सीएम से गुहार – कटहुरा गांव में पीडब्ल्यूडी की सड़क के निर्माण में ‘गोलमाल’

कटहुरा गांव में लोकनिर्माण विभाग द्वारा करोड़ों की लागत से बन रही नवनिर्मित सड़क भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही है. मानक के  अनुरूप सड़क का निर्माण न होने से ग्रामीणों  में आक्रोश पनपता जा रहा है.  

पौधे रोप, केक काट, मिठाई बांट की अखिलेश की लम्बी उम्र की कामना

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से सपा कार्यालय बांसडीह स्थित सिनेमा हॉल पर शनिवार को मनाया गया, जिसमे सपा विधानसभा इकाई अध्यक्ष हरेंद्र सिंह द्वारा केक काटा गया व मिठाई बांटी गई.

दिघार में विधायक की मौजदूगी में दोबारा हुई पैमाइश

रेवती थाना क्षेत्र के दिघार ग्रामसभा स्थित 132 केवीए के विद्युत सब स्टेशन के बगल में ग्राम समाज की भूमि की दोबारा बैरिया विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह की उपस्थिति में पैमाइश हुई.

डीेएम ने रसड़ा, फेफना व नगरा थानों का जायजा लिया

जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने शनिवार को तीन थानों पर जाकर थाना समाधान दिवस का निरीक्षण किया. इस दौरान रसड़ा थाने पर दर्जन भर फरियादियों की समस्याएं भी सुनी और निस्तारण के लिए लेखपाल व पुलिस को दिशा निर्देश दिए.

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई फसल ऋण मोचक योजना की बैठक

लघु व सीमांत किसानों के उन्नयन व विकास के लिए चलाई गई फसल ऋण मोचक योजना की पहली बैठक जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम की अध्यक्षता में हुई. उन्होंने ऋण माफी के सम्बन्ध में जरूरी दिशा निर्देश कृषि विभाग व बैंक अधिकारियों को दिया.

जिलाधिकारी ने वन महोत्सव कार्यक्रम के सम्बन्ध में दिये दिशा निर्देश

जनपद में 1 से 7 जुलाई तक पौधरोपण सप्ताह व वन महोत्सव कार्यक्रम मनाया जाना है. इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने पौधरोपण समिति की बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश दिए.

जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा की

जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर राष्ट्रीय क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा की. इस कार्यक्रम के मूल उद्देश्य की जानकारी देते हुए पूरी गम्भीरता से दायित्व निर्वहन करने का निर्देश दिया.

बलिया के नए अपर सूचना अधिकारी होंगे बच्चू लाल

जिले की अपर जिला सूचना अधिकारी सोनीे सिंह का ट्रांसफर जनपद से उन्नाव के लिए हो गया है. वहीं उन्नाव के अपर जिला सूचना अधिकारी बच्चू लाल यादव को बलिया भेजा गया है.

ऊधो दवनी गांव में भारी फोर्स की मौजूदगी में पैमाइश

ऊधो दवनी गांव में रविवार की शाम सदर नायब तहसीलदार आलोक कुमार की देखरेख में लम्बे समय से चल रहे विवादित जमीन की पैमाइश करवाई गई.

बांसडीह में हक मागों आंदोलन 7 जुलाई से

बांसडीह नगर पंचायत में हो रहे राशन कार्ड पात्रता सर्वे में खाद्य एवं रसद विभाग की नेट सूची से राशन न वितरण करने के अलावा पात्र लोगों का ही सर्वे करने की मांग को लेकर आज युवा कांग्रेस सलेमपुर लोकसभा इकाई अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा ने जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा.

पति व बेटे के खिलाफ दर्ज करवाई मारपीट की रिपोर्ट

उभांव थाना क्षेत्र के भेंड़कुल नोनियापुरा निवासी मंशा देवी पत्नी शैलेन्द्र चौहान ने शुक्रवार को उभांव थाने में पति शैलेन्द्र व पुत्र बलखिरा चौहान के खिलाफ मारने पीटने व जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज करवाया. 

हिताका पूरा मोड़ पर बाइक के धक्के से युवक घायल

हिताका पूरा मोड़ पर शुक्रवार की रात्रि बाइक के धक्के से एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया.

व्हाट्स ऐप ग्रुप में अपशब्द का प्रयोग, एडमिन समेत आरोपी युवक को पकड़ा

नगर भाजपा अध्यक्ष गोपाल जी सोनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने वाट्स ऐप ग्रुप पर एक युवक द्वारा प्रधानमंत्री एवं मुख्य मंत्री के खिलाफ अपशब्द भाषा का प्रयोग करने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की.

जीएसटी दिवस मनाया गया, जिलाधिकारी ने फीता काट किया शुभारम्भ

माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के एक जुलाई से लागू होने के उपलक्ष्य में वाणिज्य कर विभाग द्वारा‘जीएसटी दिवस’ के रूप में मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी सुरेन्द्र विक्रम ने फीता काटकर किया.

उप चुनाव-सबसे ज्यादा वोट पचरुखा में, सबसे कम चक गिरधर में पड़े

जिले में रिक्त प्रधान पद के चार ग्राम पंचायतों में उपचुनाव कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सकुशल सम्पन्न हो गया. इस दौरान कुल मिलाकर 60.3 % वोट पड़े.

रतिछपरा गांव में भूमि विवाद में मारपीट, आठ घायल

शनिवार को स्थानीय थाना क्षेत्र के रतिछपरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए. जमकर चले लाठी-डंडे में दोनों पक्षों के कुल आठ लोग घायल हो गए.

नवनिर्मित गणिनाथ मन्दिर पर प्राण प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ

संत शिरोमणि नवनिर्मित गणिनाथ मन्दिर पर प्राण प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ सामारोह आयोजित किया गया. जिसमे बतौर मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि रमेश सिंह ने कहा की गणिनाथ जी महाराज समाज एवं देश के लिये जनकल्याण का कार्य किया.