवीए के सब स्टेशन पर चर्चा

जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने बुधवार विद्युत विभाग के अधिकारियों संग बैठक बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने पर चर्चा की. कहा कि जिले में निर्बाध तरीके से बिजली आपूर्ति कैसे हो, इसके लिए क्या समस्याएं आ सकती है.

उद्यमियों व व्यापारियों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए – डीएम

जिला उद्योग बन्धु व व्यापार बंधु की बैठक जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम की अध्यक्षता में हुई. जिलाधिकारी ने कहा कि उद्यमियों व व्यापारियों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए.

ट्रांसफार्मर खराब हो तो टोल फ्री नम्बर 1912 पर करें काॅल

जिलाधिकारी सुंरेंद्र विक्रम व पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने रमजान महीने के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट सभागार में कानून व्यवस्था की समीक्षा की.

स्वास्थ्य योजनाओं की मंत्री ने की समीक्षा, कहा कि आम जन तक पहुंचे लाभ

बलिया। प्रदेश के भूमि एवं जल संसाधन मंत्री उपेंद्र तिवारी ने जिला अस्पताल सभागार में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों संग बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की. इस दौरान मंत्री द्वारा मांगी गयी अधिकतर जानकारी …

बिना चिकित्सक अल्ट्रासाउंड सेंटर मिला तो खैर नहीं

पीसीपीएनडीटी की जिला सलाहकार समिति की बैठक मुख्य चिकित्सा अधीक्षक महिला डॉ. सुमिता सिन्हा की अध्यक्षता में हुई. सीएमओ कैम्प कार्यालय पर हुई

सीयर ब्लाक पर दिव्यांग जांच शिविर 3 को

सीयर ब्लाक पर 3 जून दिन शनिवार को विकलांग शिविर का आयोजन किया गया है. इसकी जानकारी देते हुए खंड विकास अधिकारी पीएन तिवारी ने बताया कि शिविर में डॉक्टर द्वारा विकलांगता परीक्षण के बाद विकलांग प्रमाण पत्र दिया जायेगा.

42 लाख की अरुणाचल निर्मित व्हिस्की बरामद, दो गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक बलिया सुजाता सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में थाना फेफना में पैदल गश्त व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर से सूचना मिली कि रामगढ़ के पास कन्टेनर से अवैध अग्रेजी शराब बिहार ले जायी जा रही है.