बांसडीह में किशोरी संग तीन युवकों ने किया गैंगरेप

बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय किशोरी के साथ तीन युवकों ने गैगरेप किया. आरोपियों में से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

श्री मुरारी जी कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन आज

बेलहरी में श्री मुरारी जी कबड्डी प्रतियोगिता का दो दिवसीय रात्रि कालीन मैच 29 जून 2017 दिन गुरुवार को स्वर्गीय नमो नारायण सिंह जी के स्मारक स्थल के बगल में बीज गोदाम पर खेला जाएगा.

राष्ट्रीय लोक अदालत 8 को

08 जुलाई दिन शनिवार को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु मुख्य राजस्व अधिकारी चर्तुभुजी नाथ गुप्ता ने सभी पीठासीन अधिकारी व राजस्व न्यायालय से कहा है कि अपने-अपने विभागों से सम्बन्धित चिन्हित वादों को निस्तारण कराने हेतु सूचना रेवेन्यु सॉफ्ट की वेबसाइट पर तत्काल दर्ज करा दें, ताकि लोक अदालत के माध्यम से निस्तारण कराया जा सके.

अन्त्योदय मेला/प्रदर्शनी से सम्बन्धित बैठक विकास भवन में आज

जिलाधिकारी सुरेन्द्र विक्रम के निर्देश पर पं0 दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर 06 व 07 जुलाई को आयोजित होने वाले अन्त्योदय मेला/प्रदर्शनी से सम्बन्धित बैठक मुख्य विकास अधिकारी संन्तोष कुमार की अध्यक्षता में 29 जून को सुबह 10 बजे विकास भवन सभाकक्ष में होगी.

छाता गांव में आबकारी टीम का छापा, शराब व लहन बरामद

थाना क्षेत्र के छाता गांव में बुधवार को सदर आबकारी निरीक्षक आदित्य प्रकाश शुक्ला की संयुक्त टीम ने छाता निवासी अवैध शराब निर्माता मुन्ना राजभर के यहां छापा मारकर लगभग 35 लीटर शराब और भारी मात्रा में लहन पकड़ा.

श्रीकांत शर्मा ने महिला आशा ज्योति हेल्पलाइन ’181’ का किया शुभारम्भ

प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कलेक्ट्रेट में महिला आशा ज्योति लाईन 181 का शुभारम्भ हरी झंडी दिखाकर किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं एवं बालिकाओं को पूरी सुरक्षा देने के साथ-साथ उनके सामाजिक और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए कृत संकल्प है.

​राष्ट्र निर्माण की कुंजी युवाओं के हाथ- उर्जा मंत्री

टाउन डिग्री कॉलेज में आयोजित छात्र संघ उद्घाटन समारोह का शुभारम्भ प्रदेश के उर्जा मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा ने दीप जलाकर किया.

दर्जन भर बदमाशों ने तीन परिवारों को बंधक बना जमकर की लूटपाट

बैरिया थाना क्षेत्र के जयप्रकाशनगर के बिंदटोला में मंगलवार की रात पलानी के घर में घुसे दर्जन भर बदमाशों ने तीन घरों के सदस्‍यों को असलहे के बल पर बंधक बना लिया और जम कर लूटपाट की.

लमुही गांव में भूमि विवाद में चले लाठी-डंडे, 11 लोग घायल

बुधवार को रेवती थाना क्षेत्र के लमुही ग्राम सभा में जमीन के विवाद  को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे ईंट-पत्थर चले. इस वारदात में ग्यारह लोग घायल हो गए.

सरकारी कार्यालयों में हो रही है धन उगाही – धनंजय कन्नौजिया

योगी सरकार के विधायक धनंजय कन्नौजिया ने कहा कि प्रशासन द्वारा सरकार की मंशा के विपरीत जन- समस्याओं के निस्तारण में अनदेखी की जा रही है.

नरला गांव के पास स्कार्पियो ने ली बाइक सवार बुजुर्ग की जान

उभांव थाना क्षेत्र के सिकन्दरपुर – बेल्थरारोड सड़क मार्ग पर मंगलवार की शाम 7 बजे नरला गांव के समीप बाइक सवार 62 वर्षीय वृद्ध को स्कार्पियो ने रौंद दिया, जिससे घटना स्थल पर मौत हो गयी.

छेड़ी गांव में बिजली के खंभे से गिरा प्राइवेट लाइनमैन, हालत गंभीर

छेड़ी गांव में मंगलवार को एक 35 वर्षीय प्राइवेट लाइनमैन विद्युत खंभे से गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गया. उसे लोगों की सहायता से सीएचसी रेवती लाया गया

छेड़ी गांव में मिट्टी खनन करने पर जेसीबी को ड्राइवर समेत कब्जे में लिया

मंगलवार को थाना क्षेत्र के छेड़ी गांव में एक पोखरे में मिट्टी खनन कर रहे जेसीबी को ड्राइवर सहित स्थानीय पुलिस ने पकड़कर सीज कर दिया.

युवक ने जहर खाकर दे दिया जान, चाची ने खुद को किया आग के हवाले

कोतवाली थानाक्षेत्र के कामसीपुर गांव में मंगलवार की अपरान्ह सदमे में आकर एक महिला स्वयं को आग के हवाले कर दी. बाद में मौके पर चीख पुकार को सुन ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गये,

खिरौली गांव में बंटवारे के विवाद में बेटे ने बाप पर भाला से हमला बोला

कोतवाली क्षेत्र के खिरौली गांव में मंगलवार की दोपहर बंटवारा को लेकर पुत्र ने वृद्ध पिता पर भाला से हमला कर घायल कर दिया. घायल वृद्ध को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर इलाज कराया गया.

डिजिटल रसड़ा में बीएसएनएल का ब्रॉडबैंड ईद की छुट्टी से मंगल को भी नहीं लौटा

बीएसएनल का ब्रॉड बैंड इंटरनेट सेवा शनिवार से ही बंद होने से ईद के त्यौहार के बाद बैंक खुलने के बाद भी लेन देन न किये जाने से ग्राहकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

भ्रष्टाचार का अड्डा बनकर रह गया उप-निबंधन कार्यालय, सीएम से गुहार

उप-निबंधन कार्यालय भ्रष्टाचार का अड्डा बनकर रह गया है. कार्यालय में रजिस्ट्री करने वाले लोगों से की जाती है अवैध वसूली. कार्यालय सहित रजिस्ट्रार द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार के विरूद्ध दस्तावेज लेखक दिनेश मिश्रा ने मोर्चा खोल दिया है.

शराब की दुकानें बनी जी का जंजाल, महिलाओं-लड़कियों का घर से निकलना दूभर

स्थानीय बाजार से निकल कर भोजापुर गाँव की ओर जाने वाले मार्ग पर चल रहे  देशी, अंग्रेजी शराब व बीयर की दुकान ग्रामीणों के लिए जी का जंजाल बन गई हैं.

सीएचसी सोनबरसा में डॉक्टरों के बीच हाथापाई, गाली-गलौज भी

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनबरसा में सोमवार की देर शाम आवास के विवाद में दो चिकित्सकों व उनके पक्षकारों के बीच जम कर हाथापाई हुई. नौबत गाली गलौज तक पहुंच गई.