रसड़ा में सर्राफा व्यवसायी से लाखों की लूट

रसड़ा-हजौली  मार्ग स्थित पाण्डेयपुर पुलिया के समीप बृहस्पतिवार की देर शाम बाइक सवार नकाबपोश चार बदमाशों ने सराफा व्यवसायी को मारपीट कर लाखों रुपयो के गहने, मोबाइल व बाइक  लूट लिया.

कोर्स एवं फीस को डिजिटल लॉक करे संस्था, तभी होगा ऑनलाईन छात्रवृत्ति आवेदन

समस्त शिक्षण संस्थानों को अपने-अपने संस्थाओं का कोर्स एवं फीस को डिजिटल लॉक किया जाना है. ऐसा नहीं किए जाने पर छात्रवृत्ति का ऑनलाइन आवेदन करते समय दिक्कत आएगी. उस समय संस्था का कोर्स दिखाई नहीं देगा, जिसकी जिम्मेदारी संस्था की होगी.

चिलकहर में लगा तीन दिवसीय अन्त्योदय मेला/प्रदर्शनी

पं0 दीनदयाल उपाध्याय शताब्दी वर्ष के अवसर पर चिलकहर विकास खण्ड में आज 13 जुलाई से लगे तीन दिवसीय अन्त्योदय मेला/प्रदर्शनी का उद्घाटन चिलकहर मंण्डल के प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने फीता काटकर किया तथा विभिन्न विभागों द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए सभी से जानकारी प्राप्त की.

बनखंडी नाथ मठ में मुफ्त नेत्र परीक्षण शिविर 15 को

सीसोटार स्थित बनखंडी नाथ मठ पर 15 जुलाई को अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल सारण के तत्वाधान में नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया है.

एडीओ एसटी के सेवानिवृत होने पर विदाई समारोह

क्षेत्र पंचायत सीयर के एडीओ एसटी रामाधार यादव के सेवानिवृत होने पर बृहस्पतिवार को ब्लाक के दवाकरा हाल में विदाई समारोह का आयोजन किया गया

सुखपुरा में महावीरी झण्डा जुलूस की तैयारी शुरू

नगर का ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस 5 अगस्त को निकलेगा. जुलूस की तैयारी के लिए महावीर मंदिर के समीप एक बैठक गुरुवार को की गई.

रसड़ा स्टेशन पर कांवरियों का मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण, शरबत व दवा वितरण

रेलवे स्टेशन पर भारत नौजवान क्रांति सभा के सदस्यों ने शिविर के माध्यम से बाबा धाम जाने वाले कांवरियों के साथ साथ आमजन मानस को नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शरबत एवं दवाइयों का वितरण किया.

सिकंदरपुर को रेलवे लाइन से जोड़ने की मांग ने जोर पकड़ा

सिकंदरपुर को रेलवे लाइन से जोड़ने की इलाकाई लोगों की मांग जोर पकड़ती जा रही है. इसके लिए केंद्र सरकार पर दबाव बनाने हेतु संघर्ष के लिए रणनीतियां तय कर ली गई है. प्रथम चरण में प्रधानमंत्री व रेल मंत्री को ज्ञापन भेजने का कार्य लोगों द्वारा शुरु कर दिया गया.

बिहार की तर्ज पर यूपी में भी लागू हो पूर्ण शराबबंदी – जद (यू)

विधानसभा क्षेत्र सिकंदरपुर के जद (यू) के कार्यकर्ताओं की एक बैठक स्थानीय डाक बंगला प्रांगण में हुई. इसमें संगठन के विषयों पर चर्चा के बाद गांव में भ्रमण के माध्यम से लोगों को पार्टी का सदस्य बनाने का निर्णय लिया गया.

तेज बहाव व पुरवा का दबाव, दियारे में कटान तेज होने से किसानों की मश्किलें बढ़ीं

कई दिनों से उफान पर रही घाघरा नदी का पानी फिलहाल स्थिर हो गया है. इसी के साथ पानी के तेज बहाव व पुरवा हवा के दबाव के चलते विभिन्न दियारों में कटान तेज हो जाने से वहां के किसानों में चिंता एवं दहशत पैदा हो गई है.

ननहुल संस्कृत महाविद्यालय में शास्त्री प्रथम वर्ष में प्रवेश शुरू

किरण शास्त्री संस्कृत महाविद्यालय ननहुल में शास्त्री प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रारंभ हो गया है. यह जानकारी देते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य सत्येंद्र कुमार यादव ने इच्छुक छात्र-छात्राओं को शीघ्र कार्यालय से संपर्क कर प्रवेश लेने की सलाह दी है.

दस रुपये किराया के लिए ले ली रिक्शा चालक की जान

चांदपुर गाँव में गुरुवार की शाम किराये के विवाद में एक 65 वर्षीय रिक्शा चालक की हत्या कर दी गई है. ग्रामीणों द्वारा शव बैरिया थाना में पहुंचा दिया गया है.

जानलेवा हमले के जुर्म में तीन को दस-दस साल की कैद

लगभग दस वर्ष पूर्व बारात के दौरान कहासुनी होने पर लौटने के बाद घर पर चढ़कर दबंगई के साथ गोली मारने के मामले में सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश (गैंगस्टर कोर्ट) विनोद कुमार की अदालत ने तीन अभियुक्तों को दस-दस वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है तथा दो लाख 70 हजार रुपये जुर्माने की धनराशि से दंडित किया है.

बलिया के 78,655 किसानों को मिलेगा बैंक कर्ज माफी का लाभ

प्रदेश सरकार द्वारा फसल मोचक योजना अंतर्गत सूबे के लघु व सीमांत किसानों का एक लाख रुपये तक का बैंक ऋण माफ करने के लिए 36 हजार करोड़ रुपये बजट का प्रावधान किया गया है.

सिगही हत्याकाण्ड का आरोपी जेल भेजा गया

ग्राम सभा सिगही में 24 जून की रात कुसौरीकला निवासी संतोष सिंह की हुई हत्या के मामले में आरोपी कमलेश कुँवर को सहतवार पुलिस ने रिमाण्ड पर लेकर उसके निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त 315 का तमंचा व एक अदद जिन्दा व एक खोखा बरामद कर उसे 3 / 25 आर्म्स एक्ट के तहत जेल भेज दिया. 

आकाशीय बिजली की चपेट में आऩे से महिला समेत दो की मौत

गुरुवार को स्थानीय थाना क्षेत्र के बहादुरपुर दतहां ग्राम निवासी भैंस चराने गए एक 24 वर्षीय युवक की मृत्यु आकाशीय बिजली की जद में आने से हो गई.

अमरनाथ यात्रियों की आत्मिक शान्ति के लिये प्रार्थना

मदरसा अरबिया नासिरुल ओलूम में गुरुवार को बच्चों व शिक्षकों  ने आतंकी हमले मे मारे गए अमरनाथ यात्रियों एवं सीमा पर शहीद होने वाले सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए दुआख्वानी की.

बेलहरी में तो धरातल पर उल्टी गंगा बह रही है

शिक्षा क्षेत्र बेलहरी के एक प्राथमिक विद्यालय में तीन दिन से मिड-डे मील बच्चों को नहीं मिलने पर ग्रामीणों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा.